पाकिस्तान सुपर लीग में हो गई जबरदस्त लड़ाई...., PSL में अपनी टीम का हुआ बुरा हाल तो मोहम्मद आमिर ने खोया आपा
IPL vs PSL: इन दिनों भारत में खेले जा रहे इंडियंन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग का भी रोमांच चरम पर है. पाकिस्तानी आईपीएल से पीएसएल की तुलना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, लेकिन सभी जानते हैं कि IPL से PSL की किसी भी मामले में कोई तुलना नहीं है. पाकिस्तान सुपर लीग के हर दूसरे मैच में विवाद देखने को मिलता है. हर मैच में कुछ न कुछ ड्रामा होता ही रहता है. ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होता है, जिससे PSL का मजाक उड़ने लगता है. अब एक वीडियो मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच लड़ाई करने का आया है.
PSL में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हो गई लड़ाई
पाकिस्तान सुपर लीग में गुरुवार, 23 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड और रावलपिंडी पिंडीज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में रावलपिंडी पिंडीज के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और इस्लामाबाद यूनाइटेड के ऑलराउंडर फहीम अशरफ आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिली. खिलाड़ी अगर बीच-बचाव में नहीं आते तो दोनों के बीच मामले और आगे बढ़ सकता था.
मोहम्मद आमिर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड की 17वें पारी में फहीम अशरफ को आउट किया. विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच पकड़ा. आउट करने के बाद मोहम्मद आमिर ने फहीम अशरफ को हाथ से इशारा करते हुए कहा कि चल जा...जिसके बाद फहीम अशरफ भी गुस्सा हो गए और बैट से इशारा करते हुए कुछ कहते नजर आए.
पाकिस्तान खिलाड़ियों के बीच और भी ज्यादा बढ़ था विवाद
यह मामले इतना बढ़ गया कि रावलपिंडी पिंडीज के खिलाड़ियों को फहीम अशरफ के पास आकर उन्हें शांत कराना पड़ा. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद मोहम्मद आमिर का मजाक उड़ रहा है. फैंस का कहना है कि फहीम अशरफ शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं. मोहम्मद आमिर को उनसे भिड़ने की जरूरत नहीं थी, वो भी तब जब उनकी टीम PSL से बाहर हो गई है.
???? HUGE FIGHT BETWEEN MOHAMMAD AMIR AND FAHEEM ASHRAF IN PSL..!!! ????
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 23, 2026
- Faheem Ashraf who is a cool minded guy lost his control after Amir gave him a send off.
- Amir is retired and his team is already out of PSL. Was this action necessary? pic.twitter.com/vRIEmijM4D
ऐसा रहा PSL के इस मैच का अब तक का हाल
PSL का यह मुकाबला कराची स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 137 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस्लामाबाद के लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. वहीं रावलपिंडी पिंडीज के लिए मोहम्मद आमिर, शान मसूद और डियान फॉरेस्टर ने 2-2 विकेट चटकाए. अब पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में रावलपिंडी पिंडीज को अपना पहला मैच जीतने के लिए 138 रन बनाने होंगे. बता दें कि इस सीजन रावलपिंडी पिंडीज ने एक भी मुकाबले नहीं जीते हैं. टीम ने सभी हार मैचों में हार का सामना किया है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई राहत वाली खबर, टीम में होगी दिग्गज गेंदबाज की एंट्री
वानुअतु दौरे पर एमओएस मार्गेरिटा ने पीएम जोथम नापत से की मुलाकात, मुख्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा
पोर्ट विला, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को पोर्ट विला में वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुख्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों पक्षों ने दोनों देशों के लोगों की भलाई और विकास के लिए साझा प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
मीटिंग के बाद, एमओएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। खास क्षेत्रों में भारत-वानुअतु के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने पर गर्मजोशी और फायदेमंद बातचीत हुई, जिससे हमारे लोगों की भलाई और तरक्की के लिए हमारा साझा कमिटमेंट सुनिश्चित हुआ।
इससे पहले दिन में, मार्गेरिटा ने वानुअतु के विदेश मामलों, इंटरनेशनल कोऑपरेशन और एक्सटर्नल ट्रेड के एक्टिंग मिनिस्टर जेवियर इमैनुएल हैरी से मुलाकात की और अलग-अलग सेक्टर्स में आपसी सहयोग को गहरा करने पर बातचीत की।
मुलाकात के बाद, एमओएस ने एक्स पर पोस्ट किया, वानुअतु के एक्टिंग फॉरेन अफेयर्स, आईसी और एक्सटर्नल ट्रेड मिनिस्टर जेवियर इमैनुएल हैरी से मिलकर खुशी हुई। भारत और वानुअतु आपसी भरोसे और साझा मूल्यों पर आधारित एक मजबूत साझेदारी शेयर करते हैं।
उन्होंने कहा, खासकर स्वास्थ्य, कैपेसिटी बिल्डिंग और क्लाइमेट रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर में द्विपक्षीय विकास सहयोग को आगे बढ़ाने पर अच्छी बातचीत हुई। मल्टीलेटरल फोरम में सहयोग पर भी चर्चा हुई। वानुअतु के विकास के सफर में भारत एक समर्पित और भरोसेमंद सहयोगी बना हुआ है।
बुधवार को, मार्गेरिटा ने वानुअतु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का दौरा किया। यह एक खास संस्था है, जिसे भारत के समर्थन से युवाओं में डिजिटल स्किल्स को मजबूत करने और स्थानीय क्षमता बढ़ाने के लिए बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह संस्था भारत-वानुअतु दोस्ती का एक मजबूत स्तंभ है और बढ़ते द्विपक्षीय संबंध का सबूत है।
एमओएस बुधवार को वानुअतु के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर पोर्ट विला पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करना है।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







