Responsive Scrollable Menu

मौसम : राजस्थान-दिल्ली में लू का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 28 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

The post मौसम : राजस्थान-दिल्ली में लू का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

UBSE UK Board Result 2026 Live : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल, ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर करें चेक

UBSE UK Board Result 2026 Live Updates : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल 25 अप्रैल सुबह 10 बजे घोषित होगा। विद्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

MI vs CSK मैच में तगड़ी फाइट!: तिलक वर्मा और ओवर्टन के बीच हुई तकरार, बीच-बचाव में आए सूर्यकुमार

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला रोमांच के साथ-साथ विवादों से भी भरा रहा। एक ओर मुंबई टीम द्वारा कन्कशन विकल्प के इस्तेमाल को लेकर चर्चा रही, वहीं दूसरी ओर मैदान पर तिलक वर्मा और चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवर्टन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ी।

यह घटना मुंबई की पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई। तिलक वर्मा ने गेंद को मिडविकेट की दिशा में खेला और दूसरा रन लेने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने उन्हें वापस भेज दिया। इसी दौरान तिलक को क्रीज में लौटते समय ओवरटन के पास से तेजी से निकलना पड़ा, क्योंकि ओवरटन थ्रो पकड़ने के लिए खड़े थे।

ओवर्टन और तिलक के बीच हुई तकरार
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ने इशारों से भी नाराजगी जाहिर की। माहौल गर्म होता देख सूर्यकुमार यादव भी वहां पहुंचे और फिर अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि बहस किस बात पर शुरू हुई थी।

मैच के बाद गले मिले दोनों खिलाड़ी 
अच्छी बात यह रही कि मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया। इससे साफ हो गया कि मैदान की गर्मी मैदान तक ही सीमित रही और बाद में मामला शांत हो गया।

चेन्नई ने मुंबई पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत
अगर मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी लेकिन चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

चेन्नई की जीत के सबसे बड़े नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका पांचवां शतक रहा जबकि चेन्नई के लिए चार पारियों में दूसरा शतक है। उन्होंने पूरे मैच में मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।

चेन्नई की ओर से अकिल हुसैन ने 4 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ चेन्नई ने पिछले मुकाबले की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

Fri, 24 Apr 2026 13:09:57 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: Amit Shah बुजुर्ग मां के आशीर्वाद का जिक्र कर भावुक हुए, सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:04:33+00:00

West Bengal Election 2026: किसके पक्ष में बंगाल की महिलाएं?..वोट देने के बाद क्या बोलीं | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:04:21+00:00

Bengal का ही व्यक्ति होगा मुख्यमंत्री-Amit Shah | BJP | TMC | Shorts | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:05:00+00:00

Big Action on Murshidabad Violence LIVE: शुभेंदु पर हमला इस नेता ने करवाया? | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:01:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers