Responsive Scrollable Menu

ईरान ने दो जहाजों पर किया अटैक, भारी गोलीबारी कर लिया कब्जे में; समंदर में बवाल से तेल की कीमतें $100 के पार

Iran Seizes 2 Container Ships: हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि ईरान को बमबारी से ज्यादा 'आर्थिक घेराबंदी' का डर है। ईरान की ताजा कार्रवाई को ट्रंप की उसी रणनीति के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। ईरान यह संदेश देना चाहता है कि अगर उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया, तो वह दुनिया की 'एनर्जी सप्लाई' को भी नहीं चलने देगा

Continue reading on the app

उज्जायी प्राणायाम: योग की वह तकनीक, जो अंदर से करती है उपचार

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सही खानपान के साथ ही योग को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। सिर्फ कुछ मिनट रोज योग अभ्यास करके आप अपने जीवन में एक शांत, स्वस्थ और संतुलित बदलाव महसूस कर सकते हैं।

योग में एक बहुत ही प्रभावशाली श्वास तकनीक है जिसे उज्जायी प्राणायाम कहा जाता है। यह शरीर और मन दोनों पर नियंत्रण और संतुलन लाने में मदद करती है। उज्जायी प्राणायाम में सांस को धीरे-धीरे, गहराई से और थोड़ी आवाज के साथ लिया और छोड़ा जाता है। इसमें गले के पिछले हिस्से को हल्का सा सिकोड़कर सांस ली जाती है। शुरुआत में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अभ्यास के साथ यह बहुत सहज हो जाता है।

यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। जब हम गहरी और नियंत्रित सांस लेते हैं, तो पेट के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है। इससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। गले और थायरॉयड स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। उज्जायी प्राणायाम गले के हिस्से में हल्का दबाव बनाता है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जो लोग थायरॉयड की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए यह बहुत उपयोगी माना जाता है।

इसके अलावा यह प्राणायाम दिल और फेफड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जब हम धीमी और गहरी सांस लेते हैं, तो फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और हृदय को भी बेहतर ऑक्सीजन मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और शरीर ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है।

उज्जायी प्राणायाम का एक बहुत बड़ा फायदा यह भी है कि यह तनाव और चिंता को कम करता है। इसकी लयबद्ध सांसें दिमाग को शांत करती हैं और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करती हैं। यह मन को एकाग्र करने में मदद करता है।

ध्यान रखें, इसे जबरदस्ती नहीं करना चाहिए। सांस स्वाभाविक और आरामदायक होनी चाहिए। अगर चक्कर या असहजता महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: बहानेबाजी की हद! लखनऊ की दुर्दशा पर जस्टिन लैंगर का अजीब तर्क- 'पिच ने हरवा दिया मैच'

LSG head coach Justin Langer: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की हालत खराब है. टीम इस सीजन में अबतक कुल 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है. खास तौर पर लखनऊ अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करते हुए दिखी है. ऐसे में टीम के हेड कोच ने बताया कि इकाना की पिच पर हम तालमेल नहीं बना पा रहे हैं. Thu, 23 Apr 2026 14:18:10 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Election 2026 Robot Welcome: कोयंबटूर में रोबोट ने पारंपरिक अंदाज में किया स्वागत #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:36:20+00:00

Kharge Vs Modi : चुनाव आयोग ने खरगे से मांगा जवाब | Congress Vs BJP | PM Modi | Mallik Arjun Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:34:00+00:00

Thane | बस से बाइक हल्की टकराई, चालक की बेरहमी से पिटाई |#shorts #viralvideo #viralnews #maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:29:51+00:00

Delhi News : Police ने कैसे दबोचा IRS Officer की बेटी का आरोपी ? #crime #irs #delhipolice #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers