शायरी मांग रहा था डायरेक्टर, ठुकराए फैज अनवर के 81 शेर, जिद्द में लिखा 82वां, जगजीत सिंह ने गाकर बना दिया अमर
कुछ गाने बनते नहीं, रचते हैं. साल 2001 में रिलीज फिल्म तुम बिन का गाना ‘कोई फरियाद’ आज 26 साल बाद भी उतना ही ताजा और दिल को छूने वाला है. जगजीत सिंह की आवाज में सिमटा यह 9 मिनट लंबा गीत आज भी दर्द और उदासी का सबसे खूबसूरत गवाह माना जाता है. लेकिन इस गाने को लिखने के लिए फैज अनवर को काफी मेहनत करनी पड़ी. क्या है इस गाने से जुड़ा ये किस्सा, चलिए बताते हैं...
Rajasthan Weather: 25 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, आंधी और बारिश के आसार
राजस्थान में दिनों दिन पारे में उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से पार दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को श्रीगंगानगर में तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 25-26 अप्रैल से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 25 से 28 अप्रैल तक बादल बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। इसका असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में बना रहेगा। हालांकि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में औ 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने तथा आगामी 3-4 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवे चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों का समय बदला दिया गया है। कोटा में 24 अप्रैल से कक्षा 12वीं का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दौसा में 2 मई तक कक्षा 8वीं तक का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कर दिया गया है। जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में कक्षा 8वीं का सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में भी मेघगर्जन, धूलभरी आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News






















