Responsive Scrollable Menu

'वैभव सूर्यवंशी सबका बाप, धुंआ-धुंआ कर देगा':फैंस बोले- यूपी-बिहारी भाई, नेपाल से लखनऊ को सपोर्ट करने पहुंची लड़कियां

इकाना स्टेडियम में IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हो रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में पहला मुकाबला राजस्थान ने जीता था। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में RR और LSG के फैन आए हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान से फैन आए हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने नेपाल से सपोर्टर पहुंचे हैं। लखनऊ के कई दर्शक राजस्थान की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इंदौर से आए हसमत अली ने कहा- हम वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी देखना चाहते हैं। नन्हे फैन अभिज्ञान ने कहा- राजस्थान में वैभव सूर्यवंशी समेत कई बिहारी खिलाड़ी हैं। बिहार से आए मोहम्मद अफरोज खान ने कहा- वैभव सब का बाप है। आज बैटिंग से धुआं-धुआं कर देगा। दर्शकों में सबसे अधिक क्रेज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल का है। 15 साल के ओपनर वैभव इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वह नंबर-1 हो जाएंगे। LSG में ऋषभ पंत से लोगों ने उम्मीद लगा रखी है। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं। वहीं, लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। LSG ने इस सत्र में अपने होम ग्राउंड पर अभी तक दो मैच खेले हैं। दोनों में उसे हार मिली है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

IPL 2026; वैभव के पास 'सिक्सर किंग' बनने का मौका:पारी में 20 छक्के, 3 सिक्स के साथ बनाएंगे रिकॉर्ड; आज राजस्थान-लखनऊ के बीच मुकाबला

IPL 2026 का 32वां मैच बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2024 में हुआ मुकाबला राजस्थान ने जीता था। आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर नजर होगी। वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा 20 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 3 सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए खेल रहे बिहार के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 6 मुकाबलों में 246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का रहा है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने के लिए काफी है। IPL 2026 के 6 मैचों में उनकी पारी में 24 चौके और 20 छक्के शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Tendulkar Birthday: पापा सचिन के बर्थडे पर बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने नहीं खाया केक, VIDEO में बताई वजह

सचिन तेंदुलकर का बर्थडे सिर्फ उनका परिवार ही नहीं मनाता बल्कि देशभर में मौजूद मास्टर ब्लास्टर के लाखों-करोड़ों फैंस भी सेलिब्रेट करते हैं. कई फैन तो उनके बर्थडे पर केक भी काटते हैं और आपस में बांटते हैं. मगर सचिन के बेटे अर्जुन इन सबसे दूर हैं. Fri, 24 Apr 2026 13:37:18 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update:ईरान ने आसमान में तबाह की अमेरिकी मिसाइल। | Israel | Trump | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:05+00:00

Brahmāstra |Debate Show| Second Phase Of Voting In Bengal|Mamata vs Modi:Bengal में कौन किस पर भारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:31+00:00

Nari Shakti वंदन अधिनियम संशोधन पर बोले Arun Govil - विपक्ष के पास सिर्फ़ नकारात्मकता | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:07:51+00:00

रेजा पहलवी पर फेंका गया लाल रंग [Red liquid splashed on Reza Pahlavi during Berlin visit] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:08:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers