उज्जैन: बारिश पर भारी महाकाल की भक्ति, भीगते हुए दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, कई जगह जलभराव
उज्जैन में बीती रात 11.45 से शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। उज्जैनवासियों की सोमवार की सुबह भी बारिश की फुहारों के साथ शुरू हुई। सावन के सोमवार पर महाकाल दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुभव को इस बारिश में यादगार बना दिया है।
सुबह से शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुक कर लगातार चल रहा है। इस बारिश ने मौसम भले ही सुहाना कर दिया हो लेकिन शहर में रहने वाले लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है। दरअसल कई जगह सड़कों पर चौड़ीकरण और निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में आने जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उज्जैन में कितनी हुई बारिश
लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। वेधशाला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह तक उज्जैन में 535 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। दिन और रात के तापमान में साढ़े पांच डिग्री का अंतर रह गया है। बीती रात 23 डिग्री तापमान था जबकि दोपहर का तापमान रविवार को 29 डिग्री दर्ज किया गया था। बादलों का डेरा अभी भी बना हुआ है और रिमझिम फुहारों का दौर जा रही। कभी कम तो कभी तेज होती बारिश महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के उत्साह को बढ़ाने का काम कर रही है।
यहां जलभराव की स्थित
लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है। नील गंगा, केडी गेट, गदा पुलिया, चामुंडा माता चौराहा पर जलभराव की स्थित बनी हुई है। इसके अलावा वह इलाके जहां चौड़ीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है। वहां बारिश की वजह से कीचड़ हो गया है।
बारिश पर भारी आस्था
सावन माह के दूसरे सोमवार पर भले ही रात भर से बारिश हो रही है लेकिन श्रद्धालुओं के आस्था इस पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। लंबी लाइनों में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए खड़े भक्त बारिश के बाद भी नहीं डगमगा रहे। कोई रेनकोट तो कोई छाता लेकर बाबा के दर्शन करने का इंतजार कर रहा है।
Bihar Police Driver DET Admit Card 2026: बिहार पुलिस ड्राइवर का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Bihar Police Driver DET Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती में वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 10 अगस्त 2026 को DET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सफल 11,847 अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि DET के दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना पर्याप्त नहीं होगा।
11,847 अभ्यर्थी DET के लिए हुए चयनित
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की चयन प्रक्रिया के पिछले चरण में कुल 15,516 उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया गया था। PET का आयोजन 12 मार्च से 24 मार्च 2026 तक किया गया था।
PET में प्रदर्शन के आधार पर अब 11,847 अभ्यर्थियों को वाहन चालन दक्षता परीक्षा यानी DET के लिए योग्य घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों के लिए DET भर्ती प्रक्रिया का अहम चरण है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें।
DET में ड्राइविंग टेस्ट के साथ होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बिहार पुलिस ड्राइवर DET में उम्मीदवारों की वाहन चलाने की दक्षता जांची जाएगी। इसके साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
सामान्य तौर पर जरूरी दस्तावेज
- फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र की मूल प्रति
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस
- मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा का प्रमाण-पत्र
- मैट्रिक की मार्कशीट
- इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा का प्रमाण-पत्र
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट
- एडमिट कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर खास नियम
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में ड्राइविंग लाइसेंस सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है। उम्मीदवार के पास विज्ञापन जारी होने की तारीख 17 जुलाई 2025 से कम से कम एक साल पहले, यानी 17 जुलाई 2024 या उससे पहले जारी हुआ LMV या HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी बताया गया है। इसलिए उम्मीदवार DET केंद्र पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति जरूर लेकर जाएं।
SC और ST उम्मीदवारों को ये दस्तावेज रखने होंगे
SC और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को जाति संबंधी दस्तावेजों के साथ स्थायी निवास प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जाति प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
BC और EBC उम्मीदवारों के लिए जरूरी कागजात
BC और EBC श्रेणी के अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे:
- जाति प्रमाण-पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण-पत्र
- नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र
नियम के अनुसार आवश्यक घोषणा-पत्र, यदि नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र की अवधि से संबंधित शर्त लागू होती है उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन से पहले प्रमाण-पत्रों की वैधता और निर्धारित प्रारूप जरूर जांच लें।
EWS उम्मीदवारों के लिए जरूरी प्रमाण-पत्र
EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में वैध EWS प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। भर्ती नोटिस में निर्धारित वित्तीय वर्ष और प्रारूप के अनुसार जारी प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा।
FFW श्रेणी के उम्मीदवार क्या लेकर जाएं?
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित यानी FFW श्रेणी के उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण-पत्र में उम्मीदवार के स्वतंत्रता सेनानी से पारिवारिक संबंध का उल्लेख होना चाहिए। इसके साथ स्थायी निवास प्रमाण-पत्र भी जरूरी होगा।
ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए भी अलग प्रमाण-पत्र
ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पहचान प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा स्थायी निवास प्रमाण-पत्र भी साथ रखना होगा।
पूर्व संविदा चालक सिपाहियों को देना होगा यह प्रमाण-पत्र
जो अभ्यर्थी पहले बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पद पर संविदा के आधार पर काम कर चुके हैं, उन्हें निर्धारित प्रारूप में संविदा नियोजन अवधि प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण-पत्र संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया जाना चाहिए।
Bihar Police Driver DET Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब Admit Card से संबंधित लिंक खोलें।
स्टेप 4: लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर दिया गया कोड/कैप्चा दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 6: आपका DET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह चेकलिस्ट जरूर देखें
DET के लिए घर से निकलने से पहले उम्मीदवार एक बार सभी जरूरी चीजें चेक कर लें। एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी, मूल ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अपनी श्रेणी से जुड़े जरूरी दस्तावेज जरूर रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi







