Responsive Scrollable Menu

बीएसई की निवेशकों को बड़ी चेतावनी: सीईओ राममूर्ति के नाम पर फर्जी डीपफेक वीडियो से रहें सावधान

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई लिमिटेड ने शुक्रवार को निवेशकों को एक फर्जी डीपफेक वीडियो से सावधान रहने की चेतावनी दी है। इस वीडियो में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति को गलत तरीके से शेयर बाजार की सलाह देते हुए दिखाया गया है।

एक्सचेंज ने साफ किया कि यह वीडियो पूरी तरह नकली और गलत है, जिसे डीपफेक तकनीक से बनाया गया है। इसमें लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे वादे किए जा रहे हैं, जैसे कम समय में ज्यादा मुनाफा मिलने का दावा।

इस वीडियो में लोगों को कुछ खास शेयरों में निवेश करने और व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने के लिए भी कहा जा रहा है, जहां एक्सक्लूसिव टिप्स देने का दावा किया जाता है।

बीएसई ने बताया कि पिछले चार महीनों में यह चौथी बार ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पता चलता है कि इस तरह की धोखाधड़ी बार-बार की जा रही है।

एक्सचेंज ने कहा कि ठग लोग जनता के भरोसे का गलत फायदा उठाकर निवेशकों को निशाना बना रहे हैं।

बीएसई ने दोबारा स्पष्ट किया कि न तो सीईओ राममूर्ति और न ही एक्सचेंज का कोई भी अधिकारी कभी निवेश की सलाह देता है या किसी तरह के मैसेजिंग ग्रुप चलाता है। यह पूरा कंटेंट फर्जी और धोखाधड़ी वाला है।

इसके साथ ही, एक्सचेंज ने निवेशकों से अपील की है कि वे ऐसे वीडियो, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें, न ही उन्हें आगे शेयर करें। सही जानकारी के लिए केवल बीएसई के आधिकारिक प्लेटफॉर्म और सेबी से रजिस्टर्ड माध्यमों पर ही भरोसा करें।

बीएसई ने बताया कि वह सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के निर्देशों के तहत लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि लोगों को फर्जी स्कीम, गलत निवेश सलाह और फिनफ्लुएंसर जैसे खतरों से बचाया जा सके।

एक्सचेंज ने कहा कि वह इस फर्जी कंटेंट को हटाने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी करेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

53 बरस के हुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, फैंस के साथ केक काट कर मनाया जश्न

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज, 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उनके लिए लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। सचिन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। सचिन ने भी इतने बड़े मौके पर अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ जन्मदिन का केक काटा।

मुंबई में अपने घर के बाहर सचिन ने पत्नी अंजली संग केक काटा। इस दौरान उनके सामने उनके फैंस का हुजूम खड़ा था। जैसे ही सचिन ने केट काटा तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इस मौके पर सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर ने पीछे से तिरंगा लहराया और शंख भी बजाया। 

साथ ही केक काटने के बाद सचिन अपने फैंस से मिलने और उनका शुक्रिया कहने को आगे आए और तभी भारत माता की जय का नारे लगने लगे। सचिन गहरे हरे रंग की शर्ट पहने हुए थे और उनकी पत्नी पीले रंग का सूट। 

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: 13 साल पहले जो सपना देखा उसे सच करने के लिए अकील ने कितने पापड़ बेले?

अकील ने बताया कि आईपीएल में लगातार बड़े स्कोर बन रहे हैं, खासकर पावरप्ले में बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं. इसलिए गेंदबाजों के लिए जरूरी है कि वे पिच की कंडीशन (जैसे रेड सॉयल, ब्लैक सॉयल) को जल्दी समझें और उसी के अनुसार अपनी गेंदबाजी में बदलाव करें।.ड्वेन ब्रावो की सलाह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रन पड़ भी रहे हों तो टीम प्लान के हिसाब से बॉलिंग करें और बाउंड्री बचाने की कोशिश करें. Fri, 24 Apr 2026 15:30:35 +0530

  Videos
See all

west bengal में anti incumbency है?amit shah से सुनिए जवाब #amitshahpressconference #trending #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:11:53+00:00

Akhilesh Yadav Vs CM Yogi : अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर क्या कहकर चौंकाया ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:16:40+00:00

Maithili Thakur On Pappu Yadav Statement। पप्पू यादव के बयान पर विकट फायर हो गईं मैथिली ठाकुर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:13:19+00:00

Delhi News | दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी केस में तगड़ा खुलासा कर दिया! | Delhi Police | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T10:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers