Ashneer Grover Biopic: अशनीर ग्रोवर की बायोपिक के लिए आमिर खान के भांजे को मिला रोल? इमरान ने तोड़ी चुप्पी
Ashneer Grover Biopic: मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर पर बायोपिक फिल्म बनने कई खबरें सामने आई हैं। रूमर्स रहीं कि आमिर खान के भांजे इमरान खान को इसके लिए लीड कास्ट के तौर पर अप्रोच किया गया है। इन अफवाहों में आमिर खान और श्रद्धा कपूर के नाम भी शामिल किए जा रहे थे, जिससे यह खबर और ज्यादा चर्चा में आ गई थी। हालांकि एक्टर इमरान खान ने खुद इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
इमरान खान ने बताया सच
एक बातचीत के दौरान इमरान खान ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस तरह के किसी भी प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना तक नहीं है। यह पूरी तरह गलत खबर है।” उनके इस बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है।
क्या थी अफवाहें?
दरअसल, कुछ समय से यह चर्चा थी कि अशनीर ग्रोवर की जिंदगी पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें इमरान खान मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि उनकी पत्नी के किरदार में श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं। साथ ही, आमिर खान के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब इमरान के बयान के बाद इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है।
अशनीर ग्रोवर की बात करें तो वह फिनटेक कंपनी भारतपे के सह-संस्थापक हैं और ‘शार्क टैंक इंडिया’ में निवेशक के तौर पर नजर आने के बाद काफी लोकप्रिय हुए थे। शो में उनका ‘डोगलापन’ वाला डायलॉग काफी वायरल हुआ था, जिसके आधार पर उन्होंने अपनी किताब “दोगलापन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स” भी लिखी।
इमरान खान का बॉलीवुड में कमबैक
वहीं, इमरान खान अपने कमबैक को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही फिल्म “अधूरे हम अधूरे तुम” के जरिए एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन दानिश असलम कर रहे हैं और इसमें भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। पहले इसे 2026 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसके मिड-2026 या उससे आगे रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘Governor: The Silent Saviour’ का फर्स्ट लुक जारी; जाने रिलीज डेट
Manoj Bajpayee New Movie: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
दमदार लुक ने खींचा ध्यान
फर्स्ट लुक पोस्टर में मनोज बाजपेयी सूट-बूट में एक कॉरिडोर में चलते नजर आ रहे हैं। उनका सीरियस अंदाज फिल्म के गंभीर टोन को दर्शाता है। पोस्टर की लाइन “अगर मैं फेल हुआ, तो इंडिया फेल हो जाएगा” ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फिल्म की कहानी
फिल्म के दूसरे पोस्टर में एक कुर्सी को दिखाया गया है, जिस पर लिखा है “यह सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है” और “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है।” इन लाइनों से साफ है कि फिल्म देश के बड़े संकट और जिम्मेदारी से जुड़ी कहानी दिखाएगी।
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ एक हाई-वोल्टेज लीगल और पॉलिटिकल ड्रामा बताई जा रही है। यह कहानी ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो देश के लिए अहम फैसले लेता है।
स्टारकास्ट और म्यूजिक
स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा (Adah Sharma) और मधु शाह भी नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है, जबकि गानों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
कब होगी रिलीज?
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- क्या प्रेग्नेंसी के चलते 800 करोड़ की फिल्म से बहार हुई दीपिका पादुकोण? मेकर्स ने बताई सच्चाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






