Responsive Scrollable Menu

पौने 12 करोड़ी पेसर, घर में मना रहा था छुट्टी, अब दिल्ली कैपिटल्स में आकर विरोधियों को पिलाएगा घुट्टी

Mitchell Starc IPL Delhi Capitals: माना जा रहा है कि मिचेल स्टार्क ने सिडनी स्थित अपने घर पर पूरे सप्ताह बिना दर्द के गेंदबाजी की है और शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे. फरवरी में ब्रेक के बाद गेंदबाजी पर लौटने पर उन्हें कुछ दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण आईपीएल में उनकी एंट्री में देरी हुई.

Continue reading on the app

कल्कि कोचलिन ने बताया तलाक के बाद क्यों अनुराग कश्यप से बनानी पड़ी दूरी, कहा- 'एक ऐसा पॉइंट आया जब हमें...'

कल्कि ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है, इस बार उन्होंने अपने एक्स-हस्बैंड अनुराग कश्यप संग अपने रिश्ते और तलाक के बाद इमोशनल बैलेंस खोजने की लंबी और मुश्किल जर्नी के बारे में बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

PSL Final: पीएसएल फाइनल में दर्शकों को एंट्री मिलेगी या नहीं? प्रधानमंत्री की तरफ से हो गया फैसला

PSL Final 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में अब दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग को मंजूरी दे दी है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल मैच में प्रशंसकों को प्रवेश दिया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो सरकार में आंतरिक मंत्री भी हैं, ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फाइनल में दर्शकों की मौजूदगी को स्वीकृति दे दी है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।

पीएसएल के लीग मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए
इस साल पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत बंद दरवाजों के पीछे हुई थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं थी। इसकी मुख्य वजह ईरान युद्ध के चलते बढ़ी ईंधन कीमतें और देश में लागू बचत उपाय बताए गए थे।

पीएसएल फाइनल में दर्शकों की एंट्री होगी
सरकार ने उस समय लोगों से यात्रा कम करने और घर से काम करने की अपील की थी। ऐसे में बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि जब जनता से घर पर रहने को कहा जा रहा है, तब रोजाना हजारों दर्शकों को मैच देखने बुलाना उचित नहीं होगा।

2 शहरों में ही खेले गए मुकाबले
स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीजन लीग के आयोजन स्थलों की संख्या भी घटा दी थी। पहले जहां मुकाबले 6 शहरों में खेले जाने थे, वहीं बाद में इसे घटाकर सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया। लाहौर और कराची में मैच हुए, लेकिन वहां भी दर्शकों की एंट्री पर रोक थी।

अब फाइनल मुकाबले में दर्शकों को अनुमति मिलने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया। लाहौर का स्टेडियम खचाखच भरा नजर आ सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है और हर साल इसे लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है।

तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली
टूर्नामेंट की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तांस और तीन बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने प्लेऑफ के लिए जगह बना ली है। वहीं चौथे स्थान के लिए मुकाबला अभी बाकी है।

मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स, पहली बार खेल रही हैदराबाद किंगमेन और कराची किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि अंतिम चार में कौन सी टीम पहुंचेगी।

फाइनल में दर्शकों की वापसी से खिलाड़ियों का जोश भी बढ़ेगा। लंबे समय बाद स्टेडियम में शोर, तालियां और समर्थन का माहौल देखने को मिलेगा। अब सबकी नजर 3 मई को लाहौर में होने वाले खिताबी मुकाबले पर है।

Sat, 25 Apr 2026 14:25:47 +0530

  Videos
See all

UP Heatwave Alert: प्रयागराज में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, सताने लगी 'Warm Night'! | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:16+00:00

Viral Video | धूप से बचने के लिए लड़कियों का जुगाड़ वायरल | #viralnews | #viralshortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:23+00:00

Akhilesh Yadav: किसानों का नाम लेकर अखिलेश ने BJP को खूब सुनाया | SP | UP | Women Reservation #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:40:00+00:00

Viral Video | चोर का शातिर प्लान! एंबुलेंस से आया और स्कूटी लेकर गायब | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:33:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers