Responsive Scrollable Menu

Shakeel Noorani को Mumbai Police ने किया गिरफ्तार, 12 अगस्त तक कस्टडी

मुंबई पुलिस ने 33 वर्षीय नवोदित अभिनेत्री द्वारा बलात्कार और धमकी देने का आरोप लगाए जाने के बाद बॉलीवुड फिल्म निर्माता शकील नूरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 73 वर्षीय आरोपी को शनिवार को मुंबई से 200 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित हिल स्टेशन महाबलेश्वर में उसके फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। नूरानी ने गोविंदा की जोरू का गुलाम (2000) और सुनील शेट्टी की बड़े दिलवाला (1999) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नूरानी ने पिछले चार सालों में उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे जहर भी दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

इसे भी पढ़ें: US Dollar के सामने 8 पैसे गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 95.25 के स्तर पर पहुंचा

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आने वाली फिल्म की पटकथा पर चर्चा करने के बहाने उसे मलवानी इलाके स्थित अपने घर बुलाया था। वहां कथित तौर पर उसने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका यौन शोषण किया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसे होश आया तो नूरानी ने उसे अपने मोबाइल फोन में एक निजी वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की या परिवार को इस बारे में बताया तो वह वीडियो प्रसारित कर देगा।

इसे भी पढ़ें: Inflation hits Maharashtra: 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम भी बढ़ेंगे

पुलिस अधिकारी ने महिला की करीब 40 दिन पहले दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित वीडियो का इस्तेमाल कर उसे धमकाया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे गर्भनिरोधक गोलियां दीं और जहर भी दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके में लोखंडवाला स्थित उसके बेटे के घर की भी तलाशी ली, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर आखिरकार उसे महाबलेश्वर स्थित उसके फार्महाउस से पकड़ा गया। शनिवार को उसे मुंबई लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Supriya Sule का बयान: Prashant Kishor संग काम का फैसला NCP का आंतरिक मामला

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 64(2)(एम) (बलात्कार), 123 (जहर या हानिकारक पदार्थ के जरिए चोट पहुंचाना), 88 (गर्भपात कराना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Continue reading on the app

उज्जैन: बारिश पर भारी महाकाल की भक्ति, भीगते हुए दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, कई जगह जलभराव

उज्जैन में बीती रात 11.45 से शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। उज्जैनवासियों की सोमवार की सुबह भी बारिश की फुहारों के साथ शुरू हुई। सावन के सोमवार पर महाकाल दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुभव को इस बारिश में यादगार बना दिया है।

सुबह से शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुक कर लगातार चल रहा है। इस बारिश ने मौसम भले ही सुहाना कर दिया हो लेकिन शहर में रहने वाले लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है। दरअसल कई जगह सड़कों पर चौड़ीकरण और निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में आने जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उज्जैन में कितनी हुई बारिश

लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। वेधशाला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह तक उज्जैन में 535 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। दिन और रात के तापमान में साढ़े पांच डिग्री का अंतर रह गया है। बीती रात 23 डिग्री तापमान था जबकि दोपहर का तापमान रविवार को 29 डिग्री दर्ज किया गया था। बादलों का डेरा अभी भी बना हुआ है और रिमझिम फुहारों का दौर जा रही। कभी कम तो कभी तेज होती बारिश महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के उत्साह को बढ़ाने का काम कर रही है।

यहां जलभराव की स्थित

लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है। नील गंगा, केडी गेट, गदा पुलिया, चामुंडा माता चौराहा पर जलभराव की स्थित बनी हुई है। इसके अलावा वह इलाके जहां चौड़ीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है। वहां बारिश की वजह से कीचड़ हो गया है।

बारिश पर भारी आस्था

सावन माह के दूसरे सोमवार पर भले ही रात भर से बारिश हो रही है लेकिन श्रद्धालुओं के आस्था इस पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। लंबी लाइनों में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए खड़े भक्त बारिश के बाद भी नहीं डगमगा रहे। कोई रेनकोट तो कोई छाता लेकर बाबा के दर्शन करने का इंतजार कर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बवाल, ICC के फैसले पर भड़के दो क्रिकेट बोर्ड

odi world cup new format: नीदरलैंड और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट से खुश नहीं हैं. दोनों बोर्ड का मानना है कि ये बदलाव इंटरनेशनल क्रिकेट की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह मजबूत प्रशासन, पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया और सदस्य देशों के साथ प्रभावी संवाद की आवश्यकता को रेखांकित करता है. Mon, 10 Aug 2026 22:34:04 +0530

  Videos
See all

Monsoon Session: ‘राहुल मॉनसून सत्र नहीं चलने दे रहे’ #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T18:05:28+00:00

2027 Election: क्या Gen-Z पलटेगा 2027 का चुनावी गेम? युवाओं को साधने में जुटी सियासी पार्टियां! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T18:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers