Responsive Scrollable Menu

Summer Fashion: गर्मियों में दिखना है कंफर्टेबल और स्टाइलिश, तो इन आरामदायक फैब्रिक के कपड़ों को चुनें

Summer Fashion: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। ऐसे सीजन में सबसे मुश्किल आती है, अपने लिए परफेक्ट ड्रेस सेलेक्ट करने में। इस सीजन में आपको ऐसे फैब्रिक की ड्रेस पहननी चाहिए, जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ गर्मी से भी राहत दिलवाए। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही ड्रेस फैब्रिक के ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं।

कॉटन
गर्मी के मौसम के लिए कॉटन के आउटफिट्स, बेस्ट माने जाते हैं। इनमें पसीना काफी जल्दी सूख जाता है, इसलिए ये गर्मी के मौसम में काफी आराम पहुंचाते हैं। इस फैब्रिक में त्वचा को हवा मिलती रहती है, जिससे पसीना जल्दी सूख जाता है और शरीर ठंडा रहता है। इसीलिए कॉटन कुर्तियां या टॉप्स, इस सीजन के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। इसके अलावा आप कॉटन की साड़ियां भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती हैं। 

शिफॉन
शिफॉन फैब्रिक पहनने में काफी थिन, सॉफ्ट और लाइट फीलिंग देता है। हालांकि यह फैब्रिक स्वेट-फ्री नहीं होता, यानी इसमें पसीना तो आता है लेकिन इसका फ्लोई नेचर आपको गर्मी से राहत देता है। यह फैब्रिक साड़ी, सूट, पार्टी वियर ड्रेस और कुर्तियों के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसमें आपको स्टाइलिश लुक मिलता है। 

लिनेन
लिनेन भी ऐसा फैब्रिक है, जिससे बनी ड्रेसेस को इस सीजन में बहुत पसंद किया जाता है। आजकल यह फैब्रिक काफी ट्रेंड में भी है। यह कॉटन फैब्रिक से भी लाइटर होता है, और पहनने के बाद एलिगेंट लुक देता है। इस फैब्रिक के आउटफिट पहनने से ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती और साथ ही यह पसीना सोखने में भी असरदार साबित होता है। इस फैब्रिक के ट्राउजर, शर्ट, कुर्ता, साड़ियां और अन्य ड्रेसेस इस सीजन के लिए एक अच्छा ऑप्शन माने जाते हैं। 

खादी
गर्मी से राहत पाने के लिए खादी को सुपर कंफर्टेबल फैब्रिक माना जाता है। गर्मी में यह आसानी से पसीने को सोख लेता है और शरीर को ठंडक का अहसास कराता है। ऐसे में खादी के कुर्ते, सूट, साड़ी, शर्ट, स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। खादी का फैब्रिक, कॉटन फैब्रिक से थोड़ा मोटा होता है। साथ ही यह ईकोफ्रेंडली भी होता है। खादी भारतीय परंपरा का हिस्सा होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी होता है। यह नेचुरल फाइबर्स से बना होता है, जिससे सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं भी खादी से बनी ड्रेसेस बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं। 

रेयॉन
हालांकि रेयॉन एक सिंथेटिक फाइबर है, लेकिन इसकी बनावट नेचुरल फाइबर्स जैसी होती है, जिससे यह बेहद सॉफ्ट  और कंफर्टेबल लगता है। गर्मी के मौसम के लिए रेयॉन के टॉप्स या अन्य ड्रेसेस का चयन, पार्टी वियर या रोजमर्रा के उपयोग के लिए किया जा सकता है। क्योंकि यह पसीना जल्दी सोख लेता है। इस फैब्रिक की ड्रेसेस, न केवल स्टाइलिश लुक देती हैं। बल्कि लाइटर भी होती हैं। देखने में यह बिल्कुल सिल्क जैसा लगता है। इस फैब्रिक से अनारकली, मैक्सी और वेस्टर्न आउटफिट तैयार कराए जा सकते हैं। 

जॉर्जेट
जॉर्जेट एक लाइट और फ्लोई फैब्रिक होता है। यह फैब्रिक शिफॉन जैसा दिखता है, इसे साड़ियों के अलावा टॉप्स सूट ड्रेस, शर्ट और कुर्ते के रूप में पहना जा सकता है। यह समर सीजन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लाइट फैब्रिक गर्मियों में खूबसूरत लगने के साथ-साथ काफी सुकून भी देता है।

शॉम्ब्रे
शॉम्ब्रे काफी हद तक लिनेन और कॉटन जैसा ही होता है। यह दिखने में डेनिम की तरह होता है। लेकिन यह उससे अधिक लाइटर होता है। इस फैब्रिक की बॉटम्स, शर्ट्स और ड्रेस बनवाई जा सकती हैं या फिर बाजार से रेडिमेड ड्रेस खरीदी जा सकती हैं। गर्मियों में इसे पहनने से कूल लुक मिलता है।

(यह जानकारी फैशन स्टाइलिस्ट पल्लवी अग्रवाल से ललिता गोयल की बातचीत पर आधारित है)

Continue reading on the app

'जेवर ने बढ़ाए तेवर': हेलीकॉप्टर से देखूंगा थाइलैंड... 15 करोड़ की मुआवजा राशि पर नोएडा के किसान ने बताई भावी योजनाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि ने हम सभी के चेहरे पर खुशी ला दी है। हमारी जिंदगी बदल चुकी है। मैं अपने हेलीकॉप्टर के साथ थाईलैंड जाने की योजना बना रहा हूं। यह बात नोएडा के किसान शिवम प्रजापति ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। यही नहीं, जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई, सभी के चेहरे पर खुशी की चमक साफ देखी जा सकती है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवम प्रजापति को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के तौर पर करीब 15 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने एक हेलीकॉप्टर खरीदा है, अब वे थाइलैंड जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल मैं ही नहीं बल्कि वे सभी लोग खुश हैं, जिनकी भूमि अधिग्रहित हुई है। पहले वे हवाई अड्डे की परियोजना और पास के सौर ऊर्जा संयांत्र के लिए मजदूर उपलब्ध कराते थे, लेकिन इस बढ़ी आय ने उन्हें छोटे ठेकेदार से बाहर निकाल दिया। वे अब अपने हेलीकॉप्टर में बैठकर थाइलैंड में अंतरराष्ट्रीय छुट्टी मनाएंगे। साथ ही यह भी बताया कि वे अकेले नहीं बल्कि अपने दोस्तों को भी साथ लेकर जाएंगे। 

सबसे गरीब था, 'जेवर' ने बदली किस्मत

किशोरपुर गांव के रहने वाले अजय बेनीवाल खुद को सबसे गरीब मानते थे। लेकिन, जेवर एयरपोर्ट ने उनकी किस्मत पूरी तरह से पलट दी। वे निर्माण के दौरान मजदूरों को हेलमेट और चाबियां जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराते थे। अब उनकी प्रति माह आय 60000 रुपये हो गई है। 
बनवारी बस निवासी नानक चंद ने बताया कि उन्होंने अपने घर में छह कमरे बनाकर घर का विस्तार किया है। पहले उन्हें स्थिर आय मिलती थी, लेकिन अब मजदूर नहीं हैं, लिहाजा अधिकांश कमरे खाली पड़े हैं। 

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ज्यादातर यूजर्स सलाह दे रहे हैं कि यह पैसा जमीन को बेचकर मिला है, इसलिए फिजुलखर्ची में नहीं उड़ाना चाहिए। इस जमीन के बदले किसी अन्य जगह पर जमीन जरूर खरीदनी चाहिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि गुरुग्राम में किसानों को मोटी रकम मिली तो बड़ी गाड़ियां ले ली और शोरूम खरीद लिए। बाद में वही गाड़ियां जानवरों के बाड़ों में खड़ी नजर आई।

हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर कोई हेलीकॉप्टर खरीदना चाहता है तो बुराई नहीं है। क्योंकि यही कदम खुद को वीआईपी दिखाता है। इसी प्रकार अन्य यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एक पाकिस्तानी क्रिकेटर जिसे इंग्लैंड में करनी पड़ी बाथरूम की सफाई, विदेशी महिला से की शादी, बदली जिंदगी

Imran Tahir Struggle: साउथ अफ्रीका के दिग्गज लेग स्पिनर इमरान ताहिर की कहानी प्रेरणा देने वाली है. उनको अपनी पहली जॉब में टॉयलेट तक साफ करना पड़ा था. पाकिस्तान से इंग्लैंड उनको इंटरनेशनल मैच खेलने का सपना ले गया. आखिर में साउथ अफ्रीका में ये हकीकत में बदला Wed, 22 Apr 2026 08:17:05 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | महिलाओं के सम्मान में BJP की जन आक्रोश रैली, Akhilesh Yadav ने कसा तंज ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:16:53+00:00

News Ki Pathshala | Ceasefire Talk से पहले जुबानी जंग.. US-Iran के बीच धमकियों ने बढ़ाया तनाव ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:35:00+00:00

Iran America War News: दूसरे दौर की बातचीत से पहले ट्रंप का बड़ा बयान | Trump | Hormuz | Isreal | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:30:11+00:00

A mass trial of 486 suspected MS-13 gang members has begun in El Salvador. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers