Responsive Scrollable Menu

Varun Dhawan Networth: कितनी है वरुण धवन की नेटवर्थ? फिल्मों के अलावा यहां से होती है मोटी कमाई

Varun Dhawan Networth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. फिलहाल वो अभी ट्रेंड कर रहे हैं. वहीं, वरुण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी नेटवर्थ (Varan Dhawan Networth) और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं फिल्मों में कम समय में पहचान बनाने वाले धवन की नेटवर्थ करोड़ों में है. वह फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज परफॉर्मेंस और दूसरे बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं. आइए जानते हैं कि वरुण धवन की नेटवर्थ (Varan Dhawan Networth) कितनी है और उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां हैं?

कितनी है वरुण धवन की कुल नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन की कुल नेटवर्थ करीब 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 400-470 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. वह हर साल फिल्मों और एडवरटाइजमेंट से 50 से 80 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं. यही वजह है कि वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं. वरुण ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year) से की थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं.

वरुण धवन लाइव शो से भी करते हैं कमाई

वरुण धवन की सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों के जरिए करते हैं, जिनमें वह हर प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस लेते हैं. इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं. वह एडवरटाइजमेंट और प्रमोशन के जरिए भी करोड़ों रुपये कमाते हैं. इतना ही नहीं वरुण लाइव शो और इवेंट्स में परफॉर्म करके भी बढ़िया कमाई करते हैं. फिल्मों में उनकी पॉपुलैरिटी का असर यह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ने के लिए मोटी रकम देती है.

लग्जरी घर और महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं वरुण

चॉकलेट बॉय वरुण धवन की लाइफस्टाइल भी उनकी कमाई की तरह ही लाजवाब है. एक्टर की प्रोपर्टी के बता करें तो उनके पास मुंबई में सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट है. इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी नशाता दलाल (Natasha Dalal) के साथ मिलकर 42 करोड़ रुपये का एक और बड़ा घर खरीद रखा है. वरुण धवन की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सिडीज बेंज GLS 350d, ऑडी Q7 और लैंड रोवर जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं. उनका यह कलेक्शन उनकी लग्जरी पसंद को दिखाता है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के बारे में जानिए, ब्रांदा में खरीदी 38 करोड़ की प्रोपर्टी, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रेंड

वरुण धवन का वर्क फ्रंट जानिए

वरुण धवन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'मैं तेरा हीरो' (Main Tera Hero), 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' (Humpty Sharma Ki Dulhania), 'बदलापुर' (Badlapur) और 'जुड़वा 2' (Judwaa 2) जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल ही में वह 'बॉर्डर 2' (Border 2) फिल्म के सीक्वल में नजर दिखे थे, उनके अलावा फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म के ट्रेलर को शुरुआत में काफी आलोचना का समना करना पड़ा था. जिसमें विशेष तौर पर वरुण धवन और अहान शेट्टी की एक्टिंग को क्रिटिसाइज किया गया. हालांकि रिलीज के बाद दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

वहीं, कुछ टाइम पहले वरुण को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थी कि वह बॉर्डर 2 की सक्सेस के बाद कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते थे. हालांकि, अब वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai jawani To Ishq Hona Hai) को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उनके पिता डेविड धवन (David Dhawan) डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर फीमेल लीड में नजर आएंगीं और ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'ये औरत ने मुझे तंग कर दिया, ऐसे-ऐसे गंदे...', भूत बंगला के सेट पर इस एक्ट्रेस से परेशान हुए अक्षय कुमार

Continue reading on the app

कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा INDW VS SAW चौथा T20I, जानिए कहां देखेंगे LIVE एक्शन

INDW VS SAW Fourth T20I Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है. अफ्रीकी टीम और भारत के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में जीत दर्ज करके मेजबान साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मगर, अब अगले मैच में जीत दर्ज करके हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथी टी-20 मैच कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा. साथ ही ये भी जानते हैं कि मुकाबला आप लाइव कहां देख सकते हैं.

3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है साउथ अफ्रीका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती 3 मैच खेले जा चुके हैं. जहां, शुरुआती तीन मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम सीरीज जीतने का मौका तो खो चुकी है, लेकिन बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह सीरीज में जीत का खाता खोल सके.

कितनी तारीख को खेला जाएगा चौथा T20I मैच?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी-20 मैच शनिवार को द वंडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच लोकल समय के हिसाब से शाम 6 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर उतरेंगी.

कहां देख सकेंगे INDW VS SAW चौथा टी-20?

INDW VS SAW के बीच खेली जा रही T20I सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं. यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहें तो स्टार स्पोर्ट्स पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन इस बात ध्यान रखिएगा कि महिला टीम का मैच स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आएगा. अगर 1 या 2 पर गए तो फिर वहां ये मैच देखने के लिए ​नहीं मिलेगा. वहीं आप अपने मोबाइल पर जियो हॉट स्टार पर जाकर आसानी से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत की महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, टैजमिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज़-मारी मार्क्स

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ खेल चुके हैं सचिन तेंदुलकर, कम ही लोग जानते हैं ये बात

Continue reading on the app

  Sports

PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियों का गुस्सा कई बार सामने आया है। फिर चाहे शाहीन शाह अफरीदी हों  या फिर मोहम्मद रिजवान। लेकिन अब टीम के एक कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुस्सा जाहिर किया है और पत्रकार के सवाल में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। 

मामला है गुरुवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और रावलपिंडी के बीच मैच का। इस मुकाबले में इस्लामाबाद को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार औऱ उससे भी ज्यादा टीम के प्रदर्शन को लेकर कोच ल्यूक रौंची खुश नहीं थे और उनकी नाराजगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उतरी। 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रौंची पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे तब उन्होंने भाषा की सारी मर्यादा लांघ दी। रौंची एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी एक दूसरे पत्रकार ने अपना सवाल दाग दिया। इसे देख रौंची गुस्सा हो गए हैं और उन्होंने पास में खड़े टीम के मीडिया मैनेजर से कहा कि, वह सवाल पूछ सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इंग्लिश में रौंची ने फर्क ना पड़ने के संबंध में जिन शब्दों का उपयोग किया वो अभ्रद माने जाते हैं। 

उनके इस बयान से पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीब सा माहौल पैदा हो गया। मीडिया मैनेजर ने फिर बात को संभाला। पत्रकार का बीच सवाल पूछना गलत हो सकता है लेकिन जवाब में मर्यादाहीन भाषा का इस्तेमाल करना भी गलत है। इसे शांति से कुछ और शब्दों के इस्तेमाल के साथ खत्म किया जा सकता था। 
Fri, 24 Apr 2026 16:59:01 +0530

  Videos
See all

सातों नाम Punjab के साथ गद्दारी करने वाले लोग हैं - Sanjay Singh | Raghav Chadha | AAP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:40:22+00:00

Raghav Chadha Joining BJP: AAP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! | Political News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:45:09+00:00

M. M. Naravane Interview: सेना से जुड़ी अपनी किताब पर जनरल नरवणे ने क्या बोल चौंकाया? Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:41:43+00:00

Breaking News: राघव चड्ढा ने किया AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान | Raghav Chadha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers