Responsive Scrollable Menu

1 मिनट में 450000 राउंड फायर, चीन की नई मशीनगन पूरा बवाल है!

युद्ध की दुनिया में एक कहावत है जिसके पास आग सबसे ज्यादा उसी का दबदबा सबसे ज्यादा होता है और अब चीन ने वही आग तैयार कर ली है जो आसमान से आती तबाही को भी बीच रास्ते में रोक सके। दावा है कि इंसानी इतिहास के सबसे ताकतवर मशीन गन अब चीन के हाथ लग चुकी है और कांसेप्ट जुड़ा है मेटल स्टॉर्म से। 1 मिनट में 45 लाख गोलियां, हर सेकंड 7500 राउंड और स्पीड इतनी कि सात मैग से तेज हाइपरसोनिक मिसाइल भी बुलेट वॉल में फंस सकती है। यानी अब हमला सिर्फ ऊपर से नहीं नीचे से जवाब भी उतना ही घातक मिलेगा। अमेरिका का फायरिंग सीआईडब्ल्यूएस 4500 राउंड प्रति मिनट फायर करता है। तो वहीं दूसरी तरफ चीन सीधा 100 गुना ज्यादा फायर पावर का दावा करता है। लेकिन इतनी ताकत के साथ आती है सबसे बड़ी चुनौती गोला और बारूद की। लाखों गोलियां हर मिनट भरना और लगभग नामुमकिन होता है। यही चीन ने सबसे बड़ा खेल कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: भारत रिकॉर्ड तोड़ चीन-यूरोप को बनाया दीवाना, यूरोप भी बमबम, अमेरिका की निकाली काट!

बता दें कि डिस्पोजेबल बैरल सिस्टम उसने लगा दिया है और हर बैरल से पहले फायर करो और पूरा बैरल ही बदल दो। सबसे खतरनाक अपडेट है इलेक्ट्रॉनिक कांटेक्टस ट्रिगर ना कोई मैकेनिकल लिमिट है ना कोई स्पीड की रुकावट है। 17.5 माइक्रो सेकंड में फायरिंग यानी कि पलक झपकने से भी ज्यादा तेज। 1990 में ऑस्ट्रेलिया के माइक ओडव ने मेटल स्टॉम का सपना देखा था। 36 बैरल 10 लाख राउंड प्रति मिनट का टेस्ट और 2006 में चीन ने इसे टेक के लिए 100 बिलियन डॉलर का ऑफर भी दिया था। लेकिन अमेरिका इस बीच में कूद पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान? Air China ने शुरू की Beijing-Delhi डायरेक्ट फ्लाइट्स

लेकिन टेक्निकल दिक्कतों की वजह से 2012 में प्रोजेक्ट खत्म हो गया था। लेकिन चीन फिर भी रुका नहीं। ताइवान के रिसर्चर्स, नई टेक्नोलॉजी, बॉक्स टाइप रोटरी सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर और हाई स्पीड फायरिंग। अभी कांसेप्ट फिर से जिंदा हो चुका है। अब जरा सोचिए जब युद्ध में मिसाइलें आएंगी और सामने से गोलियों की दीवार खड़ी हो जाएगी तो लड़ाई सिर्फ ताकत की नहीं होगी, टेक्नोलॉजी की भी होगी। 

Continue reading on the app

मध्यप्रदेश SC-ST आयोग में बड़ा फेरबदल, नए अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त किए गए, आदेश जारी

मध्य प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग और अनुसूचित जाति आयोग में नए अध्यक्ष और सदस्यों की अस्थाई नियुक्ति (MP Posting 2026) की गई है। यह कदम पुनर्गठन संबंधित अधिनियम 1995 के प्रवधानों के तहत उठाया गया है। नियुक्ति से संबंधित दो अलग-अलग आदेश 23 अप्रैल 2026 को जारी किए गए हैं।

अनुसूचित जाति (SC) आयोग में अध्यक्ष के तौर पर कैलाश जाटव को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है। अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग में रामलाल रौतेल को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दो मेंबर्स की नियुक्ति भी की गई है। सभी तीन वर्षों की अवधि के लिए यह कार्यभार ग्रहण करेंगे।

एमपी SC आयोग नियुक्ति 

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग में रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति विकास विभाग/आयुक्त या संचालक पदेन सदस्य के रूप में आयोग का हिस्सा रहेंगे। इसे संबंधित आदेश अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के उप सचिव शंकर लाल सिंगाड़े ने गुरुवार को राज्यपाल से नाम से जारी किया है।

अनुसूचित जनजाति आयोग नियुक्तियाँ 

मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग में भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने अध्यक्ष और सदस्यों की ने नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जनजातिय कार्य विभाग के अवर सचिव आर.एस. वर्मा ने संबंधित आदेश जारी किया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।


Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने किया साफ, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का क्या होगा? जून में खत्म हो रहा कॉन्ट्रैक्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर बात की है. इस साल जून में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और इसे एक साल बढ़ाने की खबर है. इसे लेकर राजीव ने कहा, "ऐसे फैसले BCCI प्रबंधन के हाथ में होते हैं. ये सामूहिक निर्णय होते हैं, जो सही समय पर भारतीय क्रिकेट के हित में लिए जाते हैं. जब समय आएगा, बोर्ड सोच-समझकर फैसला लेगा." Sat, 25 Apr 2026 14:43:32 +0530

  Videos
See all

Viral Video | चोर का शातिर प्लान! एंबुलेंस से आया और स्कूटी लेकर गायब | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:33:30+00:00

UP Heatwave Alert: प्रयागराज में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, सताने लगी 'Warm Night'! | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:16+00:00

Viral Video | अजीब हादसा, मशीन से काटकर निकाला केन | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:31:11+00:00

Viral Video | धूप से बचने के लिए लड़कियों का जुगाड़ वायरल | #viralnews | #viralshortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers