Redmi Note 17 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: 200MP कैमरा और10,000mAh बैटरी से होगा लैस, फीचर्स हुए लीक
Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro Max पर काम कर रहा है। अटकलें लगाई जा रही है कि यह डिवाइस जल्द ही दस्तक दे सकता है। लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आ चुके हैं, जिनमें इसकी बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिवाइस न सिर्फ 200MP कैमरा के साथ आएगा, बल्कि इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट भी मिल सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद खास बना सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max की डिटेल्स सामने आईं
हाल ही में HyperOS कोड में बदलावों के दौरान Redmi Note 17 Pro Max का जिक्र मिला है। हालांकि Redmi Note 17 और Note 17 Pro भी आने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल लीक खासतौर पर Pro Max वेरिएंट पर फोकस कर रही हैं।
टिपस्टर Kacper Skrzypek के अनुसार, Redmi Note 17 Pro Max में अपने पिछले मॉडल जैसा कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जो Samsung ISOCELL S5KHP5 हो सकता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Omnivision OV08F10 सेंसर होगा।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो Samsung ISOCELL S5KKDS सेंसर के साथ आएगा। गौरतलब है कि Redmi Note 15 Pro+ में भी लगभग ऐसा ही कैमरा सेटअप मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max में MT6881 मॉडल नंबर वाला चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे MediaTek Dimensity 7500 माना जा रहा है। अगर यह जानकारी सही निकलती है, तो यह Dimensity 7400 के मुकाबले हल्का अपग्रेड होगा, जो पिछले मॉडल में दिया गया था।
बैटरी की बात करें तो इस फोन के चीनी वेरिएंट में 10,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है, जो इसे खास बनाती है।
Redmi Note 17 सीरीज़ को पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है, संभवतः समर रिफ्रेश के तहत। इसके बाद भारत जैसे ग्लोबल मार्केट्स में यह फोन 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आ सकता है। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
मिडिल ईस्ट में नया ट्विस्ट: ईरान बोला—‘पाकिस्तान से बातचीत बनी सबसे बड़ी भूल’, अब सामने आई US संग डील ना होने की वजह
मिडिल ईस्ट में नया ट्विस्ट: ईरान बोला—‘पाकिस्तान से बातचीत बनी सबसे बड़ी भूल’, अब सामने आई US संग डील ना होने की वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







