कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा INDW VS SAW चौथा T20I, जानिए कहां देखेंगे LIVE एक्शन
INDW VS SAW Fourth T20I Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है. अफ्रीकी टीम और भारत के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में जीत दर्ज करके मेजबान साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मगर, अब अगले मैच में जीत दर्ज करके हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथी टी-20 मैच कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा. साथ ही ये भी जानते हैं कि मुकाबला आप लाइव कहां देख सकते हैं.
3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है साउथ अफ्रीका
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती 3 मैच खेले जा चुके हैं. जहां, शुरुआती तीन मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम सीरीज जीतने का मौका तो खो चुकी है, लेकिन बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह सीरीज में जीत का खाता खोल सके.
कितनी तारीख को खेला जाएगा चौथा T20I मैच?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी-20 मैच शनिवार को द वंडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच लोकल समय के हिसाब से शाम 6 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर उतरेंगी.
कहां देख सकेंगे INDW VS SAW चौथा टी-20?
INDW VS SAW के बीच खेली जा रही T20I सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं. यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहें तो स्टार स्पोर्ट्स पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन इस बात ध्यान रखिएगा कि महिला टीम का मैच स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आएगा. अगर 1 या 2 पर गए तो फिर वहां ये मैच देखने के लिए नहीं मिलेगा. वहीं आप अपने मोबाइल पर जियो हॉट स्टार पर जाकर आसानी से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत की महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर
साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, टैजमिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज़-मारी मार्क्स
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ खेल चुके हैं सचिन तेंदुलकर, कम ही लोग जानते हैं ये बात
डब्ल्यूएचओ ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण को और मजबूत करने का किया आग्रह
मनीला, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण प्रयासों को तेज करने की अपनी अपील को दोहराया है और टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों के फिर से फैलने की चेतावनी दी है।
डब्ल्यूएचओ ने टीकाकरण कार्यक्रमों में हासिल की गई कठिन उपलब्धियों को सुरक्षित रखने, उन बच्चों तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया जो नियमित टीकाकरण से अभी भी वंचित हैं, और जीवन के हर चरण में टीकों के प्रति सार्वजनिक विश्वास बनाए रखने की जरूरत बताई। यह जानकारी फिलीपींस के मनीला स्थित डब्ल्यूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय के एक बयान में दी गई।
डब्ल्यूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय निदेशक साया माउ पिउकाला ने कहा, “टीके विज्ञान और चिकित्सा का चमत्कार हैं, और इन्होंने हमारे क्षेत्र में पीढ़ियों से परिवारों और समुदायों की रक्षा की है। लेकिन हम इस सुरक्षा को हल्के में नहीं ले सकते।”
फिर भी, 2024 में पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में लगभग 21 लाख बच्चों को कम से कम एक टीके की खुराक नहीं मिल पाई, जिससे बड़ी संख्या में बच्चे रोकी जा सकने वाली बीमारियों के खतरे में हैं।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 2.2 अरब आबादी वाले इस क्षेत्र, जो दुनिया की कुल आबादी का एक चौथाई से अधिक है, में देशों ने टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों के खिलाफ महत्वपूर्ण प्रगति की है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक डब्ल्यूएचओ ने जोर देकर कहा कि नियमित टीकाकरण प्रणालियों को मजबूत करना, वंचित आबादी तक पहुंच बढ़ाना और टीकों की विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करना इस रुझान को उलटने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण ने लाखों मौतों और विकलांगताओं को रोका है। हालांकि, कई देशों में टीकाकरण तक असमान पहुंच अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। वैक्सीन-प्रिवेंटेबल डिजीजेज और इम्यूनाइजेशन (वीडीआई) इकाई का लक्ष्य इस क्षेत्र को टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों से मुक्त बनाना है।
यह लक्ष्य सदस्य देशों को ग्लोबल वैक्सीन एक्शन प्लान के क्षेत्रीय कार्यान्वयन ढांचे के उद्देश्यों को हासिल करने में सहायता देकर पूरा किया जा रहा है।
पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के टीकाकरण लक्ष्यों में पोलियो-मुक्त स्थिति बनाए रखना, मातृ और नवजात टेटनस का उन्मूलन, खसरा खत्म करना, हेपेटाइटिस बी के नियंत्रण में तेजी लाना, रुबेला का उन्मूलन, नए टीकों की शुरुआत, क्षेत्रीय टीकाकरण कवरेज लक्ष्यों को हासिल करना और जापानी एन्सेफलाइटिस के नियंत्रण को तेज करना शामिल है।
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






