Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिल गई गुड न्यूज, मिचेल स्टार्क कब से खेलेंगे? हुआ साफ

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आखिरकार भारत आने की अनुमति मिल गई और वह मई की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने की उम्मीद कर रहे। कंधे और कोहनी की चोट से उबरने के बाद अब स्टार्क ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी। वह एक मई को जयपुर में होने वाले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते ।

36 साल के स्टार्क ने जनवरी के अंत के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला। उन्होंने एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 विकेट लिए थे और उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस दौरान उन्होंने पांच मुकाबलों में कुल एक 153 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की थी, जिससे उनके शरीर पर काफी दबाव पड़ा।

स्टार्क मई में आईपीएल में उतरेंगे
एशेज के बाद उन्होंने घरेलू प्रतियोगिता में सिडनी सिक्सर्स के लिए पांच मुकाबले खेले और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि, पर्थ के खिलाफ एक मैच के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में वह बुरी तरह गिर गए थे, जिससे उनके बाएं कंधे और कोहनी में चोट लग गई। इसके बाद फरवरी में आराम करने के बावजूद जब उन्होंने दोबारा गेंदबाजी शुरू की, तो उन्हें हल्का दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण उनका भारत आना टल गया।

स्टार्क शुक्रवार को भारत के लिए उड़ान भर सकते
शुरुआत में उनके भारत नहीं आने को लेकर काफी भ्रम की स्थिति थी। इस पर स्टार्क ने खुद सामने आकर अपनी चोट के बारे में जानकारी दी और गलत खबरों पर नाराजगी भी जताई थी। अब खबर है कि सिडनी में उन्होंने बिना दर्द के अच्छी गेंदबाजी की है और वह शुक्रवार को भारत के लिए रवाना हो सकते हैं।

भारत पहुंचने के बाद उन्हें मौसम और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने के लिए थोड़ा समय चाहिए होगा। इसके साथ ही उन्हें धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी की गति और फिटनेस बढ़ानी होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह एक मई के मुकाबले से उपलब्ध हो सकते हैं और बाकी सत्र में टीम के लिए खेलेंगे।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के एक और तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी वापसी के करीब हैं। वह हैदराबाद की टीम के लिए शनिवार को अपना पहला मुकाबला खेल सकते हैं। कमिंस भी लंबे समय से चोट के कारण बाहर थे और अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि आने वाले डेढ़ साल में टीम को कई बड़े मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में स्टार्क, कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे तेज गेंदबाजों का फिट रहना टीम के लिए बेहद जरूरी है।

Continue reading on the app

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर 3 महीने तक रोक, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, इमरजेंसी में भी पहले देनी होगी सूचना

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य की विष्णु साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीने के लिए रोक लगा दी है। अब कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह फैसला आगामी जनगणना (Census) और सुशासन तिहार (Good Governance Campaign) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत, अब कोई भी कर्मचारी या अधिकारी सक्षम प्राधिकारी से लिखित स्वीकृति लिए बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। इसमें आकस्मिक अवकाश (CL) और अर्जित अवकाश (EL) दोनों शामिल हैं। ​यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसे ‘सेवा में बाधा’ (Break in service) माना जाएगा और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपातकालीन स्थिति या आकस्मिक अवकाश की जरूरत पड़ने पर भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम (WhatsApp/Email) से तुरंत अपने उच्च अधिकारी को सूचित करना होगा। कार्यालय लौटने पर इसकी लिखित पुष्टि अनिवार्य होगी। यदि किसी विशेष परिस्थिति में लंबी छुट्टी मंजूर की जाती है, तो कर्मचारी को अपना प्रभार (Charge) किसी अन्य सहयोगी को सौंपना होगा ताकि सरकारी कामकाज प्रभावित न हो।

राज्य शासन द्वारा शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त एवं सभी जिलों के कलेक्टरों को इस आशय का पत्र जारी किया गया है कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: एक ही तो दिल है... लव, सैल्यूट, बल्ले से बेमिसाल, बिहारी बबुआ का शतक सेलिब्रेशन तो जरा देखिए

Vaibhav Suryavanshi century celebration: वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही बल्ले से अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया, मैदान का नजारा देखने लायक था. युवा जोश और विनम्रता के अनूठे संगम में, उन्होंने अपने हेलमेट को उतारकर दोनों हाथों से हवा में 'दिल' का निशान बनाया, जो उनके प्रशंसकों और टीम के प्रति उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता था. इसके तुरंत बाद, उन्होंने बेहद शालीनता के साथ सलामी दी, जिसने स्टैंड्स में बैठे दर्शकों का दिल जीत लिया. Sat, 25 Apr 2026 22:16:53 +0530

  Videos
See all

Mau में अवैध खनन का कहर, लाइव हादसा सामने | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:08+00:00

Viral Video | Aligarh में खुदाई बनी जानलेवा #viralvideo #viralnews #shorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:36+00:00

NDA Rajya Sabha majority: संविधान संशोधन की राह आसान? AAP के 7 सांसदों ने पलटा सियासी गणित! | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:00:24+00:00

Harbhajan Singh के घर के बाहर हंगामा, AAP कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से | #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers