होर्मुज में भारत जा रहे जहाज पर चढ़े ईरानी सैनिक! IRGC ने रिलीज किया पूरा फिल्मी वीडियो
Hormuz Strait Iran: ईरान की न्यूज एजेंसी Nour News के मुताबिक, Epaminondas को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब उसने नहीं मानी तो उस पर फायरिंग की गई। इसके अलावा एक और जहाज Euphoria पर भी गोली चलाई गई, जिसके बाद वह रुक गया
दिल्ली विधानसभा ने वार्षिक सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार की घोषणा, डॉ. अनिल गोयल होंगे सम्मानित
आज दिल्ली विधान सभा में विधायी उत्कृष्टता को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली विधानसभा ने आज कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल को आठवीं विधानसभा के प्रतिष्ठित “वार्षिक सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है. इस निर्णय पर मुहर एक उच्चस्तरीय चयन समिति की बैठक में लगी, जो विधानसभा परिसर में आयोजित की गई.
विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा
यह सम्मान 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू किया गया है, जो विधानसभा में उच्च मानकों की पुनर्स्थापना और उत्कृष्ट संसदीय कार्य को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. डॉ. अनिल गोयल को यह पुरस्कार एक विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा.
51,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी
चयन प्रक्रिया आज विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस समिति में पूर्व लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, लोकसभा के पूर्व महासचिव पी.डी.टी. आचार्य, विधि, न्याय एवं विधायी मामलों के प्रधान सचिव रीतेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार महेश के. शुक्ला तथा विधानसभा सचिव रणजीत सिंह शामिल रहे. डॉ. गोयल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 51,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation

















