Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक और 'कलंक'...., PSL खेल रहे इस खिलाड़ी ने किया शर्मशार, PCB ने बैठाई जांच

PSL 2026: भारत में इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी T20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अलावा पाकिस्तान में भी पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन हो रहा है. एक और जहां IPL बिना किसी विवाद के खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर PSL से कई विवादें सामना आ चुकी है. अब पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक और मामला सामने आया है. दरअसल पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज के टी20 विश्व कप के दौरान नशीली दवाओं के सेवन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद PCB उनकी जांच कर रही है...

अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

पीएम मेलोनी पर रूसी टीवी एंकर ने दिया विवादित बयान, इटली के विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को किया तलब

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के एक टीवी एंकर ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर अपमानजनक शब्द कहे। इसके बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने जानकारी दी है कि इटली ने रोम में रूस के राजदूत को तलब किया है।

इटली की मीडिया के मुताबिक, टीवी एंकर व्लादिमीर सोलोविओव ने रूसी टेलीविजन पर इटैलियन भाषा में कहा कि मेलोनी इंसानियत के लिए शर्म की बात, जंगली जानवर, सर्टिफाइड बेवकूफ और एक गंदी छोटी औरत हैं।

एंकर ने रूसी भाषा में कहा कि यह मेलोनी एक फासीवादी है जिसने अपने वोटरों को धोखा दिया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी धोखा दिया।

तजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि उन्होंने रूसी राजदूत, एलेक्सी पैरामोनोव को विदेश मंत्रालय में बुलाया था ताकि टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव द्वारा रूसी टेलीविजन पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ की गई बहुत गंभीर और आपत्तिजनक टिप्पणियों का औपचारिक रूप से विरोध किया जा सके।

इटली में विपक्षी पार्टियों ने भी रूसी टीवी एंकर की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। हालांकि, इस मामले में पीएम मेलोनी ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा, ये मजाक हमें अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेंगे। हमारा रास्ता सिर्फ एक ही है: इटली का हित। और हम गर्व के साथ इसका पालन करते रहेंगे, जिससे दूर-दूर तक के प्रोपेगैंडा करने वाले नाराज हो जाएंगे।

दरअसल, पीएम मेलोनी यूक्रेन के समर्थन में रही हैं। इसकी वजह से रोम और मॉस्को के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। वहीं हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की पीएम के बीच तनाव देखने को मिला। ट्रंप ने पोप लियो XIV को लेकर अपशब्द कहे, जिसके बाद पीएम मेलोनी पोप लियो के समर्थन में आई। अमेरिकी राष्ट्रपति को ये बात अच्छी नहीं लगी।

मेलोनी ने ट्रंप के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कैथोलिक चर्च के प्रमुख का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युद्ध की निंदा करना उनका नैतिक कर्तव्य है। वहीं मेलोनी के इस बयान के बाद ट्रंप ने भड़कते हुए कहा कि मेलोनी को ईरान के परमाणु खतरों की परवाह नहीं है। वह पहले जैसी साहसी नहीं रहीं।

--आईएएनएस

केके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वो आवारा था, गांव में घूमता बंजारा था, फिर छोड़ी बदमाशों की टोली, भरी विकेटों से झोली, यॉर्कर 'प्रिंस' पूरे फिल्मी है

IPL 2026 में प्रिंस यादव अपने हर छह मैच में कम से कम एक विकेट लेने का सिलसिला बनाए हुए हैं और अब तक 13 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज़ों की सूची में शामिल हैं. पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ एक हाई-स्कोरिंग मुक़ाबले में जहाँ कुल 454 रन बने, वहाँ प्रिंस ने 2/25 के आँकड़े दर्ज किए, टूर्नामेंट में उनका बेस्ट प्रदर्शन. Fri, 24 Apr 2026 13:55:31 +0530

  Videos
See all

Nari Shakti वंदन अधिनियम संशोधन पर बोले Arun Govil - विपक्ष के पास सिर्फ़ नकारात्मकता | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:07:51+00:00

West Bengal News : Boat में बैठकर PM Modi ने कैमरे से खींची तस्वीर #pmmodi #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:13:00+00:00

रेजा पहलवी पर फेंका गया लाल रंग [Red liquid splashed on Reza Pahlavi during Berlin visit] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:08:54+00:00

Brahmāstra |Debate Show| Second Phase Of Voting In Bengal|Mamata vs Modi:Bengal में कौन किस पर भारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers