केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के दमदम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और राहुल गांधी से कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। "घुसपैठियों से मुक्त बंगाल बनाने के लिए वोट दें, न कि किसी विधायक के लिए या बीजेपी की सरकार बनाने के लिए। दम दम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मुझे बताइए क्या पश्चिम बंगाल में किसी को चार शादियां करने की छूट मिलनी चाहिए? आप जानते हैं कि ऐसा कौन कर रहा है। इसे रोकने का आसान तरीका है 'कमल' के निशान वाला बटन दबाना, और हम राज्य में UCC (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करेंगे, जिससे ट्रिपल तलाक खत्म हो जाएगा और चार शादियां करने का प्रावधान भी समाप्त हो जाएगा।
ममता बनर्जी को हटाने का समय आ गया है। उन्होंने बंगाल को गुंडों के हवाले कर दिया है। क्या आप 'भतीजे' को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं? ममता बनर्जी यह कहकर जनता को गुमराह कर रही हैं कि मुख्यमंत्री राज्य के बाहर का कोई व्यक्ति होगा। मैं आज यह घोषणा करता हूं कि बंगाल का मुख्यमंत्री वही व्यक्ति होगा जिसका जन्म इसी राज्य में हुआ हो, जिसने बंगाली भाषा में पढ़ाई की हो और जो बंगाली बोलने वाला व्यक्ति हो। वह 'भतीजा' नहीं, बल्कि भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता होगा।
Continue reading on the app
धर्मपुरी, तमिलनाडु के 234 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। धर्मपुरी विधानसभा सीट एक जनरल सीट है। बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में डीएमके, पीएमके और एआईएडीएमके मुख्य पार्टियां हैं। धर्मपुरी विधानसभा सीट अपने बदलते राजनीतिक रुझानों के लिए जानी जाती है। इस चुनावी मौसम में धर्मपुरी में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल रही है। बता दें कि साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से PMK के Venkateshwaran एसपी ने जीत हासिल की थी।
मुख्य मुकाबला
धर्मपुरी विधानसभा सीट पर मुकाबला बहुकोणीय रूप लेता दिख रहा है। यहां पर इस सीट से प्रमुख उम्मीदवारों में PMK से डॉ. सौम्या अंबुमणि चुनावी रण में हैं। वहीं डीएमके ने डॉ वी इलांगोवन को टिकट मिला है। इसके अलावा टीवीके से एम. सिवन और एनटीके से के. शांता लक्ष्मी इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। जिससे इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और दिलचस्प हो रहा है।
कब आएंगे परिणाम
बता दें कि राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। इस तरह से राज्य विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती से सभी सीटों पर एक साथ 04 मई 2026 को होगी।
वहीं साल 2026 के चुनावों में धर्मपुरी क्षेत्र में 2.5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 1,29,393 पुरुष मतदाता, 1,28,464 महिला मतदाता और 82 थर्ड जेंडर के हैं। वहीं साल 2021 में मतदाताओं की संख्या 2,69,537 थी।
Continue reading on the app