पाकिस्तान ने ढूंढा बेइज्जती कराने का नया तरीका! मैदान पर हो रहा अतरंगी कारनामा, आखिर क्या है ड्रामा
PSL 2026 : एक ओर जहां आईपीएल 2026 खेला जा रहा है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का भी आयोजन हो रहा है, लेकिन इस लीग में आए दिन कुछ ऐसा होता है, जिसके कारण पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती हो जाती है. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे की आखिर पाकिस्तान सुपर लीग है में क्या-क्या हो रहा है... तो आइए हम आपको इस मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
PSL से वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेला जा रहा है, जिसमें एक कंपनी ने अपने प्रचार के लिए अतरंगी हथकंडा अपनाया है. ये हथकंडा इतना अतरंगी है कि इसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, PSL 2026 का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी बाउंड्री के जस्ट बाहर दौड़ता है और फिर हारने पर उसे ईनाम दिया जाता है. ये वीडियो देख यूजर्स हैरान हैं कि आखिर इस वीडियो का मतलब क्या है?
???? GEMS OF PAKISTAN ????
— Fan Account Richard Kettlebourogh (@RichKettle07) April 23, 2026
- When everyone was busy watching the IPL, look what is happening here in the PSL. These clowns always run, but they never won and the loser gets the prize, just a Pakistani thing ????
- What's your take ????pic.twitter.com/ddbPevvMJ3
दरअसल, ये वीडियो PSL के एक लाइव मैच का है, जिसमें ये शख्स एक खास गेम खेल रहा है. ब्लू कलर की स्क्रीन पर काउंट डाउन चलता है, जिसके जीरो होने पर ये शख्स रेस लगाना शुरू कर देता है. ये रेस वह किसी इंसान से नहीं कर रहा बल्कि उसके बगल की स्क्रीन पर भाग रहे ओसाका के लोगो से लगा रहा है और इसे हारने पर उसे ईनाम मिलता है. ब्रांड प्रमोशन के इस फनी तरीके को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स अतरंगी रिएक्शंस दे रहे हैं.
सुपर-4 में पहुंची बाबर आजम की टीम
पाकिस्तान सुपर लीग में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी के बीच सुपर-4 की जंग जारी है. इस सीजन बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी की टीम ने 8 में से 7 मैच जीतकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो चुकी है. बाकी की 6 टीमों के बीच अभी भी जंग जारी है.
यूजर्स दे रहें अतरंगी रिएक्शंस
— urstruly.1 (@urstrulyjaat18) April 23, 2026
the PSL scriptwriters are really working overtime this year
— Cricap (@getCricap) April 23, 2026
The Pakistanis pic.twitter.com/H1Phw0dg2d
— Siddharth Chhaya - સિદ્ધાર્થ છાયા ???????? (@siddtalks) April 23, 2026
Organizing games like this is better than making scantily dressed girls dance.
— Zalmi Lover (@LoverZalmi13717) April 23, 2026
ये भी पढ़ें: केविन पीटरसन ने की IPL की पैरवी, एलिस्टर कुक की सरेआम लगाई क्लास, बोले- 'उसे पता नही पता...'
खुद गरीबी में पला-बढ़ा शख्स, 300 अनाथ बच्चों को दिया सहारा, आज वही बन रहे अफसर और खिलाड़ी
चीन में एक पीटी टीचर ने पिछले 30 सालों में सैकड़ों अनाथ बच्चों को अपनाकर उन्हें नया जीवन दिया और परिवार जैसा सहारा दिया. कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के जरिए उन्होंने इन बच्चों को न सिर्फ चैंपियन बनाया, बल्कि उन्हें एक सफल और बेहतर इंसान बनने का रास्ता भी दिखाया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18














