Responsive Scrollable Menu

Haryana Board Exam : 33% का लक्ष्य, 90% की उम्मीद...इंग्लिश में अच्छे अंक लाने का ये सबसे धांसू तरीका, फरीदबाद की टीचर ने बताई ट्रिक

Haryana Board Exam Tips : हरियाणा में बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं. बच्चों की धड़कने बढ़ी हुई हैं. तैयारी के लिए कुछ दिन ही बचे हैं. कई बच्चों की असली टेंशन इंग्लिश की है. इंग्लिश का पेपर उनके लिए हमेशा से चुनौती रहा है. इसमें सवाल समझना और सही तरीके से जवाब देना आसान नहीं होता. कई बच्चे पूरी मेहनत के बाद भी डरे रहते हैं. इसी डर से छुटकारे लिए लोकल 18 ने फरीदाबाद की इंग्लिश टीचर विभा सिंह से बात की. वे बताती हैं कि उनके स्कूल के सभी बच्चे पिछले साल पास हो गए थे. अगर 10वीं और 12वीं में अच्छे नंबर चाहिए तो बस जरूरी चीजें ही पढ़ो. विभा सिंह बच्चों को एग्जाम से पहले शॉर्ट स्टोरीज और क्वेश्चन प्रैक्टिस भी करवाती हैं. परीक्षा में ये ट्रिक बड़ी काम आती है.

Continue reading on the app

Lord Shiva: भोलेनाथ का ‘दिव्य और भव्य’ स्वरूप, गौतम अडानी ने शेयर किया वीडियो 

Lord Shiva Video: महाशिवरात्रि का पावन पर्व बुधवार को देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घर से लेकर मंदिरों में शिवलिंग की पूजा-अर्चना की गई। आम लोगों से लेकर प्रसिद्ध हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से भगवान शिव की उपासना की। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने घर पर भोलेनाथ की पूजा की और भोलेनाथ के ‘दिव्य और भव्य’ स्वरूप की एक झलक दिखाई।

गौतम अडानी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महादेव की एक बड़ी प्रतिमा एक स्टेज पर दिखाई दे रही है। उसके साथ लाइटिंग का जबरदस्त संगम किया गया, जो किसी लाइट एंड साउंड शो की भांति दिख रहा है। वीडियो में इसके साथ ’शिव तांडव स्तोत्र’ बज रहा है।

अडानी समूह के चेयरमैन ने वीडियो के साथ लिखा, 'त्याग, तपस्या और तांडव के अधिपति भगवान शिव की कृपा से ही संपूर्ण सृष्टि गतिमान है। हमारे घर में शिव आराधना के दौरान भोलेनाथ का यह ’दिव्य और भव्य’ स्वरूप आप सभी के साथ इस वीडियो के माध्यम से साझा कर रहा हूं। महाशिवरात्रि की अनंत मंगलकामनाएं!'

बता दें कि इससे पहले भी कई अवसरों पर गौतम अडानी के व्यक्तित्व का आध्यात्मिक पक्ष सामने आ चुका है। गौतम अडानी ईश्वर के प्रति अटूट आस्था रखते हैं। हाल ही एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जिंदगी के सफर से सभी को गुजरना है। जब आदमी इतना समझ लेता है, तो जिंदगी सरल हो जाती है। 

गौतम अडानी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह एक साधारण परिवार से हैं और 10वीं कक्षा के बाद ही शहर आ गए थे।  जब ठीक से बोलना भी नहीं आता था, कभी दुनिया देखी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'जब मैं आंख बंद करके ध्यान में बैठता हूं, तो मूलतः अपनी जीवन यात्रा को याद करता हूं कि यहां कैसे पहुंच गया। कोई पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं, कोई पैसा नहीं, कोई प्रॉपर शिक्षा नहीं... तो कैसे पहुंच गया। हम सब कठपुतली हैं... कोई है, जो करा रहा है हमसे।'

Continue reading on the app

  Sports

MI vs CSK: रोहित शर्मा और एमएस धोनी पर बड़ा अपडेट, देखें मुंबई और चेन्नई की प्लेइंग 11

आज आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। वहीं इस मुकाबले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी उपलब्ध नहीं है। बता दें कि, जहां रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग के कारण मुकाबले से बाहर चल रहे हैं वहीं धोनी भी पिंडली में खिंचाव के कारण अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। मुंबई ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बदलाव किए हैं। 

टॉस जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि, हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। कई चीज़ें सही रहीं, जोश भी भरपूर था; हमें एक ऐसे मैच की ज़रूरत थी जिसमें हर कोई आकर अपना योगदान दे। हमने जान-बूझकर यह कोशिश की कि जोश हमारे अपने हाथ में रहे; हम बस मज़े करना चाहते थे और चीज़ें हमारे पक्ष में रहीं। पिच हरी दिख रही है, लेकिन यह बहुत अच्छी खेली। टीम वही रहेगी।

जबकि सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। यह 50-50 का फ़ैसला था। वानखेड़े में आपको अच्छी बल्लेबाज़ी करनी पड़ती है। हम कुछ मौकों का फ़ायदा नहीं उठा पाए, हमें यह पक्का करना होगा कि हम उन मौकों का फ़ायदा उठाएं और जीत हासिल करें। हम पूरी तरह तैयार हैं। इसका सारा श्रेय उस महान खिलाड़ी को जाता है, जो बदकिस्मती से आज यहां मौजूद नहीं हैं। उम्मीद है कि आज रात हम उन्हें खुश कर पाएंगे। शॉर्ट की जगह वीर टीम में आए हैं।
 
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी। 
Thu, 23 Apr 2026 19:26:47 +0530

  Videos
See all

Aar Paar with Amish Devgan: बंगाल में बंपर मतदान, किसका बनेगा काम?| Bengal Elections | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:36:17+00:00

Amethi में जमीन विवाद पर खूनी झड़प! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:36:15+00:00

Dulha पर दबंगों का हमला, मचा बवाल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:38:41+00:00

Tamil Nadu Election 2026: पिता Kamal Haasan के साथ वोट देने पहुंची Shruti Haasan | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:41:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers