MI vs CSK मैच में तगड़ी फाइट!: तिलक वर्मा और ओवर्टन के बीच हुई तकरार, बीच-बचाव में आए सूर्यकुमार
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला रोमांच के साथ-साथ विवादों से भी भरा रहा। एक ओर मुंबई टीम द्वारा कन्कशन विकल्प के इस्तेमाल को लेकर चर्चा रही, वहीं दूसरी ओर मैदान पर तिलक वर्मा और चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवर्टन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ी।
यह घटना मुंबई की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई। तिलक वर्मा ने गेंद को मिडविकेट की दिशा में खेला और दूसरा रन लेने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने उन्हें वापस भेज दिया। इसी दौरान तिलक को क्रीज में लौटते समय ओवरटन के पास से तेजी से निकलना पड़ा, क्योंकि ओवरटन थ्रो पकड़ने के लिए खड़े थे।
Heat. Pressure. Drama ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2026
This rivalry never disappoints ????#TATAIPL 2026 | #MIvCSK | LIVE NOW ???? https://t.co/vkBKeocOG2 pic.twitter.com/hETDJPFFK3
ओवर्टन और तिलक के बीच हुई तकरार
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ने इशारों से भी नाराजगी जाहिर की। माहौल गर्म होता देख सूर्यकुमार यादव भी वहां पहुंचे और फिर अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि बहस किस बात पर शुरू हुई थी।
मैच के बाद गले मिले दोनों खिलाड़ी
अच्छी बात यह रही कि मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया। इससे साफ हो गया कि मैदान की गर्मी मैदान तक ही सीमित रही और बाद में मामला शांत हो गया।
चेन्नई ने मुंबई पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत
अगर मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी लेकिन चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
चेन्नई की जीत के सबसे बड़े नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका पांचवां शतक रहा जबकि चेन्नई के लिए चार पारियों में दूसरा शतक है। उन्होंने पूरे मैच में मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।
चेन्नई की ओर से अकिल हुसैन ने 4 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ चेन्नई ने पिछले मुकाबले की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
RCB vs GT: क्या घर में बेंगलुरु लगाएगी जीत का चौका? गुजरात टाइटंस भी नहीं चूकना चाहेगा मौका
RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश में हैं। आरसीबी अपने घरेलू चरण का समापन जीत के साथ करना चाहेगी, जबकि गुजरात टाइटंस बाहर के मैदान पर बड़ा बयान देने उतरेगी।
आरसीबी ने इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर पिछली बार के मुकाबले बेहतर खेल दिखाया है। टीम ने यहां 4 में से तीन मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद टीम को पांच दिन का ब्रेक मिला, जिससे खिलाड़ियों को आराम और अभ्यास दोनों का मौका मिला। अच्छी खबर यह है कि विराट कोहली हल्की टखने की परेशानी से उबर चुके हैं और मुकाबले के लिए तैयार हैं।
आरसीबी की घर में चौथी जीत पर नजर
इस मैच में दोनों टीमों की बल्लेबाजी सोच भी अलग नजर आएगी। आरसीबी शुरुआत से आक्रामक खेलती है और तेजी से रन जुटाने पर भरोसा करती है। विराट कोहली ने भी इस बार अपना अंदाज बदला है। वहीं गुजरात टाइटंस पारी को धीरे-धीरे बनाती है, विकेट बचाकर चलती है और आखिर में बड़ा हमला करती है। यही रणनीति अब तक टीम के लिए असरदार रही है।
गेंदबाजों के बीच होगी असली जंग
इस मुकाबले की असली जंग तेज गेंदबाजों के बीच हो सकती है। गुजरात के पास मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा जैसे घातक गेंदबाज हैं। वहीं आरसीबी की ताकत भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड हैं। अगर पिच पर थोड़ी भी हरकत मिली तो बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गुजरात के मिडिल ऑर्डर को लेकर सवाल
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं। हालांकि जैकब बेथेल को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन टीम संतुलन के कारण रोमेरियो शेफर्ड को मौका मिल सकता। दूसरी ओर गुजरात की मध्यक्रम बल्लेबाजी सवालों में है। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान लगातार दबाव में हैं। ऐसे में कुमार कुशाग्र को मौका दिया जा सकता है। जेसन होल्डर के पदार्पण की भी संभावना है।
रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली अपने 300 इंडियन प्रीमियर लीग छक्कों से सिर्फ एक कदम दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह खास सूची में और ऊपर पहुंच जाएंगे। वहीं साई सुदर्शन 2000 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्होंने सिर्फ 46 पारियों में 1928 रन बनाए हैं।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज
पिच रिपोर्ट की बात करें तो यही मैदान पहले भी बड़े स्कोर देख चुका है। चेन्नई के खिलाफ आरसीबी ने यहां 249 रन बनाए थे। इस बार मुकाबला रात में है और विकेट पर घास भी बराबर रखी गई है। ऐसे में एक बार फिर रन बरसने की उम्मीद है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग-12: 1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 टिम डेविड, 6 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 7 रोमारियो शेफर्ड/जैकब बेथेल, 8 क्रुणाल पांड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 सुयश शर्मा, 11 जोश हेज़लवुड, 12 रसिख दार।
जीटी की संभावित प्लेइंग-12: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेटकीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 शाहरुख खान/कुमार कुशाग्र, 6 जेसन होल्डर/ग्लेन फिलिप्स, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 कैगिसो रबाडा, 10 मोहम्मद सिराज 11 प्रसिद्ध कृष्णा, 12 अशोक शर्मा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















.jpg)






