Responsive Scrollable Menu

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से थोड़ी देर पहले वहीं था ये कपल, इंटरनेट पर शेयर किया था वीडियो

Dipika Kakkar And Shoaib Ibrahim: जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन इस दर्दनाक घटना की यादें अभी भी लोगों के दिलों में ताजा हैं. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. वहीं इस घटना से जुड़ा एक पहलू टीवी जगत के चर्चित कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम से भी जुड़ा हुआ है, जिनके पुराने वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

हमले से पहले कश्मीर में थे कपल

दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समय टीवी के स्टार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए हुए थे. उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कई खूबसूरत जगहों का दौरा किया, जिनमें सोनमर्ग और पहलगाम शामिल थे. कपल ने अपने बेटे रुहान के साथ वहां से फैमिली वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें वो कश्मीर की वादियों का आनंद लेते नजर आ रहे थे.

बाल-बाल बचे दीपिका और शोएब

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल उस लोकेशन पर हमले से कुछ समय पहले ही वहां से निकल चुका था. शोएब इब्राहिम ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि जब हमला हुआ, तब वो उस जगह पर मौजूद नहीं थे. बताया जाता है कि हमले वाली सुबह ही शोएब और उनका परिवार कश्मीर से निकल चुका था और कुछ ही घंटों में दिल्ली पहुंच गया था. फ्लाइट में होने के कारण उन्हें इस घटना की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई. बाद में सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए उन्हें इस हमले के बारे में पता चला.

वीडियो में की थी लोगों से अपील

अपने ट्रिप के दौरान बनाए गए एक वीडियो में शोएब इब्राहिम ने लोगों से अपील की थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग कश्मीर घूमने आएं और वहां की खूबसूरती का आनंद लें. यह वीडियो अब एक साल बाद फिर से वायरल हो रहा है, जिससे उस समय की यादें ताजा हो गई हैं.

हमले के बाद वीडियो पर हुआ विवाद

हमले के बाद जब शोएब इब्राहिम ने इस घटना को लेकर एक वीडियो शेयर किया, तो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वो इतनी गंभीर घटना को लेकर वीडियो बनाकर व्यूज हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, कपल ने बाद में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए साफ किया था कि उनका मकसद सिर्फ अपने फैंस को अपनी सुरक्षा की जानकारी देना था, ताकि लोग चिंता न करें.

फिर चर्चा में आए पुराने वीडियो

अब इस हमले को एक साल पूरा होने पर दीपिका और शोएब के उसी समय के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन वीडियो को देखकर लोग एक बार फिर उस घटना को याद कर रहे हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कपल कितने बड़े खतरे से बाल-बाल बच गया था.

आज भी जिंदा हैं वो यादें

पहलगाम आतंकी हमला भले ही एक साल पुराना हो चुका हो, लेकिन उससे जुड़ी कहानियां और अनुभव आज भी लोगों को भावुक कर देते हैं. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का यह अनुभव भी उसी घटना का एक हिस्सा बन गया है, जो ये दिखाता है कि किस तरह एक पल में हालात बदल सकते हैं. ये घटना न सिर्फ सुरक्षा के महत्व को याद दिलाती है, बल्कि ये भी बताती है कि जिंदगी कितनी अनसर्टेन हो सकती है.

ये भी पढ़ें: इस गर्लफ्रेंड की वजह से पापा धर्मेंद्र के खिलाफ खड़े हो गए थे सनी देओल, एक्टर ने पहली बार की थी बगावत?

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया संकट का हल बातचीत से ही, यूएन चार्टर का पालन जरूरी: अर्जेंटीना के राजदूत कॉसिनो

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो आगस्टिन कॉसिनो ने पश्चिम एशिया तनाव के समाधान का रास्ता शांति वार्ता के जरिए बताया। इसके साथ ही पहलगाम हमले की बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका देश इस मुद्दे पर भारत के साथ है।

बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की और भारत के अपने नागरिकों तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के अधिकार का समर्थन किया।

हमले की पहली बरसी पर कॉसिनो ने कहा कि यह दिन उन लोगों को याद करने और उनके परिवारों व प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का है, जिन्होंने इस आतंकी हमले में अपनों को खोया।

उन्होंने कहा, “हम इस दिन को स्मरण करना चाहते हैं, विशेष रूप से उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जो इस हमले में मारे गए, उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ खड़े होने के लिए, और आतंकवाद तथा उसके हर रूप की पूरी तरह निंदा करने के लिए।”

राजदूत ने कहा कि अर्जेंटीना आतंकवाद के खतरे को समझता है और इस मुद्दे पर भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, “हम भारत सरकार का समर्थन करते हैं और जानते हैं कि आतंकवाद क्या होता है।”

वैश्विक परिदृश्य पर बात करते हुए कॉसिनो ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव समेत मध्य-पूर्व की जटिल परिस्थितियों का उल्लेख किया और उम्मीद जताई कि शांति वार्ताओं के जरिए समाधान निकलेगा।

उन्होंने कहा, “हर कोई चाहता है कि यह संघर्ष समाप्त हो। हमें उम्मीद है कि शांति प्रयास जारी हैं और वे दुनिया तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाएंगे।”

महाशक्तियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा (खासकर अमेरिका और चीन के संदर्भ में) पर राजदूत ने कहा कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के तहत मिलकर काम करना चाहिए ताकि वैश्विक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तेल अभी भी वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है, हालांकि कई देश ऊर्जा स्रोतों के विविधीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत की इस रणनीति को “सही दिशा में कदम” बताया और कहा कि अर्जेंटीना भविष्य में भारत के लिए खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा में भी अहम भागीदार बन सकता है।

अंत में, भारत-अर्जेंटीना संबंधों पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के प्रयास जारी हैं और निकट भविष्य में उच्च स्तरीय बैठकों के फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Tendulkar Birthday: पापा सचिन के बर्थडे पर बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने नहीं खाया केक, VIDEO में बताई वजह

सचिन तेंदुलकर का बर्थडे सिर्फ उनका परिवार ही नहीं मनाता बल्कि देशभर में मौजूद मास्टर ब्लास्टर के लाखों-करोड़ों फैंस भी सेलिब्रेट करते हैं. कई फैन तो उनके बर्थडे पर केक भी काटते हैं और आपस में बांटते हैं. मगर सचिन के बेटे अर्जुन इन सबसे दूर हैं. Fri, 24 Apr 2026 13:37:18 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: Amit Shah बुजुर्ग मां के आशीर्वाद का जिक्र कर भावुक हुए, सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:04:33+00:00

Bengal का ही व्यक्ति होगा मुख्यमंत्री-Amit Shah | BJP | TMC | Shorts | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:05:00+00:00

West Bengal Election 2026: किसके पक्ष में बंगाल की महिलाएं?..वोट देने के बाद क्या बोलीं | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:04:21+00:00

Ambulance Fire Viral Video: मरीज को ले जा रही चलती एंबुलेंस में आग | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T08:07:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers