Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: उत्तर में गर्म हवाओं के थपेड़े, पूर्वोतर में झमाझम बारिश, 12 राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है. अप्रैल के माह में दोपहर के वक्त बाहर निकलना ​कठिन हो चुका है. गर्म हवा के थपेड़ों के कारण हालात बदतर हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर पूवोत्तर में के कुछ भागों में झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुल 12 राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 25 अप्रैल के बीच गरज और चमक के साथ तेज बरसता हो सकती है. वहीं असम और मेघालय में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है. इसी तरह अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में  भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है. 

Continue reading on the app

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे सिर्फ शुरुआत बताते हुए कहा कि दोनों देश अब बातों से आगे बढ़कर ठोस नतीजे दे रहे हैं।

गोर ने व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ भारत को ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल करने की दिशा में काम को अहम बताया।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट साझा करते हुए ल‍िखा, भारत में अमेर‍िकी राजदूत के तौर पर 100 दिन पूरे हो गए हैं। हमने जोरदार शुरुआत की है। अमेर‍िका-भारत के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर, भारत का पैक्स सिलिका में स्वागत करने तक, रक्षा सहयोग को मजबूत करने और सरकार और व्यापार जगत के नेताओं से जुड़ने तक, हमारी रफ्तार साफ नजर आ रही है। इस अहम साझेदारी को और गहरा करने के लिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सेक्रेटरी रुबियो से मिलने वॉशिंगटन भी गया था। यह तो बस शुरुआत है। अमेरिका और भारत सिर्फ बातें नहीं कर रहे, हम नतीजे भी दे रहे हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन पहुंचने वाला है। राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने की द‍िशा में यह महत्‍वपूर्ण कदम है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा, भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन पहुंचेगा। यह हमारे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा है।

दो सप्‍ताह पहले ही अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और वैश्विक स्थिरता को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के वैश्विक स्थिरता लाने के अटूट संकल्प की भी सराहना की।

इसके अलावा, गोर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश के रास्ते को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश माधवाल को टीम में किया शामिल, अपने नाम दर्ज कर चुके हैं महा रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा समय में खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं। हाल ही में टीम के बेहतरीन युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट लगने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले सीएसके ने अब आयुष का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। दरअसल, सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मुंबई के लिए भी खेल चुके हैं। 

आकाश मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस सत्र की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल्स में शामिल हुए उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 17 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। 

32 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम पांच विकेट लेने का भी कारनामा दर्ज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।
Thu, 23 Apr 2026 17:03:12 +0530

  Videos
See all

Murshidabad में चुनावी हिंसा चरम पर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T11:38:46+00:00

Amit Shah का war room visit, क्या प्लान | #westbengalelection2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T11:39:56+00:00

UP Board 10th & 12th Result 2026 : 10वीं और 12वीं का यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित! UP Board 10th #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T11:45:06+00:00

Kumaraganj Election Violence: कुमारगंज में चुनावी हिंसा, स्थिति तनावपूर्ण | Suvendu Sarkar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T11:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers