Ganga Saptami 2026 Date: आज या कल, कब है गंगा सप्तमी? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Ganga Saptami 2026 Date: हिंदू धर्म में गंगा नदी को पवित्रता की पराकाष्ठा माना जाता है. गंगा नदी को समर्पित गंगा सप्तमी का पर्व भी सनातन धर्म में विशेष है. इस दिन भक्त गंगा स्नान करते हैं और गंगा माता की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं. पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर यह दिन पड़ता है. ऐसे में इस साल कब गंगा सप्तमी मनाई जाएगी. इस खबर में विस्तार से जानिए सही तारीख, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व.
कब है गंगा सप्तमी 2026? (Ganga Saptami 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का प्रारंभ 22 अप्रैल को रात 10 बजकर 48 मिनट पर होगा. वहीं, इस तिथि का समापन 23 अप्रैल, 2026 को रात 8:49 पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गंगा सप्तमी का पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा.
गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त 2026 (Ganga Saptami 2026 Shubh Muhurat)
इस दिन गंगा स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में स्नान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजकर 20 मिनट से सुबह 5:04 मिनट तक शुभ समय है. गंगा पूजन करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इस दौरान श्रद्धालु गंगा मां की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं.
गंगा सप्तमी पूजा विधि (Ganga Saptami Puja Vidhi)
इस दिन साधकों को सुबह उठकर गंगा स्नान करना चाहिए. जो लोग गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं वो लोग घर में नहाने के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा गंगाजल मिलाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इसके बाद घर के मंदिर में बैठकर गंगा मां का ध्यान करें. इस दिन साधक ऊं नमो गंगायै विश्वरूपिणी नारायणी नमो नम मंत्र का जाप कर सकते हैं. गंगा सप्तमी पर गरीबों तथा जरूरतमंदों को फलों और वस्त्रों का दान कर सकते हैं.
गंगा सप्तमी का धार्मिक महत्व
गंगा सप्तमी का दिन आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत फलदायी रहने वाला है. माना जाता है कि इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन गंगा माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है. दीपदान करना चाहिए और आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना चाहिए.
गंगा मां की आरती। Ganga Maa Ki Aarti
आरती श्री गंगाजी ॥
ॐ जय गंगे माता,मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता,मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी,जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी,सो नर तर जाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
पुत्र सगर के तारे,सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी,त्रिभुवन सुख दाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
एक बार जो प्राणी,शरण तेरी आता।
यम की त्रास मिटाकर,परमगति पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
आरती मातु तुम्हारी,जो नर नित गाता।
सेवक वही सहज में,मुक्ति को पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
How to Make PAN Card at Home: बिना दफ्तर जाए मोबाइल से बनाएं अपना पैन कार्ड, बस इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
How to Make PAN Card at Home: आज के दौर में पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर केवल एक प्लास्टिक का कार्ड नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी वित्तीय पहचान बन चुका है. चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो, प्रॉपर्टी खरीदनी हो या फिर इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो, हर जगह पैन कार्ड की मांग की जाती है. पहले के समय में इसे बनवाने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था और हफ्तों इंतजार करना पड़ता था. लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से मात्र कुछ मिनटों में पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसकी प्रक्रिया इतनी सरल है कि कोई भी आम आदमी इसे घर बैठे पूरा कर सकता है.
नए पैन कार्ड के लिए आवेदन की शुरुआत
पैन कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने दो मुख्य पोर्टल निर्धारित किए हैं, जिनमें एनएसडीएल और यूटीआईआईटीएसएल शामिल हैं. प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले इनमें से किसी एक वेबसाइट पर जाना होगा. अगर आप नए यूजर हैं, तो आपको वहां अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा. इसके बाद आपको 'रिक्वेस्ट फॉर न्यू पैन कार्ड' वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा. यहां आपको यह ध्यान रखना है कि भारतीय नागरिक होने के नाते आपको इंडियन सिटीजन वाला फॉर्म ही चुनना है.
व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज जमा करना
अगले चरण में आपको अपनी श्रेणी का चुनाव करना होता है. एक आम व्यक्ति के लिए 'इंडिविजुअल' का विकल्प सबसे सही रहता है. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना पूरा नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बेसिक जानकारियां भरनी होंगी. याद रहे कि यह जानकारी आपके आधार कार्ड से मेल खानी चाहिए. इसके बाद आपको अपनी फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र के तौर पर जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होता है. आज के समय में आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे काम और भी आसान हो जाता है.
शुल्क भुगतान और आवेदन का स्टेटस
सभी जानकारियां भरने और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आपको निर्धारित सरकारी शुल्क का भुगतान करना होगा. यह भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से कर सकते हैं. जैसे ही आपका पेमेंट सफल होता है, सिस्टम आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर या ट्रैक नंबर जारी कर देता है. इस नंबर को संभाल कर रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इसी की मदद से आप बाद में चेक कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड अभी किस स्थिति में है और वह कब तक आपके घर पहुंचेगा.
पैन कार्ड में सुधार करने का तरीका
कई बार पैन कार्ड बनवाते समय नाम की स्पेलिंग या जन्म तिथि में गलती हो जाती है. इसे ठीक कराने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. पैन कार्ड में सुधार की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन है. इसके लिए आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां लॉगिन करने के बाद आपको 'पैन कार्ड करेक्शन' का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करके आप उन जानकारियों को चुन सकते हैं जिन्हें आप बदलना चाहते हैं. सुधार के लिए आपको सही जानकारी से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे और एक छोटा सा शुल्क देना होगा. इसके बाद आपका संशोधित पैन कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाता है.
घर बैठे लाभ उठाना समझदारी
पैन कार्ड का सही होना और आपके पास होना बहुत बड़ी राहत देता है. अगर आपके पास अब तक यह दस्तावेज नहीं है, तो ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को अपनाकर आज ही अपना आवेदन पूरा करें. यह न केवल आपके बैंक के कामों को आसान बनाएगा बल्कि भविष्य में होने वाली किसी भी कानूनी या वित्तीय परेशानी से भी बचाएगा. घर बैठे मिलने वाली इस सुविधा का लाभ उठाना समझदारी का काम है.
यह भी पढ़ें: LIC Bima Sakhi Yojana: घर बैठे महिलाएं कमाएं लाखों, LIC की इस नई स्कीम में स्टाइपेंड और कमीशन की भरमार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





