पहलगाम हमले की पहली बरसी: जख्म आज भी ताजा, याद में जलाएं डिजिटल मोमबत्ती
Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर देश भर में गम का माहौल है. ठीक एक साल पहले आज ही के दिन हमने 26 भारतीयों को खो दिया था. प्रकृति की खूबसूरती को निहारने पहलगाम के बैसरन घाटी गए इन लोगों को आतंकवादियों ने मार दिया था. ऐसे में आपके साथ हम भी इनको याद कर रहे है. न्यूज़18 हिंदी ने डिजिटल मोमबत्ती पहल की है. आप भी इनकी याद में एक डिजिटल मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं.
Cucumber Cultivation: लखीमपुर में खीरा की खेती, शारदा नदी की रेतीली जमीन बनी कमाई का जरिया
Cucumber cultivation: लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी किनारे रेतीली जमीन पर बागपत से आए किसान सब्जी खेती कर अच्छी कमाई कर रहे है. बिजुआ ब्लॉक के करसौर गांव के पास किसान ठेके पर जमीन लेकर खीरा उगा रहे है. किसान इनाम ने बताया कि एक एकड़ जमीन 4 हजार रुपये में ठेके पर ली गई है. रासायनिक खाद डालकर बंजर रेतीली जमीन को उपजाऊ बनाया जाता है. इस समय एक एकड़ में खीरे की खेती की जा रही है. जहां हर तीसरे दिन 3 से 4 क्विंटल उत्पादन मिल रहा है. तैयार खीरा सीधे मंडी भेजा जा रहा है. थोक बाजार में इसकी कीमत 15 से 20 रुपये किलो है, जबकि खुदरा बाजार में 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा है. गर्मियों में मांग अधिक होने से किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















