Responsive Scrollable Menu

रणवीर सिंह ने डॉन 3 का साइनिंग अमाउंट लौटाया:क्रिएटिव डिफरेंस से शुरू हुआ था विवाद, आमिर खान ने भी की थी मामला सुलझाने की कोशिश

लंबे विवाद के बाद अब रणवीर सिंह ने डॉन 3 को आधिकारिक तौर पर छोड़ दिया है। मेकर्स से विवाद बढ़ने के बाद अब एक्टर 10 करोड़ रुपए का साइनिंग अमाउंट भी लौटा चुके हैं। देखना होगा कि अब फरहान अख्तर उन्हें रिप्लेस करते हैं या फिल्म को टालते हैं। हाल ही में आई फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने साइनिंग अमाउंट लौटाने के साथ-साथ अपनी अगली फिल्म में फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को प्रॉफिट में हिस्सेदारी देने का भी आश्वासन दिया है। लेकिन प्रॉफिट पर्सेंट क्या होंगे, ये तय नहीं है। फिलहाल एक्सेल एंटरटेनमेंट और रणवीर सिंह की तरफ से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। क्यों हुआ रणवीर और मेकर्स के बीच विवाद फरहान अख्तर ने तीन साल पहले फिल्म डॉन 3, रणवीर सिंह के साथ शुरू की थी। पहले कियारा आडवाणी फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन मेटरनिटी ब्रेक के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। प्री-प्रोडक्शन के चलते फिल्म टलती गई और फिर रणवीर सिंह धुरंधर और धुरंधर 2 में व्यस्त हो गए। इस साल की शुरुआत में खबर आई कि अनुचित मांगों के चलते एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह को फिल्म से निकाल दिया है। ये मामला फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड तक भी गया था। आमिर खान ने खुद बीच-बचाव कर मामला खत्म करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दूसरी तरफ दावा किया गया कि प्रोडक्शन ने नहीं बल्कि रणवीर ने खुद फिल्म छोड़ दी है। इसका कारण क्रिएटिव डिफरेंस बताया गया था। अगर ये दावा सच निकला कि रणवीर ने साइनिंग अमाउंट लौटाकर अगली फिल्म में प्रॉफिट देने का आश्वासन दिया है, तो ये भी साफ होगा कि फिल्म एक्टर ने ही छोड़ी है। शाहरुख खान की हो सकती है डॉन फ्रैंचाइजी में वापसी जनवरी में आई टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान, फरहान अख्तर की फिल्म में वापसी कर सकते हैं। उनकी लगातार शाहरुख से बात जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान चाहते हैं कि डॉन 3 का निर्देशन साउथ डायरेक्टर एटली करें, अगर ऐसा होता है तो वो फिल्म से जरूर जुड़ेंगे। बता दें कि शाहरुख और एटली सुपरहटि फिल्म जवान में साथ काम कर चुके हैं।

Continue reading on the app

'धुरंधर' में जिसने अपनी आवाज से बनाया दीवाना, उनके कॉन्सर्ट में जाकर क्यों भड़के लोग? वापस मांगने लगे टिकट के पैसे

जैस्मिन सैंडलस को ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों से पहचान मिली है. सिंगर ने हर किसी को अपनी आवाज का दीवाना बना लिया, लेकिन इन दिनों वो अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सिंगर के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो स्टेज पर लिप सिंक करते दिख रही हैं. फैंस उनसे काफी नाराज है औऱ उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

टीम हारी तो शतक जमाने वाले साई सुदर्शन पर शुभमन गिल भड़के, स्ट्राइक ना देने पर उतारा गुस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन ने शानदार सेंचुरी जमाई लेकिन टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही. इस मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अपने साथी ओपनर साई सुदर्शन के पावरप्ले में स्ट्राइक ना देने पर नाराजगी जाहिर की. Sat, 25 Apr 2026 09:22:41 +0530

  Videos
See all

UK Board Class 10th 12th Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी| Uttarakhand | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:41:30+00:00

Raghav Chadha joins BJP:दिल्ली टू पंजाब, बचेगी AAP? दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ! Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:40:48+00:00

Viral Video | मोतीहारी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:40:21+00:00

PM Modi Kolkata Hooghly Ghat Visit: PM मोदी ने नाव चलाने वाले को गले लगाया | #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers