Responsive Scrollable Menu

Kumar Sanu: ‘ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया’, Udit Narayan के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज; बोले- ‘मैंने ये सब नहीं किया’

Kumar Sanu On Udit Narayan Kiss Controversy: 90 के दशक में अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज करने वाले कुमार सानू और उदित नारायण की दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्डिंग काफी पुरानी है। एक दौर में दोनों सिंगर्स के बीच हिट गानों को लेकर कड़ी टक्कर रहती थी। अब कुमार सानू ने उदित नारायण के पुराने किस विवाद पर मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दिया है, जिसने फिर से इस मामले को चर्चा में ला दिया है।

कुमार सानू ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में मीडिया से बातचीत के दौरान कुमार सानू से उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान उन्होंने बिना सीधे तौर पर उदित नारायण का नाम लिए उनके वायरल किस विवाद पर तंज कर दिया। कुमार सानू ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘नहीं, मेरे पास कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया। ना मैंने किसी को किया। ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने ये सब कुछ नहीं किया।’

उदित से कैसी है कुमार की बॉन्डिंग?
इंटरव्यू में कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपने पुराने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में दोनों के बीच प्रोफेशनल कॉम्पिटिशन हुआ करता था। उस समय दोनों की आवाज कई सुपरहिट गानों में सुनाई देती थी और कई बार एक ही तरह के गानों के लिए दोनों के बीच मुकाबला भी रहता था। हालांकि, वक्त के साथ यह प्रतिस्पर्धा दोस्ती में बदल गई। कुमार सानू ने कहा कि अब दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और किसी तरह का कॉम्पिटिशन नहीं है।

क्या था उदित नारायण का किस विवाद?
दरअसल, साल 2025 में उदित नारायण के एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह अपनी महिला फैंस के साथ सेल्फी लेते और उनके करीब आते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बहस हुई। कई लोगों ने इस घटना को लेकर सहमति यानी कंसेंट का सवाल उठाया और उदित की आलोचना की।

उदित ने विवाद पर क्या कहा था?
उदित नारायण ने इस विवाद को लेकर कहा था कि लाइव शो के दौरान फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। उन्होंने कहा था कि कलाकार और उनके आसपास मौजूद लोग स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन फैंस अपने तरीके से प्यार जताते हैं। उदित ने बताया था कि कुछ लोग हाथ मिलाने के लिए आगे आते हैं, जबकि कुछ फैंस हाथ पर किस करते हैं। उन्होंने इसे फैंस का उत्साह बताया था और कहा था कि इस घटना को जरूरत से ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े- वो मुझे गालियां देती हैं...’, Sunita Ahuja के अफेयर वाले दावों पर गोविंदा का जवाब, बोले- ‘मैं सह लेता हूं’

Continue reading on the app

'मुझे नरेंदर नाम से नफरत हो गई है' भारतीय मुक्केबाज से बोला पाकिस्तानी बॉक्सर, सुनकर जोर-जोर से हंस पड़े PM मोदी

Commonwealth Games 2026 Narender Berwal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा. देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले. भारत के लिए मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने पाकिस्तानी मुक्केबाज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा पीएम मोदी के साथ शेयर किया. 

पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ ही नरेंदर की पहली फाइट

नरेंदर ने बताया कि वह साल 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में वह हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे और उनकी पहली फाइट ही पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ थी. उन्होंने बताया कि मिलिट्री से उन्हें फोन आया था कि चाहे जो जाए पाकिस्तान से नहीं हारना है. नरेंदर ने बताया ने पाकिस्तानी मुक्केबाज के खिलाफ वह पहला बाउट 4-1 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दूसरे बाउट में उन्हें पाकिस्तानी मुक्केबाज से कड़ी टक्कर मिली. हालांकि, नरेंदर के अनुसार, वह दूसरे बाउट को भी 3-2 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए, जिसके चलते दोनों के कट लग गया.

ये भी पढ़ें: धनबाद के किसानों के लिए अच्छी खबर, अच्छी क्वालिटी वाले फलदार पौधे अब कम कीमत पर मिलेंगे

मुझे नरेंदर नाम से नफरत हो है: पाकिस्तानी मुक्केबाज

नरेंदर के मुताबिक, इसके बाद उन्हें और पाकिस्तानी मुक्केबाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया. भारतीय मुक्केबाज ने बताया कि उनके साथ भारतीय सेना से जो कोच गए थे उनका नाम भी नरेंदर राणा था. नरेंदर ने पीएम मोदी से कहा कि आप भी साल 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, जिसके चलते पाकिस्तानी मुक्केबाज ने नरेंदर से कहा, "मैं आपसे एक बात कहूं, आपका नाम नरेंदर है, आपके कोच का नाम नरेंदर है और आपके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंदर है, ऐसे में मुझे नरेंदर नाम से ही नफरत हो गई है." नरेंदर द्वारा सुनाए गए इस दिलचस्प किस्से के बाद पीएम मोदी जोर-जोर से हंसते नजर आए.

ये भी पढ़ें: LIVE: रांची में बढ़ता जा रहा बवाल, छात्रों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज, MLA जयराम महतो ने सदन से निकलकर दिया समर्थन

गोल्ड से एक कदम दूर रह गए नरेंदर 

नरेंदर ने 90 प्लस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गए. भारतीय मुक्केबाज को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और पुरुष और महिला टीम ने मिलकर कुल 10 मेडल अपने नाम किए. 

ये भी पढ़ें: रांची में छात्रों का 'महासंग्राम'! JPSC-JSSC की 5 मांगों पर सरकार से कहां फंसा पेंच?

 

ये भी पढ़े: संसद में आज पेश होंगे 4 अहम बिल, एक राज्य का नाम बदलने का आएगा प्रस्ताव

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है! बैटिंग कोच ने जमकर की तारीफ

sitanshu kotak praisded devdutt padikkal: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. पडिक्कल ने जिस तरह की बल्लेबाजी दिखाई, उसके उनका पहला टेस्ट में खेलना तय लग रहा है. Mon, 10 Aug 2026 23:48:50 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Speech:'तिरंगा यात्रा' से विपक्ष पर बड़ा प्रहार! सुनिए क्या बोले सीएम योगी! Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T18:45:35+00:00

Crime News: मां, बेटी और लवर ने मिलकर पति को क्यों मारा? | Shocking Crime Case | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T19:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers