Responsive Scrollable Menu

टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौके पर मौत, 2 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चंबा-कोटी मोटर मार्ग पर 'नेल' के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सहायता राशि की घोषणा की है।

घायलों में लोस्तु बड़ियागढ़ गांव के रहने वाले उत्तम (30) और घनसाली के नेलचामी गांव के रहने वाले अंकित (22) शामिल हैं। बोराड़ी के जिला अस्पताल में इनका इलाज जारी हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वाहन में 10 लोग सवार थे
टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि, "लगभग 10 यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर नेल गांव के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत तथा बचाव अभियान शुरू कर दिया।"

टिहरी सड़क हादसा

अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे लोग
उन्होंने आगे कहा कि, "वाहन में सवार सभी लोग घनसाली के रहने वाले थे जो अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद ऋषिकेश से अपने घर लौट रहे थे।" SDRF, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं की बचाव टीमों ने खाई से शवों को निकालने और घायलों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया।

पीएम घोषित की सहातया राशि
पीएम मोदी (पीएमओ) द्वारा किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि, 'उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाए। PMNRF की ओर से, जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

PMO Tweet

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल और उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए, और चल रहे राहत तथा बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Continue reading on the app

Aaj Ka Tarot Rashifal, 24 April 2026: मेष का होगा ब्रेकअप, कर्क को मिलेगी अच्छी जॉब, कन्या करेंगे विदेश यात्रा, तुला की बढ़ेगी सैलरी, जानें आज का टैरो राशिफल

Tarot card horoscope today, 24 April 2026: टैरो कार्ड बताता है कि आज मेष राशिवालों का लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है, वहीं कर्क वालों को महिला मित्र की मदद से अच्छी जॉब मिल सकती है. कन्या राशिवालों का विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा. वहीं तुला वालों की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है. पढ़ें आज का अपना टैरो राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली की टीम ने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. बेन डकेट ने सीजन की शुरुआत से पहले अपना नाम वापस ले लिया था. अब एक पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री हुई है. Thu, 23 Apr 2026 20:52:17 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Election: कमल श्रुति साथ में बूथ पर..वीडियो वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:37:32+00:00

Aman Chopra: अमन ने बीच डिबेट में Anurag Bhadauria को दिखाया आइना | AI Summit Protest | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:40:06+00:00

DWVGHIN260423 RioDiJenerioTouristsTrapped LTR VERTICAL 1 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:38:30+00:00

Amish Devgan: वोटिंग सुपर हाई, किसकी विदाई | #westbengalelection2026 #tmcvsbjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:40:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers