Responsive Scrollable Menu

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘Governor: The Silent Saviour’ का फर्स्ट लुक जारी; जाने रिलीज डेट

Manoj Bajpayee New Movie: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

दमदार लुक ने खींचा ध्यान

फर्स्ट लुक पोस्टर में मनोज बाजपेयी सूट-बूट में एक कॉरिडोर में चलते नजर आ रहे हैं। उनका सीरियस अंदाज फिल्म के गंभीर टोन को दर्शाता है। पोस्टर की लाइन “अगर मैं फेल हुआ, तो इंडिया फेल हो जाएगा” ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म की कहानी

फिल्म के दूसरे पोस्टर में एक कुर्सी को दिखाया गया है, जिस पर लिखा है “यह सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है” और “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है।” इन लाइनों से साफ है कि फिल्म देश के बड़े संकट और जिम्मेदारी से जुड़ी कहानी दिखाएगी।

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ एक हाई-वोल्टेज लीगल और पॉलिटिकल ड्रामा बताई जा रही है। यह कहानी ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो देश के लिए अहम फैसले लेता है।

स्टारकास्ट और म्यूजिक

स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा (Adah Sharma) और मधु शाह भी नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है, जबकि गानों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- क्या प्रेग्नेंसी के चलते 800 करोड़ की फिल्म से बहार हुई दीपिका पादुकोण? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Continue reading on the app

600 रुपये से कम में रोज 3GB डेटा और फ्री टीवी, BSNL का शानदार ऑफर

BSNL ने ₹599 का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 70 दिन की वैलिडिटी, रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और BiTV ऐक्सेस मिलता है, जो बजट यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकता है.

The post 600 रुपये से कम में रोज 3GB डेटा और फ्री टीवी, BSNL का शानदार ऑफर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

PSL Final: पीएसएल फाइनल में दर्शकों को एंट्री मिलेगी या नहीं? प्रधानमंत्री की तरफ से हो गया फैसला

PSL Final 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में अब दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग को मंजूरी दे दी है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल मैच में प्रशंसकों को प्रवेश दिया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो सरकार में आंतरिक मंत्री भी हैं, ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फाइनल में दर्शकों की मौजूदगी को स्वीकृति दे दी है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।

पीएसएल के लीग मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए
इस साल पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत बंद दरवाजों के पीछे हुई थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं थी। इसकी मुख्य वजह ईरान युद्ध के चलते बढ़ी ईंधन कीमतें और देश में लागू बचत उपाय बताए गए थे।

पीएसएल फाइनल में दर्शकों की एंट्री होगी
सरकार ने उस समय लोगों से यात्रा कम करने और घर से काम करने की अपील की थी। ऐसे में बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि जब जनता से घर पर रहने को कहा जा रहा है, तब रोजाना हजारों दर्शकों को मैच देखने बुलाना उचित नहीं होगा।

2 शहरों में ही खेले गए मुकाबले
स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीजन लीग के आयोजन स्थलों की संख्या भी घटा दी थी। पहले जहां मुकाबले 6 शहरों में खेले जाने थे, वहीं बाद में इसे घटाकर सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया। लाहौर और कराची में मैच हुए, लेकिन वहां भी दर्शकों की एंट्री पर रोक थी।

अब फाइनल मुकाबले में दर्शकों को अनुमति मिलने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया। लाहौर का स्टेडियम खचाखच भरा नजर आ सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है और हर साल इसे लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है।

तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली
टूर्नामेंट की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तांस और तीन बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने प्लेऑफ के लिए जगह बना ली है। वहीं चौथे स्थान के लिए मुकाबला अभी बाकी है।

मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स, पहली बार खेल रही हैदराबाद किंगमेन और कराची किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि अंतिम चार में कौन सी टीम पहुंचेगी।

फाइनल में दर्शकों की वापसी से खिलाड़ियों का जोश भी बढ़ेगा। लंबे समय बाद स्टेडियम में शोर, तालियां और समर्थन का माहौल देखने को मिलेगा। अब सबकी नजर 3 मई को लाहौर में होने वाले खिताबी मुकाबले पर है।

Sat, 25 Apr 2026 14:25:47 +0530

  Videos
See all

UP Heatwave Alert: प्रयागराज में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, सताने लगी 'Warm Night'! | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:16+00:00

Akhilesh Yadav: किसानों का नाम लेकर अखिलेश ने BJP को खूब सुनाया | SP | UP | Women Reservation #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:40:00+00:00

Viral Video | अजीब हादसा, मशीन से काटकर निकाला केन | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:31:11+00:00

Viral Video | चोर का शातिर प्लान! एंबुलेंस से आया और स्कूटी लेकर गायब | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:33:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers