अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत
अहमदाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का समायोजित शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 32 प्रतिशत बढ़कर 2,393 करोड़ रुपए हो गया। यह बढ़त ईबीआईटीडीए में दो अंकों की वृद्धि और साल भर में स्थिर डिप्रिसिएशन के कारण हुई।
कंपनी का ईबीआईटीडीए 12.7 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 8,726 करोड़ रुपए हो गया। इसमें ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटरिंग सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस के स्थिर प्रदर्शन का योगदान रहा।
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 15.9 प्रतिशत बढ़कर 28,325 करोड़ रुपए के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई, जो बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन और ज्यादा सर्विस कंसेशन अरेंजमेंट (एससीए) इनकम के कारण हुआ, जो बढ़ते कैपेक्स को दर्शाता है।
कंपनी के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, वित्त वर्ष 2026 में हमारा प्रदर्शन मजबूत रहा। चौथी तिमाही में हमने मुंबई एचवीडीसी प्रोजेक्ट सहित पांच ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पूरे किए, जिससे हम भारत में दो एचवीडीसी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा करने वाली एकमात्र निजी कंपनी बन गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने इस वर्ष 1 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया, जिससे बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर लागू करने में उसकी क्षमता साबित होती है।
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 15 प्रतिशत बढ़कर 7,588 करोड़ रुपए हो गई।
इस तिमाही में ईबीआईटीडीए 4.9 प्रतिशत बढ़कर 2,372 करोड़ रुपए रहा, जबकि शुद्ध मुनाफा (पीएटी) 723 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 714 करोड़ रुपए था।
एडजस्टेड पीएटी में सालाना आधार पर 27.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 566 करोड़ रुपए से बढ़कर 723 करोड़ रुपए हो गया।
पटेल ने आगे कहा कि हमारे सभी बिजनेस में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं, क्योंकि एसेट बेस बढ़ रहा है, एचवीडीसी प्रोजेक्ट्स की अच्छी पाइपलाइन है और प्रोजेक्ट्स का काम तेजी से चल रहा है।
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कैपेक्स यानी पूंजीगत व्यय 1.24 गुना बढ़कर 14,232 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 11,444 करोड़ रुपए था।
हाल ही में मिले प्रोजेक्ट्स के चलते कंपनी की ट्रांसमिशन पाइपलाइन 71,779 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, स्मार्ट मीटर का ऑर्डर बुक 2.46 करोड़ मीटर का है, जिसकी संभावित आय 29,519 करोड़ रुपए है।
एईएसएल को जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी से बीबीबी+ (स्थिर) रेटिंग मिली है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के अनुरूप है और कंपनी की मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल और वित्तीय स्थिति को दर्शाती है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पाकिस्तान सुपर लीग में हो गई जबरदस्त लड़ाई...., PSL में अपनी टीम का हुआ बुरा हाल तो मोहम्मद आमिर ने खोया आपा
IPL vs PSL: इन दिनों भारत में खेले जा रहे इंडियंन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग का भी रोमांच चरम पर है. पाकिस्तानी आईपीएल से पीएसएल की तुलना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, लेकिन सभी जानते हैं कि IPL से PSL की किसी भी मामले में कोई तुलना नहीं है. पाकिस्तान सुपर लीग के हर दूसरे मैच में विवाद देखने को मिलता है. हर मैच में कुछ न कुछ ड्रामा होता ही रहता है. ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होता है, जिससे PSL का मजाक उड़ने लगता है. अब एक वीडियो मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच लड़ाई करने का आया है.
PSL में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हो गई लड़ाई
पाकिस्तान सुपर लीग में गुरुवार, 23 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड और रावलपिंडी पिंडीज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में रावलपिंडी पिंडीज के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और इस्लामाबाद यूनाइटेड के ऑलराउंडर फहीम अशरफ आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिली. खिलाड़ी अगर बीच-बचाव में नहीं आते तो दोनों के बीच मामले और आगे बढ़ सकता था.
मोहम्मद आमिर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड की 17वें पारी में फहीम अशरफ को आउट किया. विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच पकड़ा. आउट करने के बाद मोहम्मद आमिर ने फहीम अशरफ को हाथ से इशारा करते हुए कहा कि चल जा...जिसके बाद फहीम अशरफ भी गुस्सा हो गए और बैट से इशारा करते हुए कुछ कहते नजर आए.
पाकिस्तान खिलाड़ियों के बीच और भी ज्यादा बढ़ था विवाद
यह मामले इतना बढ़ गया कि रावलपिंडी पिंडीज के खिलाड़ियों को फहीम अशरफ के पास आकर उन्हें शांत कराना पड़ा. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद मोहम्मद आमिर का मजाक उड़ रहा है. फैंस का कहना है कि फहीम अशरफ शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं. मोहम्मद आमिर को उनसे भिड़ने की जरूरत नहीं थी, वो भी तब जब उनकी टीम PSL से बाहर हो गई है.
???? HUGE FIGHT BETWEEN MOHAMMAD AMIR AND FAHEEM ASHRAF IN PSL..!!! ????
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 23, 2026
- Faheem Ashraf who is a cool minded guy lost his control after Amir gave him a send off.
- Amir is retired and his team is already out of PSL. Was this action necessary? pic.twitter.com/vRIEmijM4D
ऐसा रहा PSL के इस मैच का अब तक का हाल
PSL का यह मुकाबला कराची स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 137 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस्लामाबाद के लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. वहीं रावलपिंडी पिंडीज के लिए मोहम्मद आमिर, शान मसूद और डियान फॉरेस्टर ने 2-2 विकेट चटकाए. अब पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में रावलपिंडी पिंडीज को अपना पहला मैच जीतने के लिए 138 रन बनाने होंगे. बता दें कि इस सीजन रावलपिंडी पिंडीज ने एक भी मुकाबले नहीं जीते हैं. टीम ने सभी हार मैचों में हार का सामना किया है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई राहत वाली खबर, टीम में होगी दिग्गज गेंदबाज की एंट्री
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)





