भारत के प्राइवेट सेक्टर में गतिविधियां अप्रैल में बढ़ीं, रोजगार सृजन 10 महीनों के उच्च स्तर पर
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्राइवटे सेक्टर में अप्रैल में गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह क्षमता में विस्तार, बेहतर मांग, नए ऑर्डर्स और टेक्नोलॉजी निवेश में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स में गुरुवार को दी गई।
यह इंडेक्स मासिक आधार पर भारत के सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की गतिविधियों को दिखाता है। अप्रैल में यह 58.3 पर रहा है, मार्च में यह 57.0 पर था।
एचएसबीसी की ओर से बताया गया कि अप्रैल में नए ऑर्डर मार्च की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़े हैं।
सर्वेक्षण में बताया गया कि भारत में निजी क्षेत्र में रोजगार में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल में रोजगार सृजन में वृद्धि 10 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा, “मध्य पूर्व संघर्ष से जुड़ी बाधाओं के कारण मार्च में आई सुस्ती के बाद निजी क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी आई है। उत्पादन और नए ऑर्डर में तेजी से वृद्धि के साथ विनिर्माण क्षेत्र ने इस सुधार का नेतृत्व किया।”
सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि कंपनियां आपूर्ति पक्ष के झटके की अवधि को लेकर अनिश्चितताओं से निपटने के लिए बफर स्टॉक बना रही हैं।
भंडारी ने कहा, “खरीद की मात्रा में वृद्धि के साथ-साथ तैयार माल और इनपुट इन्वेंट्री में भी वृद्धि हुई है। इनपुट लागत का दबाव उच्च बना हुआ है और कंपनियों ने बढ़ी हुई बिक्री कीमतों के माध्यम से इस वृद्धि का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूला।”
मुद्रास्फीति दरें ऐतिहासिक रूप से उच्च बनी रहीं, लेकिन सेवा क्षेत्र में मंदी के कारण पिछले महीने की तुलना में इनमें कुछ कमी आई।
एस एंड पी ग्लोबल द्वारा संकलित पीएमआई रिपोर्ट में कहा गया है, उत्पादन और बिक्री में मजबूत उछाल के साथ विनिर्माण क्षेत्र ने रिकवरी का नेतृत्व किया, लेकिन यहां कीमतों का दबाव बढ़ गया।
रिपोर्ट के अनुसार, सेवा प्रदाताओं की तुलना में वस्तु उत्पादकों ने नए ऑर्डर और उत्पादन में तेजी से वृद्धि दर्ज की।
सेवा कंपनियों ने भी वृद्धि दर्ज की, हालांकि यह तुलनात्मक रूप से मामूली थी। निर्यात के रुझान क्षेत्र स्तर पर मिश्रित रहे, क्योंकि सेवा प्रदाताओं में वृद्धि की धीमी गति वस्तु उत्पादकों में तेजी से वृद्धि के विपरीत थी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Delhi Murder Case: ऑनलाइन जुए की लत, राजस्थान में भी रेप का आरोप; आरोपी राहुल के खुलासों से पुलिस भी दंग
Delhi Murder Case: साउथ ईस्ट दिल्ली में एक सीनियर IRS अफसर की होनहार बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को द्वारका से गिरफ्तार किया है. 22 अप्रैल को हुई इस गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसकी दरिंदगी की कहानी सुनकर तफ्तीश करने वाले अधिकारी भी दंग रह गए. मृतका पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और वह 12वीं कक्षा में ऑल इंडिया टॉपर भी रह चुकी थी. फिलहाल वह UPSC की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसकी मेहनत और सपनों को राहुल की सनक ने हमेशा के लिए खत्म कर दिया.
राजस्थान पुलिस को करता रहा गुमराह
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी राहुल मीणा दिल्ली में हत्या की वारदात करने से पहले राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में शामिल था. वहां पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह दिल्ली भाग आया था. अपनी लोकेशन छिपाने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन मात्र 10 हजार रुपये में बेच दिया था. इसके बाद उसने करीब 6 हजार रुपये में एक गाड़ी किराए पर ली ताकि वह पुलिस की नजरों से बचकर राजधानी पहुंच सके. आरोपी को लगा था कि मोबाइल न होने की वजह से पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी लेकिन सीसीटीवी कैमरों ने उसकी सारी योजना पर पानी फेर दिया.
साजिश का किया खुलासा
राहुल मीणा को इस घर के बारे में पूरी जानकारी थी क्योंकि वह पहले यहां काम कर चुका था. उसे पता था कि लड़की के माता पिता रोज सुबह जिम जाते हैं और उस वक्त लड़की घर में अकेली होती है. आरोपी ने घर की एक डुप्लीकेट चाबी पहले से ही बनवा रखी थी. वारदात वाले दिन वह सुबह-सुबह बिल्डिंग में दाखिल हुआ. उसे पता था कि लड़की छत पर बने स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही होगी. राहुल सीधे वहीं पहुंचा और लड़की को दबोच लिया. आरोपी का इरादा पहले से ही गलत था. जब लड़की ने अपनी जान बचाने के लिए विरोध किया, तो राहुल ने पास रखे लैंप और एक भारी चीज से उसके सिर पर वार कर दिया. हमले से लड़की लहूलुहान होकर बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की.
लूट के लिए लाश को फर्श पर घसीटा
वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल के सिर पर खून सवार था. वह घर में रखी नकदी और गहने लूटना चाहता था. घर का लॉकर थंब इम्प्रेशन यानी अंगूठे के निशान से खुलता था. आरोपी ने बेहोश लड़की को स्टडी रूम से घसीटकर नीचे के कमरे तक लाया. उसने लड़की की उंगली से लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन उस समय तक लड़की की मौत हो चुकी थी और शरीर में खून का बहाव रुकने के कारण लॉकर का सेंसर काम नहीं कर रहा था. जब लॉकर नहीं खुला तो राहुल ने पेचकस का इस्तेमाल किया और उसे तोड़कर सारा कीमती सामान अपने बैग में भर लिया. पकड़े जाने के डर से उसने अपने खून से सने कपड़े बदले और मृतका के भाई की पैंट और घर में रखी चप्पल पहनकर वहां से भाग निकला.
ऑनलाइन गेम और जुए की थी लत
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा को कम उम्र में ही जुए और ऑनलाइन गेम की बुरी लत लग गई थी. वह '3 पत्ती' जैसे ऑनलाइन गेम खेलता था और उसमें काफी पैसे हार चुका था. इस कर्ज को उतारने के लिए उसने चोरी और लूट का रास्ता चुना. इतना ही नहीं, उसे लड़कियों के साथ संबंध बनाने का भी शौक था और वह गेम से कमाए पैसों को इसी काम में उड़ाता था. दिल्ली आने से ठीक एक दिन पहले 21 अप्रैल को उसने अलवर में भी एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया था और उसे बुरी तरह घायल कर दिया था. वहां से भागकर वह दिल्ली आया और यहां इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया.
द्वारका के होटल से गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही थीं. तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी द्वारका के एक होटल में छिपा हुआ है. बुधवार को पुलिस ने वहां छापा मारकर उसे पकड़ लिया. आरोपी के पास से लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद होने की खबर है. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. शुरुआती जांच में उसने इसे सिर्फ लूट का मामला बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस का मानना है कि उसने पहले से ही दुष्कर्म और हत्या की योजना बनाई थी.
यह भी पढ़ें: Delhi Double Murder Case: दिल्ली के सीआर पार्क में डबल मर्डर, पैसों के विवाद में बाप-बेटे की हत्या; आरोपी फरार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















.jpg)



