Career Growth Astrology: मई 2026 का प्रारंभ होने वाला है. मई का महीना मेष समेत 4 राशिवालों के करियर के लिए शुभ फलदायी होने वाला है. इन लोगों को नौकरी और बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे, नई जॉब और प्रमोशन का मौका मिल सकता है. कुछ लोगों का विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है.
Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. विरोधियों का दबाव और साजिशें तेज हो सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद उलझ सकते हैं और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है.
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला रोमांच के साथ-साथ विवादों से भी भरा रहा। एक ओर मुंबई टीम द्वारा कन्कशन विकल्प के इस्तेमाल को लेकर चर्चा रही, वहीं दूसरी ओर मैदान पर तिलक वर्मा और चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवर्टन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ी।
यह घटना मुंबई की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई। तिलक वर्मा ने गेंद को मिडविकेट की दिशा में खेला और दूसरा रन लेने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने उन्हें वापस भेज दिया। इसी दौरान तिलक को क्रीज में लौटते समय ओवरटन के पास से तेजी से निकलना पड़ा, क्योंकि ओवरटन थ्रो पकड़ने के लिए खड़े थे।
ओवर्टन और तिलक के बीच हुई तकरार इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ने इशारों से भी नाराजगी जाहिर की। माहौल गर्म होता देख सूर्यकुमार यादव भी वहां पहुंचे और फिर अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि बहस किस बात पर शुरू हुई थी।
मैच के बाद गले मिले दोनों खिलाड़ी अच्छी बात यह रही कि मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया। इससे साफ हो गया कि मैदान की गर्मी मैदान तक ही सीमित रही और बाद में मामला शांत हो गया।
चेन्नई ने मुंबई पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत अगर मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी लेकिन चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
चेन्नई की जीत के सबसे बड़े नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका पांचवां शतक रहा जबकि चेन्नई के लिए चार पारियों में दूसरा शतक है। उन्होंने पूरे मैच में मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।
चेन्नई की ओर से अकिल हुसैन ने 4 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ चेन्नई ने पिछले मुकाबले की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।