Guru Randhawa Song: गुरु रंधावा ने Fine Shyt गाने का मजाक उड़ने पर दिया जवाब, ट्रोलिंग पर बोले- 'शांत हो जाओ!'
Guru Randhawa New Song: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने 'फाइन शिट' (Fine Shyt song) को लेकर चर्चा में हैं। गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के रिपीट लिरिक्स और म्यूजिक वीडियो को लेकर गुरु रंधावा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लगातार ट्रोलिंग के बीच अब खुद रंधावा ने इसपर रिएक्ट किया है।
फाइन शिट गाने पर ट्रोल हुए गुरु रंधावा
गाने के वीडियो में गुरु रंधावा एक ऑफिस में काम करने वाले सीनियर प्रोफेशनल के किरदार में नजर आते हैं। वीडियो में उनके आसपास कई फीमेस वर्कर्स डांस करती दिखाई देती हैं। इसी प्रेजेंटेशन को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और वीडियो में महिलाओं के चित्रण की आलोचना की है।
ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा ने क्या कहा?
लगातार हो रही आलोचना के बीच गुरु रंधावा ने अब खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हां, मुझ पर ये इल्ज़ाम सही है कि मैं ऐसे गाने बनाता हूं जो हमेशा आपके दिमाग में घूमते रहते हैं। वैसे, मुझे वो एडिट्स पसंद भी आ रहे हैं। कोई बुरी बात नहीं है! ये बस एक मज़ाकिया स्लैंग है... शांत हो जाओ, शांत हो जाओ, शांत हो जाओ दोस्तों।”
गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा
विवाद के बीच गुरु रंधावा हाल ही में अमृतसर के प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल भी पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय प्रार्थना में बिताया। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर ‘Fine Shyt’ को लेकर चल रही आलोचना का जिक्र नहीं किया।
‘Fine Shyt’ में नजर आ रहे हैं ये कलाकार
‘फाइन शिट’ को गुरु रंधावा और यशवी देसाई ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं।
म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा के अलावा रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, राएमा ग्रोवर, डार्लिन लॉरा और मेहर कौर भी नजर आती हैं।
Kumar Sanu: ‘ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया’, Udit Narayan के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज; बोले- ‘मैंने ये सब नहीं किया’
Kumar Sanu On Udit Narayan Kiss Controversy: 90 के दशक में अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज करने वाले कुमार सानू और उदित नारायण की दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्डिंग काफी पुरानी है। एक दौर में दोनों सिंगर्स के बीच हिट गानों को लेकर कड़ी टक्कर रहती थी। अब कुमार सानू ने उदित नारायण के पुराने किस विवाद पर मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दिया है, जिसने फिर से इस मामले को चर्चा में ला दिया है।
कुमार सानू ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में मीडिया से बातचीत के दौरान कुमार सानू से उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान उन्होंने बिना सीधे तौर पर उदित नारायण का नाम लिए उनके वायरल किस विवाद पर तंज कर दिया। कुमार सानू ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘नहीं, मेरे पास कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया। ना मैंने किसी को किया। ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने ये सब कुछ नहीं किया।’
उदित से कैसी है कुमार की बॉन्डिंग?
इंटरव्यू में कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपने पुराने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में दोनों के बीच प्रोफेशनल कॉम्पिटिशन हुआ करता था। उस समय दोनों की आवाज कई सुपरहिट गानों में सुनाई देती थी और कई बार एक ही तरह के गानों के लिए दोनों के बीच मुकाबला भी रहता था। हालांकि, वक्त के साथ यह प्रतिस्पर्धा दोस्ती में बदल गई। कुमार सानू ने कहा कि अब दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और किसी तरह का कॉम्पिटिशन नहीं है।
क्या था उदित नारायण का किस विवाद?
दरअसल, साल 2025 में उदित नारायण के एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह अपनी महिला फैंस के साथ सेल्फी लेते और उनके करीब आते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बहस हुई। कई लोगों ने इस घटना को लेकर सहमति यानी कंसेंट का सवाल उठाया और उदित की आलोचना की।
उदित ने विवाद पर क्या कहा था?
उदित नारायण ने इस विवाद को लेकर कहा था कि लाइव शो के दौरान फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। उन्होंने कहा था कि कलाकार और उनके आसपास मौजूद लोग स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन फैंस अपने तरीके से प्यार जताते हैं। उदित ने बताया था कि कुछ लोग हाथ मिलाने के लिए आगे आते हैं, जबकि कुछ फैंस हाथ पर किस करते हैं। उन्होंने इसे फैंस का उत्साह बताया था और कहा था कि इस घटना को जरूरत से ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े- वो मुझे गालियां देती हैं...’, Sunita Ahuja के अफेयर वाले दावों पर गोविंदा का जवाब, बोले- ‘मैं सह लेता हूं’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










