Responsive Scrollable Menu

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को बड़ी राहत, 23 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

करीब 23 साल पुराने एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने अमित जोगी की दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है. दरअसल, हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसकी सुनवाई 20 अप्रैल के बाद 23 अप्रैल को हुई.

दरअसल,  NCP नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को हाईकोर्ट ने दोषी ठहराया था. साथ ही दो अप्रैल को हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था.  इसके बाद जोगी ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. दायर याचिका में जोगी ने दलील दी कि उनके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि हाईकोर्ट ने उन्हें सुने बिना ही सीबीआई की दलील पर 40 मिनट में फैसला सुना दिया.

 

Continue reading on the app

असंख्य तारे व सूर्य फिर भी अंतरिक्ष क्यों दिखता है डार्क? जानें दिन में नीला और रात में काला क्यों होता है आकाश

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरिक्ष काला क्यों दिखाई देता है, यह सवाल सदियों से वैज्ञानिकों और जिज्ञासु लोगों को आकर्षित करता रहा है। इस विषय पर कई वैज्ञानिकों ने गहराई से अध्ययन किया। आज विज्ञान इस रहस्य को काफी हद तक समझा चुका है।

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पृथ्वी पर दिन के समय आकाश नीला क्यों दिखता है। दरअसल, सूर्य से आने वाली रोशनी जब पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करती है, तो वहां मौजूद गैसों और कणों से टकराकर अलग-अलग दिशाओं में बिखर जाती है। इस प्रक्रिया को रेले प्रकीर्णन कहा जाता है। नीली रोशनी का बिखराव अधिक होता है, इसलिए हमें आकाश नीला नजर आता है।

वहीं, रात के समय स्थिति बदल जाती है। जब पृथ्वी का हिस्सा सूर्य की रोशनी से दूर होता है, तो प्रकाश का बिखराव नहीं हो पाता और आकाश काला दिखाई देता है। अगर कोई व्यक्ति चंद्रमा जैसे स्थान पर जाए, जहां वायुमंडल नहीं है, तो वहां दिन में भी आकाश काला ही दिखाई देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां प्रकाश को बिखेरने के लिए कोई माध्यम मौजूद नहीं होता।

अब सबसे अहम सवाल उठता है कि जब ब्रह्मांड में सूर्य व असंख्य तारे मौजूद हैं, तो उनका प्रकाश मिलकर पूरे आकाश को रोशनी क्यों नहीं देता? इसी पहेली को ओल्बर्स का विरोधाभास कहा जाता है। सामान्य तौर पर यह उम्मीद की जाती है कि यदि ब्रह्मांड अनंत और हमेशा से मौजूद होता, तो हर दिशा में हमें तारे दिखाई देते और रात का आकाश चमकदार होता।

वैज्ञानिकों के अनुसार इस विरोधाभास का समाधान ब्रह्मांड की उम्र और विस्तार में छिपा है। माना जाता है कि ब्रह्मांड लगभग 13 से 15 अरब वर्ष पुराना है। इसका मतलब यह है कि हम केवल उतनी ही दूरी तक देख सकते हैं, जितनी दूर तक प्रकाश इस समय में यात्रा कर पाया है। जो तारे और आकाशगंगाएं इससे भी अधिक दूर हैं, उनकी रोशनी अभी तक हम तक पहुंची ही नहीं है।

इसके अलावा, एक और महत्वपूर्ण कारण ब्रह्मांड का लगातार फैलना है। जब कोई तारा या आकाशगंगा हमसे दूर जाती है, तो उसके प्रकाश की तरंगदैर्ध्य बढ़ जाती है। इस प्रभाव को डॉप्लर प्रभाव कहा जाता है। इस प्रक्रिया में प्रकाश लाल रंग की ओर खिसक जाता है और कई बार इतना कमजोर हो जाता है कि हमारी आंखों से दिखाई ही नहीं देता। हालांकि, अंतरिक्ष पूरी तरह से काला नहीं है। बहुत दूर स्थित तारों और आकाशगंगाओं से आने वाली हल्की रोशनी अंतरिक्ष में एक धुंधली चमक पैदा करती है। पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर यह अंधकार और भी गहरा प्रतीत होता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, आकाश के रंग और प्रकाश का व्यवहार वायुमंडल की संरचना पर भी निर्भर करता है। यदि वायुमंडल हाइड्रोजन से भरपूर और फैला हुआ हो, तो नीली रोशनी ज्यादा बिखरती है। वहीं यदि वायुमंडल घना या बादलों से ढका हो, तो सभी रंगों का बिखराव लगभग समान होता है।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में रविंद्र जडेजा ने मचाया तहलका, निशाने पर एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

Ravindra Jadeja IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मैच में रविंद्र जडेजा ने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में टीम के लिए रन बनाने के साथ गेंदबाजी में विकेट भी लिए. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली. जडेजा आईपीएल में 17वीं बार प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड जीतने का कारनामा किया है. Thu, 23 Apr 2026 12:18:18 +0530

  Videos
See all

Murshidabad Violence News LIVE: पूरे बंगाल में बवाल शुरू! | Bengal Election Voting 2026 | Humayun #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:41:48+00:00

Bengal Violence Update : बंगाल में एकतरफा हो गया फैसला | BJP Vs TMC | BJP Candidate Attacked Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:44:56+00:00

Bengal Election Voting: पहले चरण में भयंकर बवाल, लाठीचार्ज के बाद भागे वोटर्स | Bengal Violence |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:45:01+00:00

UP: आगरा में पकड़ा गया 1270 किलो बदबूदार खोया | #agra #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:46:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers