Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, केएल राहुल और विराट कोहली को पीछे छोड़ नंबर 1 के स्थान पर किया कब्जा

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की लिस्ट कुछ ही घंटों में कई बार बदल गई है. आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर मुकाबला था. पहले मैच में 24 घंटे से पहले ही केएल राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की. इसके सिर्फ 2 से 3 घंटों के अंदर वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली और केएल राहुल को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. उन्होंने आईपीएल 2026 के 36वें मैच में 103 रनों की शतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. 

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 35 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 103 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 में 8 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 357 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. 
उनके पीछे ही केएल राहुल 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 357 रन बनाए हैं. वो दूसरे स्थान पर अभी भी बने हुए हैं. उन्होंने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रनों की पारी खेली.

विराट कोहली तीसरे स्थान पर मौजूद

ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में इस समय विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली 7 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 328 रन बना चुके हैं. उनके पीछे चौथे स्थान पर अभिषेक शर्मा है. अब अभी इस मैच में राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनके पास विराट, राहुल और वैभव को पीछेे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (ऑरेंज कैप लिस्ट)

खिलाड़ी मैच  पारियां  रन  उच्चतम स्कोर  औसत  गेंदें  स्ट्राइक रेट  शतक  अर्धशतक  चौके  छक्के
वी सूर्यवंशी (RR) 8* 8 357 103 44.62 152 234.86 1 2 31 32
केएल राहुल (DC) 7 7 357 152* 59.50 190 187.89 1 2 36 19
वी कोहली (RCB) 7 7 328 81 54.66 201 163.18 0 3 36 12
अभिषेक शर्मा (SRH) 8* 8 327 135* 54.50 156 209.61 1 2 26 27
एच क्लासेन (SRH) 8* 7 320 62 53.33 209 153.11 0 3 22 13

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक ठोककर रचा इतिहास, IPL में बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Continue reading on the app

ट्रंप का फिर बदला मूड, ईरान वार्ता के लिए अमेरिकी अधिकारियों की पाकिस्तान यात्रा रद्द की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने दूतों को युद्ध समाप्त करने के लिए ईरानी अधिकारियों से बातचीत करने के लिए पाकिस्तान न जाने का आदेश दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दूतों को रवाना होने ही तैयारी करते समय "18 घंटे की उड़ान" न भरने के लिए कह दिया है. उन्होंने कहा कि  वह नहीं चाहते कि उनके अधिकारी "बेकार की बातें करते हुए बैठे रहें".

फिर से इस्लामाबाद लौटने की उम्मीद

आपको बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची भी इस्लामाबाद वापस लौट चुके हैं. उन्होंने इस्लामाबाद दौरे के दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों को उम्मीद है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची रविवार या सोमवार को फिर से इस्लामाबाद लौटने वाले हैं. 

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से बातचीत की

इस्लामाबाद में पाकिस्तान की मध्यस्था की भूमिका अदा कर रहा है. ईरान के वार्ताकार अमेरिका से डायरेक्ट बातचीत के मूड में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री की शनिवार को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से बातचीत हुई. इस बातचीत में हर पहलू पर चर्चा की गई. मगर अरागची इस्लामाबाद में रुके नहीं और अपनी टीम के साथ वापस ईरान लौट गए है. मध्यस्थ करा रहे पाकिस्तान को यह उम्मीद थी कि ईरान उसकी बातों को सुनकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगा, मगर ऐसा हुआ नहीं और अरागची अपने लाव लश्कर के साथ बिना कोई इंतजार किए यहां से निकल गए. 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के साथ दर्दनाक ‘हादसा’, कंधों के सहारे गए मैदान के बाहर

Vaibhav Sooryavanshi Injured: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को चोट का सामना करना पड़ा. उनके साथ ये घटना फील्डिंग के दौरान घटी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. Sat, 25 Apr 2026 22:28:21 +0530

  Videos
See all

Manipur में फिर भड़की हिंसा, कई घर जले #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:34:52+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | Uttarakhand Board Result | BJP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:30:50+00:00

Harbhajan Singh house gaddar Viral Video: हरभजन के दीवार पर आप कार्यकर्ता ने लिखा गद्दार #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:31:50+00:00

Harbhajan Singh '“गद्दार' लिखे पोस्टर, हरभजन के घर के बाहर विवाद #viralvideo #viralnews #shorts #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:33:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers