Responsive Scrollable Menu

तिलक को हार्दिक की सलाह काम आई:गेंद को देखो और हिट करो; आखिरी 23 गेंद में 5 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाए

IPL 2026 में सोमवार रात मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने मुंबई को 99 रन से जिताया और टीम को सबसे निचले पायदान से सातवें स्थान पर पहुंचाया। गुजरात की टीम 100 रन पर ढेर हो गई, जो तिलक से एक रन कम था। खराब शुरुआत, दबाव में संघर्ष तिलक की पारी की शुरुआत निराशाजनक थी। पहले 5.5 ओवर में मुंबई के तीन विकेट गिर चुके थे। दबाव में तिलक संघर्ष कर रहे थे और 22 गेंदों में 19 रन पर थे। वे रन के लिए बेचैन थे और गलत शॉट पर बल्ला पैड पर मार रहे थे। इस मैच से पहले आईपीएल 2026 में उनका सर्वोच्च स्कोर 20 था और उन्होंने कोई छक्का नहीं लगाया था। हालात ऐसे थे कि कोच महेला जयवर्धने उन्हें ‘रिटायर्ड आउट’ बुलाने पर विचार कर सकते थे। हार्दिक की सलाह ने बदला मैच स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट में कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनसे बात की। मैच के बाद हार्दिक ने बताया, ‘तिलक के पास गजब की प्रतिभा है, उन्हें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसके बल्ले से गेंद काफी खूबसूरती से निकलती है। मैंने बस उनसे इतना कहा कि सिर्फ गेंद को देखो और हिट करो।’ इस सलाह से तिलक के दिमाग से आउट होने का डर निकल गया। 22 गेंदों तक एक चौका भी नहीं था, अगली 23 में जड़ी 22 गेंदों तक तिलक ने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। अगली 23 गेंदों में उन्होंने 15 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाए। शुरुआती 20 गेंद के बाद उनके स्ट्राइक रेट में 251 का उछाल आया, जो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक है। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 9वां टी-20 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। मंगलवार को अभिषेक ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। उन्होंने केएल राहुल और नीतीश राणा के कैच पकड़कर मैच का रुख पलट दिया। हेनरिक क्लासन ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। पूरी खबर

Continue reading on the app

सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 78,900 पर बंद:निफ्टी भी 75 अंक गिरकर 24,500 पर आया; FMCG के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को 300 अंक (0.38%) की गिरावट के साथ 78,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 75 अंकों (0.30%) की गिरावट है, ये 24,500 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में FMCG में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि IT के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। मंगलवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 21 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 753 अंक (0.96%) चढ़कर 79,273 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 212 अंक (0.87%) बढ़कर 24,577 पर आ गया। कारोबार में निफ्टी FMCG और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि फार्मा में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

Continue reading on the app

  Sports

साईं सुदर्शन ने ठोकी IPL में अपनी तीसरी सेंचुरी, क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड भी धराशायी

Sai Sudarshan century and record: 24 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा और इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 57 गेंदों में शतक जड़ते हुए सुदर्शन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. 2022 से गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े सुदर्शन अब टीम के मजबूत आधार स्तंभ बन चुके हैं. Fri, 24 Apr 2026 20:42:18 +0530

  Videos
See all

दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर पति | #amravati #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:36:25+00:00

CM Yogi Lucknow Speech: लखनऊ में तीन दिवसीय 'रश्मिरथी पर्व' का शुभारंभ, क्या बोले सीएम योगी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:03+00:00

What's going on between the US and Nato? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:40:09+00:00

Valsad में खौफनाक हादसा CCTV में रिकॉर्ड #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers