Responsive Scrollable Menu

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट, बुधवार को सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था पर भी होगी नजर

यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से किया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर अब राज्य की योगी सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 22 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे।

बता दें कि इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण निर्देश देंगे। बैठक में प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। सरकार का पूरा फोकस परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है।

परीक्षा की तारीख और समय

बता दें कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा राज्य के 74 जिलों में होने वाली है। जिसकी तारीख भी घोषित हो चुकी है। यह परीक्षा 25 25, 26 और 27 अप्रैल को सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 में होगी। यह परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी।

41 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा

गौरतलब है कि 41 हजार पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड के अनुसार, 1053 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच अलग कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी।

Continue reading on the app

आख़िर क्यों ग्वालियर कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, ग्वालियर से भोपाल क्यों 4 साल से भटक रही दर दर? पढ़ें ख़बर

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों का ध्यान पानी की टंकी पर चढ़ी एक महिला की तरफ गया, महिला जोर जोर से कुछ चिल्ला रही थी और न्याय की मांग कर रही थी, उसने कहा उसके पास पेट्रोल और माचिस है जनसुनवाई के चलते वहां भीड़ जमा हो गई, सूचना लगते ही एडीएम सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और  महिला आत्महत्या की धमकी देने लगी लेकिन अफसरों ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया और फिर उसकी मांग की स्वीकार कर महिला सुरक्षा कर्मियों की मदद से नीचे उतार लिया।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को हर बार की तरह जनसुनवाई चल रही थी शिकायतकर्ता आ रहे थे और अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कर रहे थे इसी बीच कुछ शोर सुनाई दिया, अधिकारियों का ध्यान जब उस तरफ गया तो मालूम चला कि एक महिला पानी की कई फीट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ी हुई है और आत्मदाह की चेतावनी दे रही है, अधिकारियों ने उसे मनाने के लिए बहुत प्रयास किये लेकिन वो मन ही नहीं रही थी।

एडीएम सीबी प्रसाद ने अपनी तरफ से बहुत प्रयास किये , महिला से कहा आप नीचे आ जाओ आपकी सब बातें मनी जायेंगी, एडीएम ने न्याय का भरोस दिलाया लेकिन पिछले कई सालों से भटक रही महिला भूरी को किसी की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था, कई घंटों के प्रयास के बाद अधिकारियों ने उसे कागज पर लिखकर कुछ दिया और उसकी माँ के हाथ में थमा दिया, अफसरों ने बताया कि इसमें सहायता राशि लिखी है जो दी जाएगी बहुत देर की चर्चा और आश्वासन के बाद भूरी नीचे उतर आई।

पति की मौत के बाद कई साल से मुआवजे के लिए भटक रही भूरी  

महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कई साल पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसकी एफआईआर के लिए पुलिस थाने भटकती रही , महिला ने कहा कि वो कई बार बहोड़ापुर थाने गई और हर बार भगा दी गई उसने एक महिला अधिकारी पर मारपीट के भी आरोप लगाये, महिला ने कहा कि उसने कई बार एसपी ऑफिस के चक्कर भी लगाये लेकिन यहाँ से कह दिया गया कि कलेक्ट्रेट जाओ।

महिला की चेतावनी अब वादाखिलाफी हुई तो आत्महत्या कर लूंगी 

पीड़ित और परेशान भूरी ने बताया कि मैं कई बार कलेक्ट्रेट भी आई लेकिन हर बार लौटा दिया गया मुझे कहीं न्याय नहीं मिला उसने कहा वो मुख्यमंत्री के पास भी गई वहां से कहा ग्वालियर जाओ वहां 20 लाख रुपये की मदद मिलेगी,  मैं आई फिर भी कुछ नहीं हुआ, इसलिए मैं टंकी पर चढ़ गई मुझे 20 लाख चाहिए, उसने कहा मुझे कागज पर लिखकर दिया है कि तीन महीने में ये राशि मिल जाएगी यदि नहीं मिली तो मैं आत्महत्या कर लुंगी जिसकी जिम्मेदारी सरका र्की होगी।

एडिशनल एसपी ने कहा महिला के आरोपों की जाँच करेंगे 

कलेक्ट्रेट पहुंचीं एडिशनल एसपी विदिता डागर ने कहा कि डबरा पिछोर निवासी महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई थी उसका आरोप था कि उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी उसे आज तक सहायता नहीं मिली , उसे समझाइश देकर नीचे उतार लिया गया है उसने एफआईआर नहीं लिखने के जो आरोप लगाये हैं उसकी जाँच की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा

गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान में इंतजार तो काफी था, लेकिन इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं उतर सके और प्रशंसकों को एक बार फिर निराश होना पड़ा। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इस सत्र में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए है। मौजूद जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्हें पिंडली में खिंचाव की समस्या हुई थी, जिसके बाद से वह लगातार उबरने की प्रक्रिया में हैं। हालांकि उनके मैदान पर वापसी को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह बना हुआ था, खासकर इस बड़े मुकाबले से पहले उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं।

गौरतलब है कि मैच से एक दिन पहले धोनी अभ्यास सत्र के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए थे। उन्होंने मैदान पर मौजूद कैमरा कर्मियों और स्टाफ के साथ समय बिताया और एक रोबोट कुत्ते के साथ खेलते भी दिखे। इससे पहले उन्होंने कड़ा अभ्यास भी किया था, जिसमें उन्होंने विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया था। इसके बावजूद वह अंतिम एकादश में शामिल नहीं हो सके।

उधर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती है और खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले मुकाबले में टीम ने बेहतर तालमेल दिखाया और उसी लय को आगे बढ़ाने की कोशिश रहेगी।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी माना कि यह फैसला बराबरी का था और उनकी टीम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करती। उन्होंने कहा कि वानखेड़े जैसे मैदान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन बनाना जरूरी होता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम कुछ अहम मौकों को भुनाने में पीछे रह गई है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बना हुआ है।

गौर करने वाली बात यह है कि धोनी की गैरमौजूदगी के बावजूद चेन्नई को हर मैदान पर जबरदस्त समर्थन मिलता है। कप्तान गायकवाड़ ने भी माना कि यह सब धोनी के योगदान का असर है, जिनकी वजह से टीम को देशभर में समर्थन मिलता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस की टीम में क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, ए एम गजनफर और अश्वनी कुमार शामिल रहे हैं।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी को मौका दिया गया है।
Thu, 23 Apr 2026 20:52:13 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan: वोटिंग सुपर हाई, किसकी विदाई | #westbengalelection2026 #tmcvsbjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:40:13+00:00

Aman Chopra: अमन ने बीच डिबेट में Anurag Bhadauria को दिखाया आइना | AI Summit Protest | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:40:06+00:00

Tamil Nadu Election: कमल श्रुति साथ में बूथ पर..वीडियो वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:37:32+00:00

Viral News | Viral Video | झाबर सिंह खर्रा की बेटी की शादी वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T15:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers