Responsive Scrollable Menu

जम्मू-कश्मीर में स्टेटहुड पर सियासी संग्राम, उमर अब्दुल्ला को ‘शहजादा’ कहने पर गरमाई राजनीति

जम्मू-कश्मीर में स्टेटहुड को लेकर एक बार फिर सियासी तलवारें खिंच गई हैं. प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर “शहजादा” जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बन गया है, तो क्या इसी वजह से राज्य को स्टेटहुड मिल जाना चाहिए? सुनील शर्मा का यह बयान उस वक्त सामने आया है, जब दो दिन पहले राजौरी में उमर अब्दुल्ला ने स्टेटहुड को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे.

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा था?

दो दिन पहले राजौरी के नौशेरा दौरे के दौरान उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा था कि आपके वादे इतने हल्के हैं कि आप सुप्रीम कोर्ट, संसद और रैलियों में बड़े-बड़े वादे करते हैं और बाद में उनसे पीछे हट जाते हैं. उन्होंने कहा कि पहले वादा किया गया था कि जम्मू-कश्मीर में डिलिमिटेशन होगी, फिर चुनाव होंगे और उसके बाद स्टेटहुड मिलेगा. लेकिन दो चुनाव होने के बावजूद अब तक राज्य को स्टेटहुड नहीं दिया गया है. डेढ़ साल बीत चुका है और लोग अब भी अपने वादे के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि आखिर “सही समय” का मतलब क्या है और यह कब आएगा.

"शहजादा" बयान पर सियासी घमासान तेज 

उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें “शहजादा” करार दे दिया. उन्होंने कहा कि अगर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के परिवार का शहजादा मुख्यमंत्री बन गया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि जम्मू-कश्मीर को तुरंत स्टेटहुड मिल जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड सही समय पर ही मिलेगा और इसमें किसी तरह की जल्दबाजी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir में Drugs के खिलाफ पुलिस का बुलडोजर एक्शन जारी, जम्मू में नशा तस्कर की संपत्ति पर चला बुलडोजर

सुनील शर्मा ने आगे उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्हें अपने किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए. खास तौर पर मुफ्त बिजली, मुफ्त गैस सिलेंडर, राशन और नौकरियों को लेकर किए गए वादों पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में इस समय सरकार नाम मात्र की है, कोई भी मंत्री जमीनी स्तर पर काम करता नजर नहीं आ रहा है और आम जनता के काम ठप पड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा से पहले रेलवे देगा बड़ा तोहफा, जम्मू-श्रीनगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत

Continue reading on the app

होर्मुज में भारत जा रहे जहाज पर चढ़े ईरानी सैनिक! IRGC ने रिलीज किया पूरा फिल्मी वीडियो

Hormuz Strait Iran: ईरान की न्यूज एजेंसी Nour News के मुताबिक, Epaminondas को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब उसने नहीं मानी तो उस पर फायरिंग की गई। इसके अलावा एक और जहाज Euphoria पर भी गोली चलाई गई, जिसके बाद वह रुक गया

Continue reading on the app

  Sports

12 छक्के, सिर्फ 5 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने ठोका एक और शतक, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Hundred: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक और शतक ठोक दिया. सीजन के 36वें मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ये यादगार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली था. Sat, 25 Apr 2026 20:58:25 +0530

  Videos
See all

Prateek Trivedi | "बंगाल की जनता एक बार बुलडोजर" | #westbengalelection #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:31:14+00:00

Viral Video | महिला दारोगा का सोशल मीडिया वीडियो चर्चा में #viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:31:42+00:00

Kishore Ajwani: ग़ाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर पथराव | Uttar Pradesh | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:30:11+00:00

Prateek Trivedi | "इनका दल एक ऐसे नेता को टिकट देता है" | #westbengalelection #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers