Responsive Scrollable Menu

Rajpal Yadav ने बताई चेक बाउंस मामले की सच्चाई, बोले- ऐसा नहीं है कि मेरे पास पैसे…

पिछले कुछ दिनों से राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में एक्टर और कॉमेडियन ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। कुछ दिनों बाद उन्होंने बकाया राशि में से कुछ हिस्सा जमा कर दिया था। इसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई थी।

राजपाल यादव को अपने फिल्मी करियर में कभी भी विवादों में नहीं देखा गया। अब उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे बड़े जवाब पर खुलकर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से मिले सपोर्ट के बारे में बताया है कि वो जेल इसलिए नहीं गए थे कि उनके पास 5 करोड़ नहीं थे। एक्टर के मुताबिक इसकी वजह कुछ ओर थी।

5 करोड़ चुकाने से ज्यादा बड़ा था मामला

राजपाल यादव को हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल होते हुए दिखाई दिए। यहां उनसे 5 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर जब सवाल किए गए तो उन्होंने पूरे मामले की सच्चाई बताई। शुभांकर ने उनसे पूछा कि आपने ढाई सौ से ज्यादा फिल्में की है ऐसे में लोगों को लगता है कि आपके लिए 5 करोड़ चुकाना मुश्किल काम नहीं था। इसका जवाबदेते हुए राजपाल ने कहा कि यही मेरा सवाल है जिस दिन लोगों को यह बात समझ आएगी उस दिन उन्हें मेरा केस भी समझ जाएंगे। मैं जेल इसलिए नहीं गया क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे। यह उससे भी बड़ा मुद्दा है और सिद्धांत का मामला है। यह मामला 2012 में ही सुलझ गया होता।

 

एक्टर ने बताई सच्चाई

राजपाल यादव ने कहा कि इस विवाद की वजह से उन्हें 17 से 22 करोड़ का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रोजेक्ट पर पहले से 12 करोड़ लग गए थे और आगे चलकर यह 22 करोड़ का बन गया। अगर किसी प्रोजेक्ट में आपका दुश्मन भी हो तो उसे रिलीज होने देना चाहिए। प्रोजेक्ट का फैसला दर्शकों को करने दें। इंडस्ट्री में 100 फिल्में बनती हैं, जिनमें से 80 फेल होती है और 20 पास होती है। इसका मतलब यह नहीं होता कि किसी के साथ फ्रॉड किया गया है।

इंडस्ट्री से कैसे मिला सपोर्ट

जब राजपाल यादव मुश्किल में थे तब इंडस्ट्री ने उन्हें कैसे सपोर्ट किया। इस बारे में जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि पिछले 25 सालों में मेरे गांव से लेकर मुंबई तक कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो मेरे साथ खड़ा नहीं हुआ है। ऐसा कोई भी निर्देशक या निर्माता नहीं है, जिसने मुझे काम के लिए नहीं बुलाया हो। अगर इंडस्ट्री मेरा साथ नहीं देती तो मैं इतनी सारी फिल्में कैसे करता।

न्याय व्यवस्था पर जताया भरोसा

एक्टर ने कहा मैं न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका का सम्मान करता हूं। मुझे हमारे सिस्टम पर पूरा भरोसा है। लड़ाई मैंने शुरू नहीं की लेकिन खत्म मेरे कारण होगी। बहुत सारी गलतफहमी हुई है लोगों को पूरी कहानी जाननी चाहिए। एक्टर के वर्कफ्रंट बात करें तो इन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला में देखा जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है।

Continue reading on the app

School News: भीषण गर्मी और लू का असर, स्कूलों का समय बदला, डीएम का आदेश जारी, जानें कब से कब तक खुलेंगे?

बढ़ते तापमान व भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। पटना जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने 21 अप्रैल 2026 को जारी कर कहा है कि अब जिले के सभी निजी/सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल 11:30 बजे तक ही चलेंगे। वहीं कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल 12:30 बजे तक चलेंगे।

जिलाधिकारी ने अपने आदेश में साफ निर्देश दिया है कि 12:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसके पहले प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के लिए 12:30 बजे तक का ही समय निर्धारित किया था, जिसे अब और संशोधित किया गया है। यह आदेश 25 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। वहीं गया डीएम शशांक शुभंकर ने भी कक्षा 5वीतक के सभी स्कूलों का समय 12:30 बजे तक कर दिया है। इसके बाद किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

उत्तर प्रदेश में भी स्कूलों का समय बदला

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। बेसिक परिषद के अधीन संचालित परिषदीय स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेंगे।

राजधानी लखनऊ में भी डीएम विशाख जी अय्यर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक चलेंगी। बरेली जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। डीएम अविनाश सिंह ने बढ़ती गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

इससे पहले जिला प्रशासन झांसी, चंदौली, मथुरा, संतकबीर नगर, प्रतापगढ़, राजधानी लखनऊ, चित्रकूट, जौनपुर , मिर्जापुर, प्रयागराज, आगरा, जालौन, औरेया, हमीरपुर , शाहजहांपुर, काशी और अंबेडकरनगर में समय बदल चुका है। यह आदेश सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

ससुर का बर्थडे...घर के बाहर जुटे फैंस, सेलिब्रेशन को बालकनी में खड़े होकर देखती रहीं बहू सानिया

Saaniya Chandhok standing balcony watching birthday celebration: सचिन तेंदुलकर ने अपना 53वां जन्मदिन मुंबई स्थित आवास पर सादगी और प्रेम के साथ मनाया. मां, पत्नी अंजलि और बहू सानिया चंडोक की मौजूदगी ने इस पल को खास बनाया. जहां घर के बाहर हजारों फैंस का सैलाब अपने 'क्रिकेट के भगवान' की एक झलक पाने को बेताब था, वहीं बहू सानिया बालकनी से इस अद्भुत नजारे की गवाह बनीं. आईपीएल में व्यस्त होने के कारण बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस जश्न का हिस्सा नहीं बन पाए, फिर भी परिवार की खुशियों में कोई कमी नहीं रही. Fri, 24 Apr 2026 19:07:23 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha Big Statement on Kejriwal LIVE: राघव ने किया ऐलान..! | BJP Vs AAP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:16:03+00:00

बच्चे के पीछे दौड़ा शेर, गांव में मची चीख पुकार | #junagadh #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:11:57+00:00

West Bengal Voting News LIVE: बंगाल में हो गया खेला! | BJP Vs TMC | PM Modi | Mamata | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:13:53+00:00

Chakra View | Sumit Awasthi: BJP ने पंजाब जीतने का प्लान बना लिया? | Arvind Kejriwal | Raghav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers