Responsive Scrollable Menu

UK Board Result 2026: 25 अप्रैल को जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कैस करें डाउनलोड

जिन स्टूडेंट्स ने उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। वह अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाने वाला है।

अगर आप उन स्टूडेंट्स में से एक हैं, जिन्होंने इन दोनों कक्षाओं की एग्जाम दी है तो आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार दसवीं की परीक्षा में 112266 छात्र और 12वीं की परीक्षा में 1,02,986 छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट देखने के लिए इन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता पड़ेगी। अपना रोल नंबर संभाल के रखें ताकि रिजल्ट डाउनलोड करने में परेशानी ना हो।

कैसे और कह डाउनलोड करें रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड 25 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी करने वाला है। हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर UBSE Board 10th 12th Result 2026 की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • आप जैसे ही यह चीज डालेंगे आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

जारी की जाएगी टॉपर्स की लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाने वाली है। इस लिस्ट में टॉप करने वाले छात्रों के नाम के साथ उन्हें प्राप्त अंक और रैंक की जानकारी भी दी जाएगी।

क्या है पासिंग मार्क

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। जिन छात्रों को इससे कम अंक मिलेंगे उन्हें परीक्षा में पास नहीं माना जाएगा।

Continue reading on the app

न हमजा अली, न रहमान डकैत, न मेजर इकबाल, धुरंधरों को मात दे गया ये एक्टर, 50 लाख की फीस, अब लपका 1 करोड़ का बोनस

न हमजा अली, न रहमान डकैत ‘धुरंधर’ में असली बाजी एक ऐसे किरदार ने मार ली, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नामों के बीच इस एक्टर ने अपनी दमदार मौजूदगी से पूरी लाइमलाइट खींच ली. किरदार के तीखे डायलॉग्स और अनपेक्षित ट्विस्ट ने उसे दर्शकों का फेवरेट बना दिया. अब खबर है कि सिर्फ 50 लाख फीस लेने वाले इस कलाकार को उसकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए मेकर्स ने दोगुना इनाम देते हुए 1 करोड़ रुपये का बोनस थमा दिया. जो इस सक्सेस का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा. कौन है वो एक्टर जिसने बड़े स्टार्स को टक्कर दे दी.

Continue reading on the app

  Sports

साईं सुदर्शन ने ठोकी IPL में अपनी तीसरी सेंचुरी, क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड भी धराशायी

Sai Sudarshan century and record: 24 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा और इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 57 गेंदों में शतक जड़ते हुए सुदर्शन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. 2022 से गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े सुदर्शन अब टीम के मजबूत आधार स्तंभ बन चुके हैं. Fri, 24 Apr 2026 20:42:18 +0530

  Videos
See all

दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर पति | #amravati #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:36:25+00:00

What's going on between the US and Nato? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:40:09+00:00

Valsad में खौफनाक हादसा CCTV में रिकॉर्ड #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:59+00:00

CM Yogi Lucknow Speech: लखनऊ में तीन दिवसीय 'रश्मिरथी पर्व' का शुभारंभ, क्या बोले सीएम योगी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers