LSG vs RR मैच में कैसी होगी पिच, वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
LSG vs RR Pitch Weather Report : आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले फैंस इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ड और लखनऊ के वेदर की अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं. तो आइए आज हम आपको इसके साथ दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में भी बताते हैं.
LSG vs RR पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की बनी हुई है. इस लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. वहीं इस पिच पर गेंदबाजों के लिए भी बहुत कुछ होता है. वो सटीक लाइन और लेंथ पर बॉल डालते हैं तो उनका अच्छा बाउंस और कैरी मिलता है, जिससे वो विकेट हासिल कर सकते हैं.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक दो मैचों में पहले बैटिंग करते हुए 141 और 164 का स्कोर बनाया है. वो दोनों मैच हार गए. ऐसे में अब अगर टीम को जीत हासिल करनी है तो उसे 200 का स्कोर पार करना होगा.
???????????????????????????????????????????? ????????????????: ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026
Rajasthan Royals have set the bar high in #TATAIPL 2026 with destructive show in powerplay! ????#TATAIPL ???? #LSGvRR | WED, 22nd APR, 6.30 PM pic.twitter.com/U5qDZGAfpU
LSG vs RR वेदर रिपोर्ट
लखनऊ के मौसम की बात करें तो, आज यानी 22 अप्रैल को यहां का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. इस मैच के दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. यहां दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं मैच के दौरान ये मैच 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
❤️ ⚔️ ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026
With two big points at stake, superstars from both sides are gearing up for a comeback and a return to winning ways! ????????#TATAIPL2026 ???? #LSGvRR | TUE, 22nd APR, 6:30 PM pic.twitter.com/NoM2QCqSug
LSG vs RR संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स - आयुष बडोनी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान.
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा.
Absolute accuracy on display! ????@MdShami11 has been building relentless pressure right from the word go! ????#TATAIPL ???? #LSGvRR | WED, 22nd APR, 6.30 PM pic.twitter.com/40IQRTrwvt
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026
LSG vs RR स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
A 2-run thriller in the rewind! ⏪????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026
The last time these two met, it was a total rollercoaster! ????
Will history repeat itself, or is revenge in sight? ????#TATAIPL ???? #LSGvRR | WED, 22nd APR, 6.30 PM pic.twitter.com/QIl9XYflnE
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नोर्त्जे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव, SRH के गेंदबाज ने लगाई 8 स्थान की छलांग, जानें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल
ये भी पढ़ें : 'कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..' हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी
Ganga Saptami 2026 Date: आज या कल, कब है गंगा सप्तमी? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Ganga Saptami 2026 Date: हिंदू धर्म में गंगा नदी को पवित्रता की पराकाष्ठा माना जाता है. गंगा नदी को समर्पित गंगा सप्तमी का पर्व भी सनातन धर्म में विशेष है. इस दिन भक्त गंगा स्नान करते हैं और गंगा माता की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं. पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर यह दिन पड़ता है. ऐसे में इस साल कब गंगा सप्तमी मनाई जाएगी. इस खबर में विस्तार से जानिए सही तारीख, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व.
कब है गंगा सप्तमी 2026? (Ganga Saptami 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का प्रारंभ 22 अप्रैल को रात 10 बजकर 48 मिनट पर होगा. वहीं, इस तिथि का समापन 23 अप्रैल, 2026 को रात 8:49 पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गंगा सप्तमी का पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा.
गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त 2026 (Ganga Saptami 2026 Shubh Muhurat)
इस दिन गंगा स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में स्नान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजकर 20 मिनट से सुबह 5:04 मिनट तक शुभ समय है. गंगा पूजन करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इस दौरान श्रद्धालु गंगा मां की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं.
गंगा सप्तमी पूजा विधि (Ganga Saptami Puja Vidhi)
इस दिन साधकों को सुबह उठकर गंगा स्नान करना चाहिए. जो लोग गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं वो लोग घर में नहाने के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा गंगाजल मिलाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इसके बाद घर के मंदिर में बैठकर गंगा मां का ध्यान करें. इस दिन साधक ऊं नमो गंगायै विश्वरूपिणी नारायणी नमो नम मंत्र का जाप कर सकते हैं. गंगा सप्तमी पर गरीबों तथा जरूरतमंदों को फलों और वस्त्रों का दान कर सकते हैं.
गंगा सप्तमी का धार्मिक महत्व
गंगा सप्तमी का दिन आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत फलदायी रहने वाला है. माना जाता है कि इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन गंगा माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है. दीपदान करना चाहिए और आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना चाहिए.
गंगा मां की आरती। Ganga Maa Ki Aarti
आरती श्री गंगाजी ॥
ॐ जय गंगे माता,मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता,मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी,जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी,सो नर तर जाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
पुत्र सगर के तारे,सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी,त्रिभुवन सुख दाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
एक बार जो प्राणी,शरण तेरी आता।
यम की त्रास मिटाकर,परमगति पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
आरती मातु तुम्हारी,जो नर नित गाता।
सेवक वही सहज में,मुक्ति को पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















