Responsive Scrollable Menu

सलमान खान ने 'धुरंधर 2' से लिया सबक, इस स्टार हीरोइन संग शुरू की फिल्म की शूटिंग, 1 साल पहले ही बुक की रिलीज डेट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली मूवी का बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने साउथ स्टार नयनतारा के साथ निर्देशक वामशी पैदीपल्ली की फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है. भाईजान ने सोशल मीडिया पर फिल्म की भव्य मुहूर्त सेरेमनी का वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है. इसी के साथ सलमान ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Continue reading on the app

खंडवा में नकली घी का बड़ा खुलासा: चर्बी से बन रहा था घी, छापेमारी में भारी मात्रा जब्त

खंडवा शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां चुपचाप चल रहे एक अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ, जहां कथित तौर पर जानवरों की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था।

खाने-पीने की चीजों में मिलावट का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन जब यह मिलावट सीधे सेहत से जुड़ी हो, तो चिंता और भी बढ़ जाती है। खंडवा की यह कार्रवाई इसी दिशा में एक बड़ा खुलासा बनकर सामने आई है।

प्रशासन की बड़ी छापेमारी

खंडवा के इमलीपुरा स्थित बेगम पार्क के पास जिला प्रशासन ने छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी और निगम अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही टीम ने दबिश दी, वहां मौजूद दृश्य देखकर सभी चौंक गए।

चर्बी से बना घी और जानवरों के अवशेष बरामद

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में चर्बी युक्त घी बरामद किया गया। यह घी ड्रम और कनस्तरों में भरा हुआ था। साथ ही बोरियों में जानवरों की खाल और हड्डियां भी मिलीं। कार्रवाई में कुल 9 ड्रम और 69 कनस्तर चर्बी युक्त घी जब्त किया गया। खंडवा नकली घी मामला अब गंभीर जांच का विषय बन गया है।

लाइसेंस पर उठे सवाल

मौके पर मौजूद मालिक अनवर कुरैशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने 2023 का ट्रेड लाइसेंस होने की बात कही। हालांकि, यह लाइसेंस सिर्फ अपशिष्ट सामग्री रखने के लिए था। प्रशासन अब जांच कर रहा है कि इस लाइसेंस के तहत क्या-क्या गतिविधियां की जा रही थीं।

क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन अब जाकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। खंडवा नकली घी मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

सेहत पर बड़ा खतरा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

जब्त सामग्री के सैंपल पशु चिकित्सा विभाग ने जांच के लिए भेज दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का घी स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है।

अवैध कारोबार पर सख्ती के संकेत

इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि प्रशासन अब ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाने जा रहा है। खंडवा नकली घी मामला सिर्फ एक जगह का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए चेतावनी है।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

53 बरस के हुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, फैंस के साथ केक काट कर मनाया जश्न

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज, 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उनके लिए लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। सचिन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। सचिन ने भी इतने बड़े मौके पर अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ जन्मदिन का केक काटा।

मुंबई में अपने घर के बाहर सचिन ने पत्नी अंजली संग केक काटा। इस दौरान उनके सामने उनके फैंस का हुजूम खड़ा था। जैसे ही सचिन ने केट काटा तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इस मौके पर सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर ने पीछे से तिरंगा लहराया और शंख भी बजाया। 

साथ ही केक काटने के बाद सचिन अपने फैंस से मिलने और उनका शुक्रिया कहने को आगे आए और तभी भारत माता की जय का नारे लगने लगे। सचिन गहरे हरे रंग की शर्ट पहने हुए थे और उनकी पत्नी पीले रंग का सूट। 
Fri, 24 Apr 2026 14:30:34 +0530

  Videos
See all

रेजा पहलवी पर फेंका गया लाल रंग [Red liquid splashed on Reza Pahlavi during Berlin visit] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:08:54+00:00

Nari Shakti वंदन अधिनियम संशोधन पर बोले Arun Govil - विपक्ष के पास सिर्फ़ नकारात्मकता | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:07:51+00:00

West Bengal News : Boat में बैठकर PM Modi ने कैमरे से खींची तस्वीर #pmmodi #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:13:00+00:00

Brahmāstra |Debate Show| Second Phase Of Voting In Bengal|Mamata vs Modi:Bengal में कौन किस पर भारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers