IPL 2026; वैभव के पास 'सिक्सर किंग' बनने का मौका:पारी में 20 छक्के, 3 सिक्स के साथ बनाएंगे रिकॉर्ड; आज राजस्थान-लखनऊ के बीच मुकाबला
IPL 2026 का 32वां मैच बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2024 में हुआ मुकाबला राजस्थान ने जीता था। आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर नजर होगी। वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा 20 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 3 सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए खेल रहे बिहार के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 6 मुकाबलों में 246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का रहा है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने के लिए काफी है। IPL 2026 के 6 मैचों में उनकी पारी में 24 चौके और 20 छक्के शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News






















