Responsive Scrollable Menu

युद्धविराम के बीच ईरान से आई ऐसी खबर, जिसे सुनकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई खुशी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (22 अप्रैल) को ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का एलान किया. ट्रंप के इस कदम के बाद मध्य पूर्व के साथ-साथ दुनियाभर के देशों ने राहत की सांस ली. हालांकि पाकिस्तान में प्रस्तावित दूसरे दौर की अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता रद्द हो गई. साथ ही ट्रंप ने होर्मुज और ईरान की बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी को भी नहीं हटाया. जो अभी भी इस क्षेत्र में तनाव की एक बड़ी वजह बन सकता है. सीजफायर के बीच ईरान एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी खुशी जताई. 

ईरान की किस खबर को सुनकर खुश हुए राष्ट्रपति ट्रंप?

दरअसल, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में ईरान में बगावत हुई थी. इस दौरान ईरानी शासन सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें फांसी पर लटका दिया. इस बीच ईरान ने आठ महिलाओं के भी फांसी की सजा सुनाई. जिन्हें बुधवार रात फांसी दी जानी थी, लेकिन उन सभी महिलाओं की फांसी को टाल दिया गया.

जैसे ही ये खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिली उन्होंने इसे लेकर खुशी जताई. ट्रंप ने कहा, "ईरान के नेताओं से, जो जल्द ही मेरे प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे. मैं इन महिलाओं की रिहाई की बहुत सराहना करूंगा. मुझे पूरा विश्वास है कि वे आपके इस कदम का सम्मान करेंगे. कृपया उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाएं! यह हमारी बातचीत की एक शानदार शुरुआत होगी."

ईरानी महिलाओं की फांसी टलने पर क्या बोले ट्रंप?

ईरान में आठ महिलाओं की फांसी की सजा टलने की खबर मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "बहुत अच्छी खबर! मुझे अभी-अभी सूचना मिली है कि ईरान में आज रात जिन आठ महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जाने वाली थी, उन्हें अब नहीं मारा जाएगा."

'ईरान को कभी नहीं मिलनी चाहिए परमाणु हथियार हासिल की अनुमति'

अमेरिका और ईरान के बीच भले ही सीजफायर बढ़ा दिया गया है. लेकिन दोनों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है. क्योंकि अमेरिका ने सीजफायर बढ़ाने के बावजूद होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकाबंदी नहीं हटाई है. इसीलिए ईरान अभी भी अमेरिका पर भड़का हुआ है. इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'दुनिया देख रही आपकी पाखंडी बयानबाजी', ईरान ने बताई क्यों विफल हुई अमेरिका के साथ वार्ता

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यूह के दौरान कहा, "ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, और उन्हें अपना संवर्धित यूरेनियम सौंपना होगा." उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत जारी है. राष्ट्रपति ट्रंप की रेडलाइन बिल्कुल स्पस्ट हैं कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा.

ये भी पढ़ें: 'पैसों के लिए तरस रहा ईरान, उसे हर दिन हो रहा 50 करोड़ डॉलर का नुकसान', सीजफायर बढ़ाने के बाद बोले ट्रंप


Continue reading on the app

7 दिनों के लिए 7 तरह से बनाएं आलू की सब्जी, हर रेसिपी का स्वाद लाजवाब, बनाना भी है आसान

Aloo Ki Sabji Recipes for Entire week: घर में कोई सब्जी ना हो तो लोग आलू से ही काम चला लेते हैं. हर समय किचन में मौजूद रहने वाला ये गोल-मटोल आलू हर किसी का फेवरेट होता है. बच्चे कोई हरी सब्जी भले ना खाएं, लेकिन आलू जरूर खाते हैं. आलू से कई रेसिपी बनती है. आलू का चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, चिली पोटैटो, आलू टिक्की, आलू का भरता, दम आलू, मटर आलू आदि. आप आलू से और भी कई तरह की रेसिपी बनाते होंगे, लेकिन आपको यहां आलू से बनने वाली 7 तरह की सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप पूरे एक सप्ताह तक बनाकर खा सकते हैं. आलू से बनी सात दिनों के लिए सात अलग-अलग तरीके की रेसिपी के बारे में अपने यूट्यूब चैनल MasterChef Pankaj Bhadouria पर वीडियो शेयर किया है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने. चलिए इस वीडियो में जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे सात तरह की आलू से बनने वाली रेसिपी.

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर चला मैच रेफरी का डंडा, इस हरकत के लिए लगा फाइन

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशतक का जुर्माना लगा है. इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. बर्गर को ये सजा मैच में विकेट लेने के बाद लखनऊ के खिलाड़ी के साथ आक्रमक बातचीत को लेकर मिली है. बर्गर ने मैच में राजस्थान के लिए 2 विकेट लिए. Thu, 23 Apr 2026 10:06:07 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War : घनघोर बेइज्जती! Trump क्यों झुके Iran के आगे ? | Hindi News | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:39:56+00:00

West Bengal Election: बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.79 फीसदी वोटिंग #bengalelectionphase1 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:40:24+00:00

PM Modi In Bengal Live : बंगाल में पीएम मोदी की दहाड़ ! | Bengal Election 1st Phase Voting | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:41:28+00:00

West Bengal Election: 'हिन्दू रो रहा'...बंगाल चुनाव में ये क्या हो रहा? #bengalelectionphase1 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T05:41:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers