Middle East Breaking: पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, ट्रंप बोले- ईरान के भीतर एकजुटता की कमी
मिडिल ईस्ट में युद्ध के मुहाने पर खड़े ईरान और इजरायल के बीच तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की गुहार को स्वीकार करते हुए फिलहाल सीजफायर की अवधि को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तानी नेतृत्व ने वॉशिंगटन से संपर्क कर यह दलील दी थी कि युद्ध बढ़ने से पूरे दक्षिण एशिया और खाड़ी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था तबाह हो सकती है, अमेरिका के इस कदम को वैश्विक शांति की दिशा में एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि यह राहत केवल सीमित समय के लिए है और इसका उद्देश्य ईरान को कूटनीतिक समाधान के लिए एक आखिरी मौका देना है।
STATEMENT BY PRESIDENT DONALD J. TRUMP: pic.twitter.com/ATdRyY1qqK
— The White House (@WhiteHouse) April 21, 2026
युद्ध विराम की अवधि बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की आंतरिक स्थिति पर तीखा कटाक्ष किया है, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान के भीतर नेतृत्व और जनता के बीच एकजुटता की भारी कमी है, इसलिए वहां किसी भी बड़े सैन्य एक्शन को अंजाम देने से पहले स्थितियों का बारीकी से आकलन किया जा रहा है।
ट्रंप के मुताबिक ईरान का शासन तंत्र भीतर से बिखरा हुआ है और वहां के लोग खुद अपने नेतृत्व के फैसलों से सहमत नहीं हैं, यही कारण है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश अभी हमले की जल्दबाजी में नहीं हैं, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक ईरान के भीतर की स्थिति और वहां के इरादे पूरी तरह साफ नहीं हो जाते तब तक कोई नया हमला नहीं किया जाएगा।
भले ही अमेरिका ने अभी हमले रोकने का फैसला किया है लेकिन ट्रंप की भाषा अब भी बेहद आक्रामक बनी हुई है, उन्होंने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा कि सीजफायर की अवधि बढ़ने का मतलब यह कतई नहीं है कि अमेरिका पीछे हट गया है, ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ईरान के परमाणु ठिकानों और रणनीतिक ठिकानों पर हमले के लिए अभी सही समय का इंतजार करना रणनीतिक रूप से बेहतर है।
इस बीच खाड़ी देशों में तैनात अमेरिकी युद्धपोतों को 'स्टैंडबाय' मोड पर रखा गया है, पूरी दुनिया की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान इस अतिरिक्त समय का उपयोग शांति वार्ता के लिए करेगा या फिर अंदरूनी कलह और अमेरिकी दबाव के बीच यह क्षेत्र एक और भीषण संघर्ष की ओर बढ़ेगा।
ट्रंप ने 'खुद से' बढ़ाया सीजफायर, ईरान को हो रहा शक- समय निकाल रहा अमेरिका
ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, अमेरिकी नाकाबंदी अब भी जारी है जिसे ईरान ने 'नए हमले की साजिश' बताया है। अमेरिका-ईरान संघर्ष और शांति वार्ता की पूरी खबर पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















