कारोबारी दुनिया का एक बड़ा नाम हमेशा के लिए खामोश हो गया। बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिव रतन अग्रवाल का गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया।
मौजूद जानकारी के अनुसार, चौहत्तर वर्षीय शिव रतन अग्रवाल को अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत चेन्नई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी पत्नी का हाल ही में हृदय से जुड़ा ऑपरेशन हुआ था और चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, इसी कारण वह पिछले कुछ समय से चेन्नई में ही रह रहे थे।
बता दें कि शिव रतन अग्रवाल मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर के सरदुलगंज क्षेत्र के निवासी थे और उन्होंने वर्ष 1993 में बिकाजी ब्रांड की स्थापना की थी। गौरतलब है कि एक छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार धीरे-धीरे देश और विदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल रहा। खासतौर पर बीकानेरी भुजिया के लिए यह ब्रांड काफी लोकप्रिय हुआ।
मौजूद जानकारी के अनुसार, उनके नेतृत्व में कंपनी ने पारंपरिक भारतीय नमकीन को वैश्विक पहचान दिलाई और खाद्य उद्योग में एक मजबूत स्थान हासिल किया।
पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि शिव रतन अग्रवाल जैसे उद्योगपति का जाना बेहद दुखद है और उनके प्रयासों से बीकानेरी भुजिया को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की कामना की।
Continue reading on the app