दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, आजादपुर क्षेत्र में विकास कार्यों पर सख्ती के संकेत
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, आजादपुर क्षेत्र में विकास कार्यों पर सख्ती के संकेत
MCL ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, ITI और डिप्लोमा वालों के लिए अच्छा मौका, 28 मई तक भरें फॉर्म
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड टेक्निशियन ट्रेंनिंग पदों पर भर्ती (MCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.mahanadicoal.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को आवेदन की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया , जरूरी तारीख, वैकेंसी और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
पदों की संख्या कुल 500 है। जनरल के लिए 200 ईडब्ल्यूएस के लिए 50, एससी के लिए 80, एसटी के लिए 110 और ओबीसी के लिए 60 पद रिजर्व किए गए हैं। इलेक्ट्रिकल ट्रेनी के लिए 150 और टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन ट्रेनी के लिए 350 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क के साथ 180 रुपये जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD/महिला/सीआईएल कर्मचारियों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए असिस्टेंट फॉरमैन (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। टेक्नीशियन ट्रेनी के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होने के साथ-साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई की योग्यता भी होनी चाहिए। इसके अलावा ट्रेड सर्टिफिकेट और कम से कम 1 साल की ट्रेनिंग भी जरूरी होगी। दोनों पद के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। किसी प्रकार का पर्सनल इंटरव्यू नहीं होगा। असिस्टेंट फॉरमैन पद पर नियुक्ति के बाद 47,330.25 रुपये प्रतिमह बेसिक पे मिलेगा। टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन ट्रेनी पर नियुक्ति के बाद बेसिक पे 1583.32 रुपये प्रतिदिन होगा।
परीक्षा का पैटर्न
प्रश्न पत्र में दो सेक्शन होंगे- ए और बी। कुल अंक 100 होंगे। सेक्शन ए में जनरल अवेयरनेस और एप्टीट्यूड से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। वहीं सेक्शन बी में टेक्निकल नॉलेज से संबंधित 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। हिंदी/इंग्लिश दोनों माध्यम में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Mp Breaking News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





