भारत पर ट्रंप का बयान नीचता की पराकाष्ठा… स्वर्ग है हिंदुस्तान, अपना नरक देखें अमेरिकी राष्ट्रपति
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G: 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन हुआ सस्ता, मिल रही 28 हजार की बड़ी छूट; देखें डील
अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। Samsung का Galaxy S25 Ultra 5G अभी Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ऑफर के बाद यह फोन लगभग ₹1,01,000 में मिल रहा है, जो इसकी लॉन्च कीमत से ₹28,999 कम है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स और EMI विकल्पों के साथ हैंडसेट की प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है। फोन में आपको शानदार 200MP कैमरा, AMOLED 2X डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर जैसे कई खास फीचर्स मिलते हैं। देखिए पूरी डिटेल।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का ऑफर प्राइस
Samsung Galaxy S25 Ultra अभी Amazon पर ₹1,01,000 में बिक रहा है, जो लॉन्च कीमत से सीधे ₹28,999 की कटौती है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स से कीमत और भी कम की जा सकती है।
अगर आप पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, तो ₹3,551 प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन पर ₹37,600 तक की बचत कर सकते हैं। Amazon कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज़ भी ऑफर के साथ दे सकता है।
ये भी पढ़े-ः Vivo Y6 5G: वीवो का नया बजट फोन लॉन्च, मिलेगी 7200mAh तगड़ी बैटरी, 12GB RAM और दमदार फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस फोन में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3120 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो बेहद शार्प और स्मूद विजुअल्स देता है।
इसमें Snapdragon 8 Elite (Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड) प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन में 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे आप भारी डेटा भी आसानी से स्टोर कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा फीचर्स
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो (5x जूम) , 10MP टेलीफोटो (3x जूम) औऱ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस शामिल है। इसके अलावा इसमें हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
फ्लैगशिप स्मार्टफोन लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। अभी Amazon पर डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy S25 Ultra 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बिना अगली जनरेशन का इंतजार किए एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन चाहते हैं।
इसमें मौजूद Snapdragon 8 Elite चिप, 200MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं। अगर आप इसी रेंज में अन्य विकल्प देखना चाहते हैं, तो आप Vivo X300 Ultra या iPhone 17 Ultra पर भी विचार कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




