Responsive Scrollable Menu

माली में हमलों के बाद भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

बमाको, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम अफ्रीकी देश माली में शनिवार को कई जगहों पर सशस्त्र समूहों के हमलों के बाद भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से अत्यधिक सतर्क रहने, सावधानी बरतने और घरों के अंदर रहने की अपील की है।

बमाको स्थित भारतीय दूतावास ने जारी बयान में कहा, “हालिया सुरक्षा घटनाक्रम और काती सहित माली के अन्य हिस्सों में हमलों की खबरों को देखते हुए माली में रह रहे सभी भारतीय नागरिक अत्यधिक सतर्क रहें, पूरी सावधानी बरतें, घरों के भीतर रहें और समय-समय पर माली प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।”

दूतावास ने बताया कि वह माली प्रशासन के साथ समन्वय में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे।

साथ ही भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे दूतावास की वेबसाइट तथा फेसबुक और एक्स पर आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए संपर्क में बने रहें।

इससे पहले शनिवार को माली की सेना ने पुष्टि की थी कि देश के कई शहरों में सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने हमले करने की कोशिश की, हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।

माली सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे जारी बयान में कहा कि सेना की जवाबी कार्रवाई से हमलावरों को भारी नुकसान हुआ है।

बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों का व्यापक अभियान जारी है, जिसमें कई आतंकवादियों को मार गिराया गया है और उनके उपकरण नष्ट कर दिए गए हैं।

सेना ने आम लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें, शांत रहें और ऐसे वीडियो या संदेश साझा न करें, जिनसे जनता में भय या भ्रम फैल सकता है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राजधानी बमाको के नजदीक स्थित सैन्य छावनी शहर काती में जोरदार धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि राजधानी और देश के अंदरूनी इलाकों में कई ठिकानों तथा सैन्य बैरकों पर एक साथ हमले किए गए।

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में माली सेना ने सेगू क्षेत्र के मरकाला से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित एक प्रशिक्षण शिविर को नष्ट किया था। वहां से बड़ी मात्रा में सैन्य सामान और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किए गए थे।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Chawl Life With Premium Maintenance: नोएडा की लग्जरी हाई-राइज इमारतों की कड़वी सच्चाई आई सामने, इंस्टाग्राम पर एक युजर ने वीडियो किया शेयर

Chawl Life With Premium Maintenance: नोएडा के एक निवासी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने हाई-राइज सोसायटियों की खराब सुविधाओं और भारी भीड़ के कारण इन्हें "प्रीमियम मेंटेनेंस वाला वर्टिकल चॉल" करार दिया है। इस वीडियो ने आलीशान इमारतों में लिफ्ट की लंबी कतारों और बुनियादी ढांचे की कमी को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Continue reading on the app

  Sports

Lungi Ngidi injury update: मैदान पर पसरा सन्नाटा, आंखों में थे आंसू... एंगिडी को कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, आईपीएल ने दिया बड़ा अपडेट

Lungi Ngidi injury update: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान उस वक्त खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रयास में सिर के बल जमीन पर गिर पड़े. मैदान पर पसरे सन्नाटे और खिलाड़ियों की बढ़ती चिंता के बीच एनगिडी को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. क्या यह चोट उनके आईपीएल करियर पर ब्रेक लगा देगी? पढ़िए अस्पताल से आई उनकी सेहत की ताजा रिपोर्ट और हादसे की पूरी कहानी. Sat, 25 Apr 2026 21:37:05 +0530

  Videos
See all

Harbhajan Singh '“गद्दार' लिखे पोस्टर, हरभजन के घर के बाहर विवाद #viralvideo #viralnews #shorts #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:33:27+00:00

Manipur में फिर भड़की हिंसा, कई घर जले #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:34:52+00:00

Master Stroke: होर्मुज संकट ने हिला दी दुनिया! | Hormuz Crisis | Iran US War | Trump Vs Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:36:49+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | Uttarakhand Board Result | BJP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:30:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers